इस आर्टिकल में हम बता रहे हैं दुनिया की longest night of the year के बारे में। वो रात जो पूरे विश्व में सबसे लम्बी होती है। यूं तो सर्दियों की रात गर्मियों की रात से लम्बी होती है क्योंकि सर्दियों में सूर्य, गर्मियों के अपेक्षा जल्दी अस्त हो जाता है।
क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि विश्व में किस देश में कौन सी रात सबसे लम्बी होती है। शायद नहीं। हम बताते हैं दुनिया की सबसे लम्बी रात, जो 2 महीने की होती है जी हां 2 महीने तक यहां सर्य की किरण दिखाई नहीं देती।
ये कनाडा का एक छोटा शहर उतकैगविक है जहां हर वर्ष सर्दियों में ये अदभूद नजारा देखा जाता है। इसे “पोलर नाईट” के नाम से जाना जाता है। सोशल मिडिया, ट्वीटर पर कई लोगों ने इस अदभुद प्राकृतिक नजारे के बारे में ट्वीट किया है।
उतकैगविक आर्कटिक सर्कल के उत्तर में स्थित है जिसे पहले बैरो के नाम से जाना जाता था।
उतकैगविक की longest night of the year क्यों है 2 महीने लम्बी?
Utqiagvik में वर्ष 2020 में आखिरी बार सूर्योदय और सूर्यास्त 19 नवम्बर को देखा गया था और अब इस क्षेत्र में सूर्योदय 66 दिनों के बाद यानि 23 जनवरी 2021 को होगा। इसका कारण पृथ्वी के एक्सिस का तिरछा होना है। यह तब होता है जब आर्कटिक सर्कल का अक्षांश एक निश्चित डिग्री तक पहुंच जाता है।
CNN मीटियोरोलोजिस्ट एलिसन चिनचार के अनुसार “पोलर नाईट उतकैगविक का साधारण नजारा है जो हर वर्ष सर्दियों के मौसम में देखा जाता है। ये झुकाव ऐसा बनता है कि सूर्य का कोई भी कोना क्षेत्र से दिखाई नहीं देता।”
एलिसन चिनचार कहते हैं कि इस अदभुद नजारे में दिन पूरी तरह काला नहीं होता हल्की धूल भरी रोशनी रहती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि के इस क्षेत्र में नवम्बर से जनवरी महीने में कड़ाके की ठंक होती है और उस समय क्षेत्र का तापमान माईनस ( -23 डिग्री) तक चला जाता है।