MI vs CSK: T20 में 500 से ज्यादा छक्के जड़ने वाल पहले भारतीय बने रोहित शर्मा

0

नई दिल्ली, Latest News on Rohit Sharma, 14 अप्रैल को खेले गऐ मैच में मुंबई इंडियंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 20 रनों से हार गई। रोहित शर्मा ने एक बार फिर बल्ले से धमाल मचाया और 12 साल बाद आईपीएल में शतक लगाया। रोहित ने अपनी तूफानी पारी के दौरान खूब चौके-छक्के लगाते हुए सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

Latest News on Rohit Sharma

Sponsored Ad

रोहित शर्मा ने वानखेड़े मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए खूब धमाल मचाया। हिटमैन ने जमकर बैटिंग की और चौके-छक्के ठोक कर दर्शकों को दीवाना बना दिया। रोहित ने महज 30 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा।

Read More: Cricket News in Hindi

वहीं, केवल 61 गेंदों का सामना करते हुए रोहित ने 12 साल बाद आईपीएल में सेंचुरी ठोक दी। इस पारी के दौरान रोहित “द हिटमैन” ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े। ओपनर के रूप में खलते हुए रोहित, सबसे अधिक रन बनाने वाले मुंबई के टॉप रन-स्कोरर बन गये, लेकिन इतनी शानदार बल्लेबाजी करने के बाद भी मुंबई जीत हासिल नहीं कर सकी।

बल्लेबाजी से रोहित ने मचाया हंगामा

Sponsored Ad

Sponsored Ad

मुबंई को 207 रनों का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दी। रोहित ने इशान किशन के साथ मिलकर 70 रनों की ओपनिंग की। जब ईशान किशन आउट होकर पवेलियन लौटे उसके बाद भी हिटमैन ने अपनी धुआंधार पारी जारी रखी और देखते ही देखते 63 गेंदों पर 105 रनों की यादगार पारी खेल दी। रोहित ने 12 साल बाद आईपीएल में शतक लगाया जिसमें उन्होंने 11 चौके और पांच छक्के जड़े।

रोहित ने बनाया रिकॉर्ड

gadget uncle desktop ad

मुंबई इंडियंस के लिए ओपनर के रूप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (Latest News on Rohit Sharma) बन गये। इस रिकॉर्ड की मदद से रोहित, सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गये हैं। आपको बता दें कि सचिन ने मुंबई के लिए ओपनर के रूप में 2492 रन बनाये थे जो अभी तक टॉप पर थे लेकिन अब रोहित ने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

500 छक्के जड़ने वाल पहले भारतीय

इस पारी में रोहित शर्मा ने पांच छक्के लगाए और इसके साथ ही वे टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज (Latest News on Rohit Sharma) हो गऐ हैं। रोहित के बाद विराट कोहली हैं जिन्होंने 383 छक्के लगाए हैं।

सुरेश रैना रह गए पीछे

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुऐ मैचों में रोहित टॉप स्कोरर भी बन गये। रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड में सुरेश रैना से आगे निकल गऐ हैं। पारी का 12वां रन बनाते ही वे रैना से आगे निकल गये थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.