सलमान खान के घर के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने की 3 राउंड फायरिंग, जांच जारी

0

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भारत ही नही बल्कि पूरे विश्व में मशहूर एक्टर हैं। अपनी लोकप्रियता के अलावा, वे कुछ विवादों का भी कारण बनते हैं। सलमान को लेकर कई महीनों से खबरें आ रही हैं कि उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां भी मिलीं हैं। रविवार की सुबह उनके घर के सामने एक वाक्या (Salman Khan House Firing News) हुआ।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के पास एक गंभीर हादसा हो गया। रविवार सुबह मुंबई में उनके गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी हुई। इस घटना के चलते सलमान खान के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Sponsored Ad

Salman Khan House Firing News

सलमान खान के घर के पास हुए इस हादसे की पुष्टि समाचार एजेंसी एएनआई ने “एक्स” के माध्यम से सोशल मीडिया पर की है। संबंधित वीडियो व्यापक रूप से वितरित किया गया है। इसमें दो लोग शामिल बताऐ जा रहे हैं जो मोटर साइकिल से आये थे। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस जांच के लिए पहुंच चुकी है।

Read More: Bollywood Hindi News

हादसे के वक्त सलमान खान घर में थे या नहीं, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि उन्हे तीन राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। मौके पर जांच टीम काम कर रही है।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

पहले भी मिल चुकी हैं धमकियांं

आपको बता दें कि इससे पहले भी एक्टर को कई धमकियां मिल चुकी है, ये घटना सलमान खान से जुड़ी है या नहीं ये तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा। कुछ समय पहले कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार एक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी।

gadget uncle desktop ad

एक्टर को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए Y+ सुरक्षा पहले ही दी जा चुकी है। पिछले साल सलमान के ऑफिस में एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। सलमान के विश्वासपात्र प्रशांत गुंजालकर को ईमेल मिला था जो रोहित गर्ग द्वारा भेजा गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.