Free Fire Ka Baap Kaun Hai – Pubg vs Free Fire में कौन है ज्यादा बेहतरीन गेम

0

बात जब स्मार्टफोन की आती है तो सबसे पहले ध्यान गेम की ओर जाता है। बच्चे हों या बड़े हर कोई गेम खेलने का शौकीन होता ही है। कम उम्र के बच्चों में Free Fire जैसी गेम काफी पसंद की जाती है। अगर कोई बच्चा काफी समय से फोन हाथ में लिए उसे घूर रहा है तो समझ जाइए ये Free Fire गेम का कमाल है। प्लेयर्स फ्री फायर गेम की तुलना दूसरी गेमों से ज़रूर करते हैं। ऐसे में सवाल आता है Free Fire Ka Baap Kaun Hai, इस सवाल का जवाब जानने के लिए प्लेयर्स अक्सर उत्सुक रहते हैं। इस आर्टिकल के ज़रिए आप इस सवाल का जवाब जान जाएंगें।

Sponsored Ad

Free Fire भारत के सबसे फैमस बैटल रॉयल गेम्स में से एक है। हालांकि कुछ साल पहले तक ऐसा नहीं था लेकिन Pubg को दुनियाभर में सबसे पसंदीदा बैटल रॉयल गेम माना जाता है लेकिन पिछले साल ही Pubg को भारत में बैन कर दिया गया था। इससे सबसे ज़्यादा फायदा Free Fire को हुआ।

Free Fire को काफी सारे प्लेयर्स ने एक दूसरे के विकल्प के रूप में खेलना शुरू किया लेकिन अब यह गेम लाखों प्लेयर्स की पहली पसंद बन चुका है। Free Fire में काफी सारे मजेदार इन-गेम आइटम्स हैं जिसकी वजह से ये गेमर्स को ज्यादा पसंद आती है लेकिन अगर बात ग्राफिक्स की हो तो प्लेयर्स का झुकाव Pubg की तरफ ज्यादा होता है। इन दोनों ही गेम्स में ऐसे कई सारे अंतर हैं।

Free Fire Ka Baap Kaun Hai (फ्री फायर का बाप कौन है)

फ्री फायर से ऊपर भी एक गेम है। उस गेम का नाम PUBG है। जी हां दोस्तों, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। अगर आप गेम खेलने के शौकीन है तो आप Pubg से ज़रूर वाकिफ होंगें। अगर इन दोनों गेमों की तुलना की जाए तो जाहिर है Pubg बेहतर साबित होती है। ऐसा केवल हमारा मानना नहीं है बल्कि उन प्लेयर्स का भी मानना है जो Pubg के दीवाने हैं।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

Pubg vs Free Fire Which is Better

यदि आप किसी नोन-गेमर से पूछेंगें तो शायद उसे दोनों ही गेम एक जैसी लगें। वैसे तो दोनों ही गेम बेस्ट है लेकिन रैग्युलर प्लेयर्स की बात करें तो वो आपको दोनों गेम्स में बखूबी अंतर बता देगा। दोनों ही गेम्स में सबसे बड़ा अंतर यही है कि Free Fire को Download किया जा सकता है। जबकि डाउनलोड करना सबकी बस की बात नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि Pubg का साइज GB में है।

gadget uncle desktop ad

जबकि Free Fire केवल 425mb की है। Pubg इतनी हैवी गेम है कि इसे डाउनलोड करते ही सारा डाटा खत्म हो जाता है। इसलिए Pubg खेलने वाले लोग इसे एक फोन से दूसरे में शेयर कर लेते हैं। Pubg के मुकाबले Free Fire खेलने वालों की संख्या ज़्यादा है। ऐसा इसलिए क्योंकि Pubg अभी भारत में बैन है।

Pubg vs Free Fire के दुनिया में कितने यूज़र्स हैं 

पूरी दुनिया में मिलियन्स लोगों के स्मार्टफोन में ये गेम इंस्टॉल मिलेगी। इस गेम का क्रेज़ लोगों के बीच काफी देखने को मिलता है। लोग इस गेम के इतने दीवाने हैं कि भले ही एक बार को खाना भूल जाएं लेकिन खेलना नहीं भूलते। Free Fire से ज्यादा गेमर्स Pubg खेलना पसंद करते हैं। कुछ लोगों का ये भी मानना है कि Free Fire कार्टून जैसी गेम लगती है। जबकि Pubg एकदम रीयल फीलिंग देती है।

Pubg vs Free Fire ग्राफिक क्वालिटी

Pubg के ग्राफ़िक्स Free Fire से बेहतर हैं। दोनों के साइज़ में भी अंतर है। Pubg साइज़ में ज्यादा है और Free Fire कम। Free Fire को सस्ते डिवाइस में भी खेला जा सकता है। जबकि Pubg खेलने के लिए आपके पास एक बेहतरीन डिवाइस होना ज़रूरी है। Pubg में आपको कई तरह के ग्राफ़िक को सेट करने का ऑप्शन मिल जाते हैं लेकिन Free Fire में ये फीचर लिमिटेड ही रहते हैं। Pubg की वीडियो क्वालटी भी Free Fire से काफी बेहतर है।

फ्री फायर की रेटिंग्स

दुनिया भर में Free Fire मोबाइल फोन में सबसे ज़्यादा डाउनलोड होने वाली गेम है। करीबन 266.2 मिलियन लोगों ने इस गेम को डाउनलोड किया है। Free Fire खेलने वाले लोगों ने इस गेम को 4.2 रेटिंग दी है लेकिन Pubg के बैन होने के बावजूद भी Free Fire उससे आगे नहीं निकल पाई। लेकिन Stats के अनुसार फ्री फायर से ज्यादा रेटिंग पब्जी की हैं। ऐप्प स्टोर पर लोगों ने फ्री फायर को 3.9 की रेटिंग दी है। प्ले स्टोर पर फ्री फायर के 89 मिलियन Reviews हैं। ऐप्प स्टोर पर इसके 149K Reviews मौजूद है।

Sponsored Ad

Free Fire के फायदे

  • कम साईज़ होने के कारण, फ्री फायर को किसी भी डिवाइस में बिना किसी Lag के खेल सकते हैं। 
  • फ्री फायर खेलने में एकदम सरल है।
  • फ्री फायर गेम को जल्दी से खत्म किया जा सकता है।
  • फ्री फायर का कंट्रोल पब्जी से आसान है।
  • फ्री फायर सस्ते मोबाइल फोन में भी स्मूथ चलती है।

Free Fire के नुकसान

  • फ्री फायर गेम के ग्राफिक्स पब्जी के मुकाबले ज्यादा अच्छे नहीं हैं क्योंकि इस गेम का साइज काफी कम है।
  • फ्री फायर का मैप छोटा है। 
  • इस गेम में सभी कंट्रोल को Customize नहीं कर सकते हैं।
  • Free Fire Elite Pass लेने के लिए डायमंड खरीदना पड़ता है।

पब्जी गेम की रेटिंग्स

फ्री फायर की रेटिंग्स तो आपने जान ली अब बात करते हैं पब्जी की रेटिंग्स की, तो आपको बता दें कि गेम खेलने वाले पब्जी को फ्री फायर से ज्यादा बेहतर मानते हैं। Pubg Mobile को गूगल प्ले स्टोर पर 11.5 लाख वोट्स के आधार पर 4.4 की रेटिंग्स दी गई है।

Pubg गेम के फायदे

  • Pubg गेम का ग्राफ़िक काफी शानदार हैं।  
  • इसमें आप सभी कंट्रोल को Customize कर सकते हैं। 
  • Pubg खेलने में एकदम रियल दुनिया जैसा लगता है। 
  • Pubg को PC, लैपटॉप, IPAD, एमुलेटर और मोबाइल में भी खेल सकते हैं।
  • Pubg के मैप का साइज़ काफी बड़ा होता है।
  • गेम में अलग-अलग टाइप के मैप शामिल होते हैं।
  • पब्जी में एक साथ 100 प्लेयर्स भी खेल सकते हैं।
  • पब्जी में कम बोट देखने को मिलेंगे।

Pubg गेम के नुकसान

  • अगर आप Pubg को कम स्पेसिफिकेशन वाले मोबाइल में खेलेंगे, तो LAG होगा। इसके लिए आपको हाई स्पेक्स वाले फोन की आवश्यकता होगी। 
  • Pubg का कंट्रोल सेट करने में कम से कम आपको 1 घंटे तक लग सकता हैं। 
  • Pubg में लगभग सभी प्रो प्लेयर्स होते हैं।
  • एक क्लासिक मैच को खत्म करने में 30 मिनट से भी ज्यादा समय लग जाता है। इस वजह से कुछ प्लेयर्स बोर होने लगते हैं।
  • Pubg एक एडिक्टीव गेम है जो बच्चों के लिहाज़ से सही नहीं है। 
  • पब्जी एक चाइनीज़ गेम है जिसकी वजह से भारत में इसे बैन कर दिया था।
  • इस गेम में बीच-बीच में Lag होगा।
  • Pubg Free Royal Pass लेने के लिए आपको UC खरीदना पड़ेगा।

Pubg और Free Fire गेम में गाड़ियां

दोनों ही गेम्स में आप गाड़ियों को चुन सकते हो। Free Fire में गाड़ियों को चुनने के ज्यादा विकल्प नहीं मिलते हैं लेकिन Pubg में आपके पास गाड़ियों को चुनने के ज्यादा फीचर्स होते हैं। Pubg में Free Fire के मुकाबले ज्यादा गाड़ियां उपलब्ध होती हैं। Free Fire में जो गाड़ी मिलती है वही गाड़ी पूरी गेम में चलानी पड़ती है। Pubg में कार, जहाज, मोटरसाइकिल को चुनना आसान होता है। इसमें काफी सारे विकल्प होते हैं। जिन लोगों को गाड़ियों का शौक है उन्हें Pubg खेलने में ज़्यादा मज़ा आएगा।

Pubg Vs Free Fire गेम स्कीन

जब भी बात Skins की होती है तो आपको Pubg में बहुत सी जबरदस्त Skins देखने को मिलेंगे। Pubg में आपको Pistol, Guns, Shot Guns, Sniper Guns, AR Guns, Vehicles Skins, Bikes Skins, Aeroplane’s skins भी देखने को मिलेंगी। गेम में जब भी आप जहाज से नीचे कूदते हो तो वहां पर भी आपको कई तरह की Skins देखने को मिलेंगी। आशा है आपको हमारा आर्टिकल Free Fire Ka Baap Kaun Hai पसन्द आ रहा होगा तो आईये बढ़ते हैं आगे

इसके विपरीत, फ्री फायर में एकदम उल्टा होता है। इसमें आपको एक भी Skin देखने को नहीं मिलती है। इसलिए Pubg बड़ी मैमोरी वाली गेम है क्योंकि इसमें काफी सारे फीचर्स देखने को मिलते है। किसी गेम में जितनी ज़्यादा चीजें होगीं उसका साइज़ उतना ही बड़ा होगा। यह एक सबसे बड़ा अंतर है Pubg और फ्री फायर में। अगर आप Pubg vs Free Fire के बारे में जानना चाहते हो तो ये डिफरेंस आपके काम आ सकता है।

Pubg और Free Fire के लिए फोन स्पेसिफिकेशन

जैसा कि पोस्ट के शुरुआत से ही Pubg बेहतरीन रहा है लेकिन जब बात डिवाइस की आती है तो Free Fire फायदेमंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि Pubg खेलने के लिए एक महंगा और अच्छा डिवाइस होना ज़रूरी है। Pubg का साइज GB में है जिसके कारण ये केवल अच्छे वाले मोबाइल में डाउनलोड हो सकती है।

जबकि Free Fire में ऐसा नहीं है। Pubg की तुलना में Free Fire की डिवाइस रिक्वायरमेंट काफी कम है। इसे आप किसी भी सस्ते एंड्रॉयड में चला सकते हैं। इस मामले में Free Fire गेम ज़्यादा अच्छी है। Free Fire कम MB का होता है इसलिए इसे कम RAM वाले स्मार्टफोन में भी आराम से खेल सकते हैं। दोनों ही गेम वार पर बेस्ड हैं। Free Fire खेलने में आपके मोबाइल की बैटरी भी ज्यादा नहीं जाएगी। जबकि Pubg खेलते समय बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है।

Pubg में कम से कम 2GB स्पेस लगता है। 2GB RAM और उससे ज्यादा RAM वाले मोबाइल में ही Pubg चलता है। अगर स्मार्टफोन 2GB RAM से ऊपर का है तो गेम स्मूथ चलती है लेकिन कभी-कभी 2GB वाला स्मार्टफोन भी Pubg को आसानी से संभाल नहीं पाता है। Pubg को बिना किसी रुकावट के खेलने के लिए कम से कम 3GB RAM वाला स्मार्टफोन लेना होगा।

अगर आपके मोबाइल में बैटरी बैकअप अच्छा है तो गेम एक्सपीरियंस ज़्यादा सही होगा। Pubg खेलने का सबसे बड़ा नुकसान यही है कि ये आपके मोबाइल को बहुत ज्यादा गरम कर सकती है। दोनों ही गेम अपने-अपने लेवल में अच्छे हैं लेकिन ज्यादा रिक्वायरमेंट होने के कारण Pubg गेम अच्छे मोबाइल में खेलने में ही मजा है। जबकि Free Fire कम RAM वाले मोबाइल में भी अच्छी चलती है। उसमें ज्यादा RAM की ज़रूरत नहीं पड़ती है।

Pubg Vs Free Fire Which is Best

वैसे देखा जाए तो Free Fire और pubg में कुछ ज़्यादा अंतर नहीं है। ये दोनों ही आज के समय की Top Games में से एक मानी जाती हैं। Pubg को Tencent Games and Krafton ने इंवेंट की है। जबकि फ्री फायर गेम Garena ने बनाई है। ये दोनों ही गेम्स पी.सी. और मोबाइल में खेली जा सकती है।

हम PC की बात करें तो दोनों ही गेम्स आसानी से चल जाती है। दोनों ही गेम्स का अपना अलग रूतबा है लेकिन फिर भी ऐसी बहुत सारी चीज़ें हैं जो इन दोनों गेम्स को एक दूसरे से अलग बनाती है। अगर Pubg vs Free Fire Which is Best के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो आपको शुरूआत से ये आर्टिकल पढ़ना होगा।

Pubg vs Free Fire Memes

आपको बता दें कि दोनों ही गेम्स के ऊपर काफी Funny Memes बनते हैं। आपको ज़्यादातर Memes में दोनों गेम्स के ऊपर कंपेरिज़न देखने को मिलेगा। Free Fire खेलने वाला प्लेयर Pubg को ट्रोल करता है और Pubg खेलने वाला Free Fire खेलने वाले प्लेयर का मज़ाक बनाता है। ऐसे कई सारे Memes हर रोज सोशल मिडिया पर शेयर किए जाते हैं। इससे प्लेयर्स के बीच दोनों ही गेम्स को लेकर एक्साइटमेंट बनी रहती है। ये दोनों ही गेम्स Memes के ज़रिए ज़्यादा फेमस हो गई हैं। यहां तक कि ये गेम्स खेलने वाले लोग भी इन दोनों गेमों से बखूबी वाकिफ है।

Pubg vs Free Fire Which is Better to Play

कई लोगों का यही सवाल होता है कि दोनों में से किस गेम को खेलना चाहिए तो इसका जवाब बस आपके स्मार्टफोन पर डिपेंड करता है। अगर आपके पास कम RAM और ROM वाला स्मार्टफोन है तो आपको Free Fire ही इंस्टॉल करनी चाहिए क्योंकि ये गेम आपके मोबाइल में मक्खन की तरह चलेगी। जब गेम बिना किसी रूकावट के चलेगी तो आपको खेलने में खूब मजा आएगा।

अगर आपके पास 2 से ज़्यादा GB वाला मोबाइल फोन है तो Pubg इंस्टॉल करनी चाहिए क्योंकि Pubg कम RAM वाले स्मार्टफोन में चलेगी ही नहीं। इससे आपके फोन का स्टोरेज फुल हो जाता है। ज़्यादा RAM वाले मोबाइल में पब्जी स्मूथ चलती है। अगर आपको Pubg में प्रो लेवल का खेलना है तो अच्छा स्मार्टफोन होना ज़रूरी है।

फ्रेमरेट सपोर्ट (Pubg Vs Free Fire)

दोनों ही गेम्स में Frame Rate का एक बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। अगर आप गेम्स की दुनिया में बिगनर है तो आपको फ्रेमरेट के बारे में थोड़ी जानकारी जुटानी होगी। फ्रेमरेट वह आवृत्ति है जिस पर लगातार तस्वीरों को कैप्चर या प्रदर्शित किया जाता है। यह शब्द फिल्म और वीडियो कैमरा, कंप्यूटर ग्राफिक्स और मोशन कैप्चर सिस्टम पर समान रूप से लागू होता है। फ्रेमरेट को हर्ट्ज़ में मापा जाता है। हमारी जानकारी के द्वारा आपको लगभग पता लग ही चुका होगा कि Free Fire Ka Baap Kaun Hai और अब आगे बात करेंगे फाइनल निष्कर्ष की।

Pubg प्लेयर्स को एक अच्छी और एडवांस फ्रेमरेट मिलती है। कुछ डिवाइस में इसे 90 FPS तक नॉच कर सकते हैं। जनरली, गेमर्स Pubg में लगभग 60-90 FPS का अनुभव कर सकते हैं। Free Fire लो-एंड डिवाइस की वजह से लो-सिस्टम स्पेसिफिकेशन्स के साथ आता है। इस वजह से गेम में आपको 60 FPS से ज्यादा फ्रेमरेट नहीं मिलती है। फ्री फायर में आप लगभग 30-60 FPS का अनुभव कर सकते हैं।

Pubg vs Free Fire गेम्स बैटल

अगर आपको एक्शन में दिलचस्पी है तो ये दोनों गेम्स आपके लिए ही बनी है। pubg और free Fire दोनों ही गेम्स में बैटल होते हैं। जी हां दोस्तों, आप दोनों में से कोई भी गेम चुन सकते हैं। आपको इसमें टीम के साथ खेलना पड़ता है। दोनों गेम में मिशन होते हैं और दुश्मन टीम को खत्म करना होता है।

इन गेम्स में आपको कई तरह के गोला, बारूद, गन्स और हथियार भी दिए जाते हैं। इन हथियारों की मदद से आप अपने दुश्मन पर अटैक कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको अपने बचाव के लिए एक शिल्ड भी दी जाती है। लेकिन उसके लिए आपको कई लेवल जीतने पड़ते हैं।

ये भी पढ़ें: Instagram Par Follower Kaise Badhaye – जानिये 30 बेहतरीन टिप्स और ट्रिक्स

कुछ हथियार जो काफी शक्तिशाली होते हैं वो आसानी से नहीं मिलते। उसके लिए आपका प्रो लेवल प्लेयर होना ज़रूरी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि तभी आप गेम्स के मिशन को समझ पाएंगें। जब तक आपको गेम्स के नियम समझ नहीं आएंगें आप तो pubg और free fire को मज़े से नहीं खेल पाएंगें।

निष्कर्ष (Conclusion)

जैसा कि आर्टिकल के शुरूआत में ही बताया गया है कि Free Fire Ka Baap Kaun Hai तो इसका सीधा सा जवाव बस यही है कि अगर आपको थोड़ी मुश्किल गेम खेलने का शौक है तो आपको Free Fire की जगह Pubg खेलनी चाहिए। बस शर्त यही है कि Pubg खेलने के लिए आपके पास अच्छा स्मार्टफोन होना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि सस्ते फोन में ये गेम डाउनलोड नहीं होगी। और अगर डाउनलोड हो भी गई तो अटक-अटक कर चलेगी। इसलिए Pubg को अच्छे से खेलने के लिए आपके फोन में कम से कम 2 gb से ज़्यादा RAM का स्मार्टफोन होना जरूरी है।

अगर आप सरल और बिना किसी झंझट के खेलना चाहते हो तो Free Fire आपके लिए बेस्ट है। क्योंकि इसे आप सस्ते स्मार्टफोन में भी डाउनलोड कर सकते हैं। Free Fire खेलने में Pubg से आसान है और इसमें डाटा भी कम खर्च होता है। वैसे तो दोनों ही गेम्स का अपना अलग मज़ा है लेकिन फिर भी जिन लोगों को गेम्स खेलने का काफी शौक होता है। उनके लिए ये दोनों ही गेम्स सही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.