Bharat Mein Kitne Rajya Hain | जानिये भारत के राज्यों में कितने जिले हैं

0

मेरा देश, मेरा गौरव, मेरी शान, भारत। भारत (India) जिसमें भिन्न भिन्न प्रकार की संस्कृति बसती हैं और अनेक प्रकार की भाषाऐं बोली जाती हैं। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है जो विश्व का 7वां सबसे बड़ा देश है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे है Bharat mein kitne rajya hain.

5 अगस्त 2019 को भारत सरकार द्वारा धारा 370 हटाने के बाद से भारत में वर्तमान समय में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित कर दिया गया। आपको बता दें, अगस्त 2019 से पहले भारत में 29 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश थे।

Sponsored Ad

Table of Content

Bharat Mein Kitne Rajya Hain

हम नीचे दे रहे हैं भारत के सभी 28 राज्यों की और 9 केंद्र शासित प्रदेशों की लिस्ट। हमने राज्यों के ​बारे में भी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां देने की पूरी कोशिश की है। Bharat mein kitne rajya hain इस लिस्ट (Alphabetical) में पहले स्थान पर है।

1. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh)

Sponsored Ad

Sponsored Ad

आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है। आंध्र प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 162975 किमी² (62,925 वर्गमील) है। यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। आंध्र प्रदेश की  राज भाषा तेलुगु है।

आन्ध्र प्रदेश में 13 जिले हैं: अनंतपुर, चित्तूर, कडपा, पूर्व गोदावरी, गुंटूर, कृष्णा, कर्नूल, श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लूर, प्रकाशम, श्रीकाकुलम, विशाखापट्नम, विजयनगरम, और पश्चिम गोदावरी।

gadget uncle desktop ad

2. अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर है। अरुणाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 83,743 किमी² है। राज्य में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं लेकिन यहां मुख्य रूप में हिन्दी भाषा का चलन है।

अरुणाचल प्रदेश में कुल 25 जिले है: अँजाव, चांगलांग, पूर्वी कामेंग, पूर्वी सियांग, लोहित, लोंगडिंग, लोअर सुबनसिरी, पापुम पारे, तवांग, तिरप, लोअर दिबांग घाटी, ऊपरी सियांग, अपर सुबानसिरी, पश्चिम सियांग, पश्चिम कामेंग, ऊपरी दिबांग घाटी, कुरुंग कुमेय, नामसाई, करा दादी, पक्के केसांग, शि-योम, सियांग, निचला सियां, लेपा राडा और कामले।

3. असम (Assam)

दिसपुर असम की राजधानी है। असम का कुल क्षेत्रफल 78,438 किमी² है। भारत के इस राज्य में असमिया और बोडो प्रमुख रूप में बोली जाने वाली भाषाएं हैं।

असम में कुल 33 जिले है: बक्सा, बारपेटा, बोंगाईगाँव, कछार, डारंग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, डिमा हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, जोरहाट, कामरूप, कार्बी आंग्लोंग, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, मोरीगांव, नालबाड़ी, नलबाड़ी, सोनितपुर, तिनसुकिया, उदलगिरी, सिबसागर, पश्चिम कार्बी आंग्लोंग, बिश्वनाथ चाइदेव, चिरांग, हुजई, कामरूप मेट्रोपॉलिटन डिस्ट्रिक्ट, माजुली,दक्षिण सालमारा-मनकाचर।

4. बिहार (Bihar)

Sponsored Ad

बिहार की राजधानी पटना है। भारत का यह राज्य कुल 94,163 किमी² (36,357 वर्गमील) में फैला हुआ है। हिंदी बिहार की राज भाषा है और उर्दू द्वितीय राजभाषा है।

बिहार में कुल 38 जिले है: अररिया, अरवल, औरंगाबाद, कटिहार, किशनगंज, कैमूर, खगड़िया, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, दरभंगा, नवादा, नालंदा, पटना, पश्चिमी चम्पारण, पूर्णिया, पूर्वी चम्पारण, बक्सर, बाँका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, रोहतास, वैशाली, शिवहर, लखीसराय, शेखपुरा, समस्तीपुर, सारन, सीतामढ़ी, सहरसा, सीवान, सुपौल।

5. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है। इस राज्य का क्षेत्रफल 1,35,194 किमी²  है। राज्य की मातृभाषा छत्तीसगढ़ी है और प्रमुख रूप से यहां हिंदी भाषा भी बोली जाती है। पहले इस राज्य में केवल 16 जिले थे फिर 2002 में 2 नए जिले, 2012 में  9 नए जिले का निर्माण किया गया। 2019 में  बिलासपुर जिले को निकाल कर एक नए जिले की घोषणा की गई।

छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 28 जिले है: कांकेर जिला (उत्तर बस्तर), कोरबा जिला, कोरिया जिला, जशपुर जिला, जांजगीर-चाम्पा जिला, दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर), दुर्ग जिला, धमतरी जिला, बिलासपुर जिला, बस्तर जिला, महासमुन्द जिला, राजनांदगांव जिला, रायगढ जिला, रायपुर जिला, सरगुजा जिला, नारायणपुर जिला, बीजापुर, बेमेतरा, बालोद जिला, बलौदा बाज़ार, बलरामपुर, गरियाबंद, सूरजपुर, कोंडागांव जिला, मुंगेली जिला, सुकमा जिला, गौरेला-पेंड्रा-मारवाही

आशा करते है हमारे इस आर्टिकल Bharat mein kitne rajya hain से आपको अच्छी जानकारी प्राप्त हो रही होगी तो आइऐ जानते हैं अन्य राज्यों के बारे में

6. गोवा (Goa)

हमारे लेख Bharat mein kitne rajya hain में हम अब आपको गोवा के बारे बताने जा रहे है जो भारत का एक बहुत ही सुन्दर राज्य है। इस राज्य की राजधानी पणजी है। गोवा 3,702 किमी² क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह भारत का चौथा सबसे छोटा राज्य है। गोवा की राजभाषा कोंकोणी है लेकिन यहां अन्य भाषाएं जैसे मराठी, हिंदी, अंग्रेजी तथा कन्नड़ भी बोली जाती है।

गोवा में केवल दो जिले हैं : उत्तर गोवा जिला, दक्षिण गोवा जिला

7. गुजरात (Gujrat)

गांधीनगर गुजरात की राजधानी है। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,024 किमी² है। गुजराती और हिंदी इस राज्य की मुख्य भाषाएं हैं। गुजरात का कच्छ सबसे बड़ा और डांग सबसे छोटा जिला है। गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी स्तिथ है जो सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित है। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया का सबसे ऊंचा समारक है जिसकी लंबाई 182 मीटर (597 फीट) है।

गुजरात के कुल 33 जिले है: अहमदाबाद, अमरेली, आणंद, बनासकांठा, भरुच, भावनगर, दाहोद, डांग, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ, कच्छ,खेड़ा, महेसाणा, नर्मदा, नवसारी, पाटण, पंचमहाल, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सुरेन्द्रनगर, सुरत, तापी, वडोदरा, वलसाड, देवभूमि द्वारका, गीरसोमनाथ, मोरबी, बोटाद, अरवल्ली, महीसागर, छोटा उदेपुर।

8. हरियाणा (Haryana)

हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ है। चण्डीगढ़ भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। भारत के इस राज्य का क्षेत्रफल 44,212 किमी² है। फरीदाबाद इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है। इस राज्य में हरयाणवी के साथ हिंदी और पंजाबी बोलने वाले लोग भी रहते हैं।

हरियाणा में केवल 22 जिले है: अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फतेहाबाद, जींद, हिसार, सिरसा, झज्जर, दादरी, रोहतक, सोनीपत, करनाल, पानीपत, कैथल।

9. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

शिमला हिमाचल प्रदेश की राजधानी है। हिमाचल प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 55,673 किमी² है। हिमाचल पहले एक केंद्र शासित प्रदेश था लेकिन इसे 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिन्दी, काँगड़ी, पहाड़ी, पंजाबी और मंडियाली राज्य की प्रमुख भाषाएं है। हिमाचल प्रदेश की चित्रकला बहुत मशहूर हैं। पर्यटन की बात की जाए तो हिमाचल प्रदेश मे शिमला, कुफरी, चंबा घाटी, धर्मशाला, डलहौज़ी, कुल्लू मनाली जैसी जगह पर्यटकों में खूब चर्चित है।

हिमाचल प्रदेश के 12 जिले: काँगड़ा जिला, हमीरपुर जिला, मंडी जिला, बिलासपुर जिला, उना जिला, चंबा जिला, लाहौल और स्पीती जिला, सिरमौर जिला, किन्नौर जिला, कुल्लू जिला, सोलन जिला, शिमला

10. झारखंड (Jharkhand)

झारखंड की राजधानी रांची है और दुमका इसकी उप राजधानी है। झारखंड में मुख्य रूप से संथाली, कुड़खू, नागपुरी भाषा बोली जाती है। यह राज्य झरने, पहाड़ और पवित्र स्थलों के लिए जाना जाता है। बैद्यनाथ धाम, पारसनाथ और रजरप्पा इस राज्य के प्रमुख धार्मिक स्थल है। झारखंड कुल 79,714 km² में फैला हुआ है। जमशेदपुर झारखंड का सबसे बड़ा शहर हैं।

झारखंड में 24 जिले हैं: कोडरमा जिला, गढवा जिला, गिरीडीह जिला, गुमला जिला, चतरा जिला, जामताड़ा जिला, दुमका जिला, देवघर जिला, गोड्डा जिला, धनबाद जिला, पलामू जिला, पश्चिमी सिंहभूम जिला, पूर्वी सिंहभूम जिला, बोकारो जिला, राँची जिला, लातेहार जिला, लोहरदग्गा जिला, सराइकेला खरसावाँ जिला, साहिबगंज जिला, सिमडेगा जिला, हजारीबाग जिला, रामगढ़ जिला, पाकुड़ जिला और खुटी जिला

11. कर्नाटक (Karnataka)

कर्नाटक भारत का छठा सबसे बड़ा राज्य है। बैंगलोर कर्नाटक की राजधानी है और यह राज्य का सबसे बड़ा शहर है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 191,791 km2 (74,051 sq mi) है। कन्नड़ राज्य की आधिकारिक भाषा है।

झारखंड में 31 जिले है: उडुपी जिला, उत्तर कन्नड़ जिला, कोडगु जिला, कोप्पल जिला, कोलार जिला, गदग जिला, गुलबर्ग जिला, चामराजनगर ज़िला, चिकबलापुरा जिला, चिकमगलूर जिला, चित्रदुर्ग जिला, तुमकूर जिला, दक्षिण कन्नड़ जिला, दावणगेरे जिला, धारवाड़ जिला, बंगलोर ग्रामीण जिला, बंगलोर शहरी जिला, बागलकोट जिला, बीजापुर जिला, बीदर जिला, बेलगाम जिला, बेल्लारी जिला, मांडया जिला, मैसूर जिला, यादगीर जिला, रामनगर जिला, रायचूर जिला, शिमोगा जिला, हावेरी जिला, हासन जिला

12. केरल (Kerala)

केरल की राजधानी तिरुवनन्तपुरम हैं। मलयालम केरल की राजभाषा है। केरल 38,863 किमी² में फैला हुआ हैं। केरल को God’s Own Country के नाम से भी जाना जाता है। फुटबॉल, वॉलीबॉल, इत्यादि खेल कूदों में केरल का भारत में वैभव है। भारत की सबसे बड़ी एथलीट पी.टी. उषा केरल से ही हैं। केरल वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में पारंगत है। गणित एवं ज्योतिष, आयुर्वेद, आधुनिक विज्ञान में प्रसिद्ध हैं।

केरल में 14 जिले हैं: कासरगोड जिला, कण्णूर जिला, वयनाड जिला, कोषि़क्कोड जिला (कालीकट), मलप्पुरम जिला, पालक्काड जिला (पालघाट), तृश्शूर जिला, एर्ण्णाकुल़म जिला, इड्डुक्कि जिला, कोट्टयम जिला, आलप्पुषा़ जिला, पत्तनंतिट्टा जिला, कोल्लम जिला, तिरुवनन्तपुरम जिला

हमारे लेख Bharat mein kitne rajya hain आगे हैं ये राज्य।

13. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)

भोपाल मध्यप्रदेश की राजधानी है और इंदौर इस राज्य का सबसे बड़ा शहर हैं। मध्यप्रदेश का क्षेत्रफल 308,245 km2 हैं इसलिए ये भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। यहां मुख्य रूप से हिंदी भाषा का ही प्रयोग किया जाता हैं। मध्यप्रदेश के Khajuraho Group of Monuments, Buddhist Monuments at Sanchi, Rock Shelters of Bhimbetka को UNESCO द्वारा World Heritage Sites भी डिक्लेयर किया गया है। शिवपुरी, पंचमढ़ी, अमरकंटक मध्यप्रदेश के हिल स्टेशंस है। मध्यप्रदेश में 10 नेशनल पार्क और 25 वाइल्डलाइफ सेंचुरीज भी है । राज्य सरकार द्वारा  2013 में  मल्लखंबा को राज्य खेल घोषित कर दिया गया था।
मध्यप्रदेश में 55 जिले है:

14. महाराष्ट्र (Maharashtra)

मुंबई महाराष्ट्र की राजधानी है। महाराष्ट्र 307,713 km2 क्षेत्रफल  के साथ भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। मराठी महाराष्ट्र की मुख्य भाषा है। महाराष्ट्र भारत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। एलीफेंटा गुफाएं, भीमाशंकर मंदिर, शिर्डी ये कुछ महाराष्ट्र के प्रसिद्ध स्थानों में से है। महाराष्ट्र अपने warli art painting के लिए जाना जाता है। क्रिकेट और कब्बडी महाराष्ट्र के सबसे प्रसिद्ध खेल है।

महाराष्ट्र के जिले 36 जिले है: अकोला जिला, अमरावती जिला, अहमदनगर जिला, उस्मानाबाद जिला, औरंगाबाद जिला, कोल्हापुर जिला, गढ़चिरौली जिला, गोंदिया जिला, चंद्रपुर जिला, जलगाँव जिला, जालना जिला, ठाणे जिला, धुले जिला, नंदुरबार जिला, नांदेड़ जिला, नागपुर जिला, नाशिक जिला, परभणी जिला, पालघर जिला, पुणे जिला, बीड जिला, बुलढाणा जिला, भंडारा जिला, मुम्बई उपनगरीय जिला, मुम्बई शहर जिला, यवतमाल जिला, रत्नागिरि जिला, रायगढ़ जिला, लातूर जिला, वर्धा जिला, वाशिम जिला, सतारा जिला, सांगली जिला, सिंधुदुर्ग जिला, सोलापुर जिला, हिंगोली जिला

15. मणिपुर (Manipur)

इम्फाल मणिपुर का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। मणिपुर 22,347 किमी² क्षेत्र में है। राज्य की राजभाषा मणिपुरी हैं। इंफाल में कांग्ला पार्क, गोविंद मन्दिर, मणिपुर के बाजार, टीकेन्द्रजित पार्क और उख्रुल की पहाड़ियाँ प्रसिद्ध हैं। चुडाचाँदपुर जिले में लोकतक झील प्रसिद्ध हैं।


मणिपुर में 9 जिले हैं: इम्फाल पूर्व जिला, इम्फाल पश्चिम जिला, उखरुल जिला, चन्डेल जिलाचुराचांदपुर जिला, तमेंगलॉन्ग जिला, थौबल जिला, बिष्णुपुर जिला, सेनापति जिला

16. मेघालय (Meghalaya)

शिलांग राज्य की राजधानी है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 22,429 किमी2 है। यहाँ की ऑफिशियल भाषा तो खासी,गारो है। मेघालय को स्कॉटलैंड ऑफ द ईस्ट भी कहा जाता है।

मेघालय के 11 जिले है: पश्चिम जयन्तिया हिल्स, पूर्व जयन्तिया हिल्स, पूर्वी खासी हिल्स, पश्चिम खासी हिल्स, दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स, री भोई जिला, उत्तर गारो हिल्स, पूर्वी गारो हिल्स, दक्षिण गारो हिल्स, पश्चिम गारो हिल्स, दक्षिण पश्चिम गारो हिल्स

17. मिजोरम (Mizoram)

अइज़ोल मिजोरम राज्य की राजधानी है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 21,081 किमी²  है। इस राज्य की राजभाषा मिज़ो, अंग्रेज़ी, हिंदी है।

मिज़ोरम में 8 जिले हैं: आइजोल जिला, कोलासिब जिला, चम्फाई जिला, ममित जिला, लुंगलेई जिला, लॉन्गतलाई जिला, सइहा जिला, सेरछिप जिला

18. नागालैंड (Nagaland)

भारत के इस राज्य की राजधानी कोहिमा है। यह राज्य 16,579 किमी² में फैला हुआ है। दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। यहां की राज भाषा अंग्रेजी है। 16 जनजातियां इस राज्य में निवास करती है। माउंट सरामति नागालैंड की सबसे ऊंची चोटी है जिसकी समुंद्र तल से उँचाई 3840 मीटर है।

नागालैंड में 11 जिले हैं: कैफाइर जिला, कोहिमा जिला, ज़ुन्हेबोटो जिला, दीमापुर जिला, ट्वेनसांग जिला, पेरेन जिला, फेक जिला, मोकोक्चुन्ग जिला, मोन जिला, लॉन्गलेन्ग जिला, वोखा जिला

हमारे लेख Bharat mein kitne rajya hain आगे हैं ये राज्य।

19. ओडिशा (Odisha)

ओडिशा को पहले उड़ीसा के नाम से भी जाना था। भुवनेश्वर यहा की राजधानी है। इस राज्य का क्षेत्रफल 155,707 किमी²  है। यहा की राजभाषा ओड़िया है। ओडिशा भारत का नौवां सबसे बड़ा राज्य है। इस राज्य का हीराकुंड बांध वर्ल्ड का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है जिसकी लंबाई 25.8 किमी० है। इस राज्य के पुरी शहर में जगन्नाथ मंदिर भी है। पुरी  शहर की गिनती चार धाम में की जाती है।

ओड़िशा के 30 जिले: अनुगुल जिला, कटक जिला, कन्धमाल जिला, कलाहान्डी जिला, केन्दुझर जिला, केन्द्रापड़ा जिला, कोरापुट जिला, खोर्धा जिला, गंजाम जिला, गजपति जिला, जगतसिंहपुर जिला, जाजपुर जिला, झारसुगुड़ा जिला, देवगड़ जिला, ढेन्कानाल जिला, मालकानगिरि जिला, मयूरभंज जिला, नबरंगपुर जिला, नयागड़ जिला, नुआपड़ा जिला, पुरी जिला, बरगढ़ जिला, बालेश्वर जिला, बलांगिर जिला, बौध जिला, भद्रक जिला, रायगड़ा जिला, सम्बलपुर जिला, सुन्दरगड़ जिला, सोनपुर जिला

20. पंजाब (Punjab)

पंजाब की राजधानी भी चंडीगढ़ ही है। लुधियाना इस राज्य का सबसे बड़ा शहर है। पंजाब का क्षेत्रफल
50,362 किमी²  है। पंजाबी इस राज्य की प्रमुख बोली है। पंजाब के अमृतसर शहर में Golden Temple, Jallianwala Bagh, Wagah Border कुछ मशहूर जगह भी है। अमृतसर के अलावा पंजाब के प्रमुख नगर जैसे लुधियाना, जालंधर, पटियाला और बठिंडा जहां पर्यटक घूमना खूब पसंद करते हैं।

पंजाब राज्य के 22 जिले: अमृतसर जिला, भटिण्डा जिला, फिरोजपुर जिला, फरीदकोट जिला, फतेहगढ़ साहिब जिला, गुरदासपुर जिला, पठानकोट जिला, होशियारपुर जिला, जालंधर जिला, कपूरथला जिला, लुधियाना जिला, मानसा जिला, मोगा जिला, मुक्तसर जिला, शहीद भगत सिंह नगर जिला, पटियाला जिला, रूपनगर जिला, संगरूर जिला, तरन तारन साहिब जिला, बरनाला जिला, मोहाली जिला, फाजिलका जिला

21. राजस्थान (Rajasthan)

राजस्थान की राजधानी जयपुर है। राजस्थान 342,239 km2 क्षेत्रफल के साथ भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की क्षेत्रीय भाषा राजस्थानी है। राजस्थान का थार डेज़र्ट भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जिसको द ग्रेट इंडियन डेज़र्ट भी बोला जाता है। राज्य की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। राजस्थान अपने पहनावे, खाने और पर्यटन के कारण पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है। घूमर इस तरह का लोक नृत्य है जो देखने में बहुत ही अच्छा लगता है। राजस्थान के हर एक जिले का अपना इतिहास है।

राजस्थान में 25 जिले है: गंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाडमेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, बारां, सवाई माधोपुर, करौली, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, भीलवाड़ा, हनुमानगढ़

22. सिक्किम (Sikkim)

गंगटोक सिक्किम की राजधानी और राज्य का सबसे बड़ा शहर है। इस राज्य का क्षेत्रफल 7,096 किमी² है। राज्य की आधिकारिक भाषाएँ अंग्रेजी, गोर्खा खस भाषा, लेप्चा, भूटिया, लिम्बू तथा हिंदी हैं। अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के कारण यह राज्य टूरीज़्म का प्रमुख केंद्र है। सिक्किम राज्य की राजधानी में भी खूब पर्यटक आते है। सिक्किम में बौद्ध धर्म मुख्य धर्म है साथ ही यहां अन्य धर्म के लोग भी निवास करते हैं।

सिक्किम के कुल 4 जिले है: उत्तर सिक्किम जिला (मंगन), दक्षिण सिक्किम जिला (नाम्ची), पूर्व सिक्किम जिला (गान्तोक), पश्चिम सिक्किम जिला (गेजिंग)

23. तमिलनाडु (Tamil Nadu)

चेन्नई तमिलनाडु का सबसे बड़ा शहर और इसकी राजधानी भी है। यह है तमिलनाडु का क्षेत्रफल 130,058 km² इस राज्य के अधिकतर लोग तमिल या तेलुगु भाषा का प्रयोग करते हैं। तमिलनाडु का Brihadeeswara Temple, Airavateswara Temple, Gangaikonda Cholapuram UNESCO द्वारा World heritage site घोषित किया गया है। तमिलनाडु में 188 मंदिर है जो बहुत ही प्राचीन हैं और यही इन मंदिरों की खासियत है।

तमिलनाडु राज्य के 32 ज़िले: अरियालूर ज़िला, ईरोड जिला, कन्याकुमारी जिला, करूर जिला, कल्लाकुरिची ज़िला, कांचीपुरम जिला, कुड्डलोर जिला, कृष्णगिरि जिला, कोयम्बतूर जिला, चेन्नई जिला, डिंडिगुल जिला, तंजावुर जिला, तिरुचिरापल्ली जिला, तिरुपुर जिला, तिरुवन्नामलई जिला, तिरुवल्लुर जिला, तिरुवारुर जिला, तिरूनेलवेली जिला, तूतुकुड़ी जिला, तेनी जिला, धर्मपुरी जिला, नागपट्टिनम जिला, नामक्कल जिला, नीलगिरि जिला, पुदुकोट्टई जिला, पेरम्बलुर जिला, मदुरई जिला, रामनाथपुरम जिला, विरुधुनगर जिला, विलुप्पुरम जिला, वेल्लूर जिला, शिवगंगा जिला, सेलम जिला

Sponsored Ad

24. तेलंगाना (Telangana)

हैदराबाद तेलंगाना की राजधानी के साथ राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। तेलंगाना का क्षेत्रफल 1,14,840 किमी² हैं। तेलुगु और उर्दू राज्य की राजभाषाए हैं। राजधानी का चार मीनार काफी प्रसिद्ध जगह है।
तेलंगाना के 33 जिले है:

25. त्रिपुरा (Tripura)

त्रिपुरा की राजधानी अगरतला है और यह राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है। इस राज्य का क्षेत्रफल 10,492किमी² है ककबरक,बंगाली, अंग्रेज़ी त्रिपुरा की राजभाषाएं है। यह भारत का तीसरा सबसे छोटा राज्य है। उज्जयन्त महल पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा संग्रहालय है। कमल सागर,सेफाजाला,नील महल,उदयपुर,पिलक,महामुनि राज्य के कुछ पर्यटक स्थल है।

त्रिपुरा के केवल 4 जिले है: धलाई जिला, पश्चिम त्रिपुरा जिला, उत्तर त्रिपुरा जिला, दक्षिण त्रिपुरा जिला

26. उत्तराखंड (Uttarakhank)

भारत का यह राज्य को राजधानी देहरादून है और ये सबसे बड़ा शहर है। उत्तराखंड का क्षेत्रफल 53,483 किमी² हैं। राज्य की राज भाषा हिंदी और संस्कृत हैं। ब्रजभाषा,गढ़वाली यहां की बोली जाने वाली प्रमुख भाषाएं हैं। उत्तराखंड के सारे जिले बेहद खूबसूरत और पर्यटन के लिए काफी मशहूर हैं।

उत्तराखंड में 13 जिले है: उधम सिंह नगर जिला, चम्पावत जिला, नैनीताल जिला, पिथौरागढ़ जिला, उत्तरकाशी जिला, टिहरी गढ़वाल जिला, देहरादून जिला, पौड़ी गढ़वाल जिला, हरिद्वार जिला, अल्मोड़ा जिला, चमोली जिला, बागेश्वर जिला, रुद्रप्रयाग जिला

27. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh)

लखनऊ उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ राज्य की राजधानी भी है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 240928 किमी2 है। उत्तरप्रदेश के सारे जिले बहुत ही प्रसिद्ध है जैसे आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी आदि। उत्तरप्रदेश का ताज महल, आगरा फोर्ट, फतेहपुर सीकरी UNESCO WORLD HERITAGE SITES हैं।

उत्तरप्रेदेश के टोटल 75 जिले हैं: आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली,बाराबंकी, खीरी, हाथरस, महाराजगंज, शाहजहांपुर, अंबेडकर नगर, बलिया, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, अमेठी,गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, बस्ती, बदायूं, संभल, औरैया, शामली, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, आजमगढ़, मैनपुरी, श्रावस्ती, बांदा, जौनपुर, एटा, कासगंज, सुल्तानपुर, प्रयागराज, जालौन, मिर्जापुर, इटावा, प्रतापगढ़, गाजीपुर, गोंडा, मऊ, भदोही, उन्नाव, पीलीभीत, बलरामपुर, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, हरदोई, कौशाम्बी

28. पश्चिम बंगाल (Paschim Bengal)

कोलकता इस राज्य की राजधानी है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 88752 किमी2 है। राज्य की सरकारी बोलियां बंगाली और अंग्रेज़ी है इन दो भाषाओं के अतिरिक्त और अनेक भाषाएं भी बोली जाती है। सुंदरबन, बक्सा पहाड़, दीघा का समुद्र तट, सिलीगुड़ी की वादियां यह सब कुछ पसंदीदा और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

पश्चिम बंगाल के 23 जिले यह हैं: दार्जीलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्द्धमान, नदिया, पुरुलिया, बांकुड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा, कोलकाता, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, कलिंपोंग, अलीपुरद्वार, पश्चिम बर्धमान, झारग्राम

अभी तक हमने आपको बताया Bharat Mein Kitne Rajya Hain और अब बारी है 9 केंद्र शासित राज्यों की। इस सूची में सबसे पहले है।

1. अण्डमान एंड निकोबार आइलैंड (Andman and Nicobar)

यह द्वीपसमूह भारत का पहला केंद्र शासित प्रदेश है। पोर्ट ब्लेयर प्रदेश की राजधानी होने के साथ सबसे बड़ा शहर भी है। अण्डमान एंड निकोबार आइलैंड का क्षेत्रफल 8,249 किमी² में फैला हुआ है। यहां की राज भाषा हिंदी और अंग्रेज़ी है।

अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह में 3 जिले हैं: उत्तर और मध्य अण्डमान जिला, दक्षिण अण्डमान जिला, निकोबार जिला

2. चंडीगढ़ (Chandigarh)

भारत का दूसरा केंद्र शासित प्रदेश है चंडीगढ़। चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा की राजधानी भी है। यह हिंदी, अंग्रेज़ी और पंजाबी भाषा का उपयोग होता है।

3. दादरा और नगर हवेली (Dadar and Nagar Haveli)

दादरा और नगर हवेली भारत का तीसरा केंद शासित प्रदेश है। सिलवास दादरा और नगर हवेली को राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। इसका क्षेत्रफल केवल 491 किमी² का है। राज्य में हिंदी,अंग्रेज़ी और गुजराती भाषाई बोली जाती हैं।

4. लक्ष्यद्वीप (Lakshadweep)

कवरत्ती लक्ष्यद्वीप की राजधानी है। लक्ष्यद्वीप का क्षेत्रफल 32.62 किमी2 ही है। लक्ष्यद्वीप की आधिकारिक भाषा मलयालम और अंग्रेज़ी है लेकिन यहां जेसेरी और दिवेही बोली जाती हैं।

5. पुदुच्चेरी (Pudducherry)

पुदुच्चेरी खुद ही राजधानी है। इसका क्षेत्रफल सिर्फ 492 किमी² है। भाषाओं की बात की जाए तो यहां तमिल, तेलुगु, मलयालम, अंग्रेज़ी बोली जाती है।

6. दिल्ली (Delhi)

दिल्ली भारत की राजधानी है और एक केंद्र शासित प्रदेश भी है। दिल्ली का कुल क्षेत्रफल 1,484 km² है। दिल्ली में अलग अलग जाति के लोग रहते हैं इसलिए यहां सभी भाषाएं बोली जाती हैं आमतौर पर लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते है। दिल्ली का पुराना नाम इंद्रप्रस्थ है।

7. दमन और दिऊ (Daman and Diu)

दमन और दिऊ की राजधानी दीव है और सबसे बड़ा शहर दमन है। दमन और दिऊ का क्षेत्रफल 112 किमी² है। कोंकणी, हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती, मराठी यहां की राज भाषा है।

8. जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir)

जम्मू और कश्मीर एक बहुत ही खूबसूरत प्रदेश है। इसका क्षेत्रफल 222,236 km² है।

9. लद्दाख (Ladakh)

लद्दाख भारत का आखरी केंद्र शासित प्रदेश है। 31 अक्टूबर 2019 को ही लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया है। लद्दाख का क्षेत्रफल 59146 किमी2 है। तिब्बती, हिंदी, लद्दाखी यहां की आधिकारिक भाषा है।

लद्दाख के केवल 2 जिले हैं: लह और कारगिल

आपको हमारा ये लेख Bharat mein kitne rajya hain कैसा लगा आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। इस लेख से सम्बधित अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

Source : wikipedia

Leave A Reply

Your email address will not be published.