RJ Malishka के डांस मूव्ज़ देख Neeraj Chopra के फैन्स का फूटा गुस्सा, कहा ‘Shameless Objectification’

0

RJ Malishka Trolled by Fans of Neeraj Chopra : मुंबई की फेमस रेडियो जाॅकी मलिषका मेंडोसा (RJ Malishka Mendonsa) पर लोगों का भड़का गुस्सा। ओलंपिक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने कई सारे इंटरव्यू दिए, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गए। हाल ही में नीरज चोपड़ा ने RED FM की फेमस RJ Malishka को एक इंटरव्यू दिया जिसपर काफी बवाल हो गया है। ये इंटरव्यू जू़ूम काॅल के ज़रिए हुआ जिसमें RJ Malishka और अन्य कर्मचारियों ने नीरज चोपड़ा को एंटरटेन करने के लिए छेड़ा जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं।

RJ Malishka पर फैन्स ने किए भद्दे कमेंट्स

Sponsored Ad

टोक्यो ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करके गोल्ड दिलाना वाले Neeraj Chopra ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर दिया है। जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल कर नीरज ने देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जबसे नीरज भारत लौटे हैं तबसे हर मिडिया चैनल में सिर्फ उनका ही नाम है। सरकार की तरफ से नीरज चोपड़ा को कई तरह के ईनाम भी मिले।

इस जीत के पीछे के संघर्ष को जानने के लिए कई न्यूज़ चैनल नीरज का इंटरव्यू ले रहे हैं। उनकी जर्नी से रिलेटिड कई तरह के सवाल भी किए जा रहे हैं। वही दूसरी ओर RJ Malikshka के इंटरव्यू का अंदाज लोगों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इस पर कुछ लोगों ने मलिषका की वीडियों पर उन्हें कमेंट करके काफी ज़लील किया है।

एक लड़की ने RJ Malishka को कमेंट शैक्शन में ‘मुजरेवाली’ से तुलना कर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। उन्होनें लिखा Ugggh! Cringe max. So basically you are perpetuating the stereotype that the man is the real achiever and women are mere mujrewalis dancing to get his attention! How sick and sexist is this. Also, you guys can’t dance to save your life.

rj malishka trolled on twitter
Source : Twitter @ShefVaidya
Sponsored Ad

Sponsored Ad

बैंगलोर में रहने वाले व्यक्ति विक्रम ने भी कमेंट करके लिखा कि “बेशर्मी का अगर कोई चेहरा होता तो ऐसा ही दिखता। 23 साल के नीरज की हिम्मत की दात देने पड़ेगी कि उसने ये सब झेल लिया है। उनका पूरा कमेंट कुछ इस तरह है “If shameless objectification had faces this is how it would look. Kudos to 23 year old Neeraj chopra for keeping his sanity intact in the midst of such predators who have zero respect for him, his struggle or his achievements & salivate at him as a sex object. Shame media!”

rj malishka
Source : Twitter @VikramSampath
gadget uncle desktop ad

RJ Malishka ने ट्वीटर पर शेयर किया था वीडियो

नीरज चोपड़ा को छेड़ते हुए और गाना गाते हुए RJ Malishka ने अपना वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया। जिसके बाद लोग वीडियो देखकर मलिषका की बाते बनाने लग गए। सोशल मीडिया पर अब भी मलिषका खूब ट्रोल हो रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए मलिषका ने लिखा, “लेडीज….. हाँ मुझे कड़ी टक्कर मिली, गहरे जवाब भी लेकिन कैमरा के जूम कॉल पर जाने से पहले चार सेकंड का समय लें, यह अनुमान लगाने के लिए कि हम किसके लिए डांस कर रहे हैं।” मलिषका का ये वीडियो वायरल होने के बाद उनके साथ-साथ RED FM को भी चौतरफा हमला झेलना पड़ रहा है।”

RJ Malishka Mendonsa Twitter
Source : Twitter @mymalishka

इसके बाद तो नीरज को पसंद करने वाले लोगों ने जैसे RJ मलिषका की बहुत अलोचना की। कुछ कमेंट तो काफी भद्दे हैं जिन्हें पढ़कर मलिषका भी ज़रूर पछतावा कर रही होंगी। एक लड़की ने लिखा “जादू की झप्पी मांगते मलिषका ने नीरज चोपड़ा को शर्मशार कर दिया, इस शो के पास 101 तरीके हैं अपने गेस्ट को बुरा महसूस करवाने के।”

trolled by fans of neeraj chopra
Source : Twitter @Shasiri17

हालांकि नीरज चोपड़ा ने अभी तक इस इंटरव्यू का कोई भी जिक्र नहीं किया है। उन्हें अच्छा लगा या बुरा इसका केवल बाकि लोग अनुमान लगाने में लगे हुए हैं।

ये भी पढ़िये : “स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को लहराता देख मेरा दिल भर आया” : नीरज चोपड़ा

Sponsored Ad

malishka mendonsa
Source : Twitter @SmokingSkills07
Leave A Reply

Your email address will not be published.