Luna 25 Crashed: रशियन मून मिशन हुआ बर्बाद, चांद की कक्षा बदलते समय हुआ क्रैश

0

नई दिल्ली, चंद्रमा पर रूस के मिशन को झटका लगा है, क्योंकि लूना-25 अपने निर्धारित लैंडिंग से पहले ही दुर्घटनाग्रस्त (Luna 25 Crashed) हो गया। जर्मनी की DW News के मुताबिक, रूस की अंतरिक्ष एजेंसी ‘रोस्कोस्मोस’ ने चंद्रमा की सतह पर लूना-25 के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है. आज सुबह पता चला कि लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आ गई.

तकनीकी खराबी के चलते क्रेश (Luna 25 Crashed)

Sponsored Ad

हम आपको बताना चाहेंगे कि आज सुबह ही रूसी अंतरिक्ष यान लूना 25 में तकनीकी खराबी की जानकारी सामने आई थी। यह खराबी उस समय आई जब चंद्रमा की कक्षा बदलनी था। ये घटना क्यों और कैसे हुई, ‘रोस्कोस्मोस’ इसकी जांच में जुटा है।

यान, कक्षा बदलने में हुआ असमर्थ

स्पेक्राफ्ट लूना-25 सोमवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला था। हालाँकि, लैंडिंग से पहले अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की कक्षा को बदलना, लेकिन दुर्भाग्य से, तकनीकी गड़बड़ी के कारण यह कार्य पूरा नहीं (Luna 25 Crashed) किया जा सका।

आपको बता दें कि लूना-25 को 10 अगस्त को अंतरिक्ष में भेजा गया था, इससे पहले 1976 में लूना-24 को लगभग 48 साल पहले अंतरिक्ष में भेजा गया था। इस बार लूना-25 ने चंद्रमा तक पहुंचने के लिए काफी सरल और सीधा रास्ता अपनाया था।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

रफ्तार कम करने में सफल रहा चंद्रयान 3

एक तरफ लूना अपने मिशन में फेल (Luna 25 Failed) हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ भारत का चंद्रयान 3 चांद पर उतरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. चंद्रयान-3 का दूसरा डीबूस्टिंग चरण, जिसमें इसकी गति कम करना शामिल है, सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

gadget uncle desktop ad

Read More: Latest News in Hindi

इसके बाद यान को निचली कक्षा में ले जाया जाएगा और फिर 23 अगस्त की शाम, लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर उतरने वाला है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.