विम्बलडन जूनियर खिताब से शुरूआत करने वाली सानिया क्यों हो रही हैं टेनिस से अलविदा

0

Sania Announces Retirement from Tennis: भारत की महिला टेनिस सनसनी सानिया मिज़ा ने मात्र 6 साल की उम्र में ही टेनिस अपने हाथों में ले लिया था। उनके सर्वप्रथम कोच थे मशहूर टेनिस खिलाड़ी महेश भू​पति के पिता कृष्ण भूपति थे। इतनी कम उम्र से ​टेनिस की शुरूआत करने वाली सानिया मिर्ज़ा ने साल 2022 को अपने टेनिस करियर का ​आखिरी सीज़न होने की घोषणा कर दी है।

महज़ 12 साल की आयु में उनके पिता इमरान मिर्ज़ा ने अपने जर्नलिज़्म के करियर को छोड़कर सानिया के सपनो को साकार करने की ठानी और उन्होने सानिया को कुछ समय तक टेनिस की कोचिंग भी दी।

Sponsored Ad

2003 में विम्बलडन जूनियर खिताब जीता

2003 में सानिया ने शानदार खेल दिखाते हुए सर्वप्रथम विम्बलडन जूनियर खिताब अपने नाम किया और उसके बाद उन्होने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। सानिया मिर्ज़ा पहली भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी बनीं जिन्होने Women’s Tennis Association (WTA) का खिताब अपने नाम किया। अपने पूरे करियर में सानिया अबतक 6 ग्रेंड स्लैम टाईटल अपने नाम कर चुकी हैं।

साल 2022 आखिरी सीज़न होगा

इस साल का पहला ग्रेंड स्लैम, ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलते हुए वे अपना पहला महिला युगल मैच हार गई। सानिया के साथ उनकी जोड़ीदार खिलाड़ी रहीं नादिया विक्टोरिवना किचेनोक। सानिया और नादिया विक्टोरिवना की जोड़ी, स्लोवेनिया की काजा जुवान और तमेरा ज़िदानसेक के हाथों 6-4,7-6 से हार गई। (Sania Announces Retirement)

Sponsored Ad

Sponsored Ad

साल के पहले ग्रेंड स्लैम में मिली हार

1 घंटे 37 मिनट चले इस लम्बे मुकाबले में सानिया मिर्ज़ा को ये अहसास हो गया कि टेनिस खेलने में उनका शरीर साथ नहीं दे रहा है। ये मुकाबला हारने के बाद सानिया ने कहा कि “ऐसा नहीं कि मेरे घुटने में दर्द के कारण हम हारे लेकिन मुझे लगता है कि ऐसा लग रहा कि उबरने में समय लग रहा है क्योंकि मेरी उम्र बढ़ रही है। हर दिन के दबाव के लिए मेरे अन्दर वो उर्जा और प्रेरणा नही है।” सानिया मिर्ज़ा ने अपने ट्वीटर हैण्डल पर इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन के ऑफिसियल ट्वीट को भी रिट्वीट किया है।

gadget uncle desktop ad
https://twitter.com/ITFTennis/status/1483974738670141442

सानिया मिर्जा की उम्र अब 35 साल हो चुकी है। उनका जन्म 15 नवम्बर 1986 को हुआ। 12 अप्रैल 2010 को वे पाकिस्तान के आलराउंडर क्रिकेटर शोएब मलिक के सा​थ शादी के गठबंधन में बंधी और 3 अक्तूबर 2018 में उन्होने एक पुत्र को जन्म दिया।

ये भी पढ़ें: पति Shoaib Malik के जन्मदिन पर Sania ने दी मुबारकबाद

Leave A Reply

Your email address will not be published.