ढ़ेरों खूबियों के साथ Xiaomi का Mi 10i भारत में लॉन्च, पढ़िये Full Specifications

0

साल 2021 के शुरू होते ही Xiaomi ने भारत में इस साल का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है और वो भी ढ़ेरों फीचर्स के साथ। इस बार Xiaomi Mi ने साल का नया फोन 10i लॉन्च किया है। कम्पनी के अनुसार 10i में (i) का मतलब है India. वो इसलिए कि चीनी ब्रांड Xiaomi ने ये फोन पूरी तरह भारत में रहकर ही बनाया है।

Xiaomi Mi 10i के वेरियंट

Sponsored Ad

Mi 10i को तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है। पहला वेरियंट में 6GB RAM और 64GB का स्टोरेज स्पेस दिया गया है। दूसरे वेरियंट में 6GB RAM के साथ 128GB का इंटरनल स्टोरेज स्पेस और Mi 10i के तीसरे वेरियंट में 6GB RAM के साथ 128GB का इंटरनल स्पेस दिया जा रहा है।

Mi 10i की कीमत

अगर बात करें Xiaomi Mi 10i की कीमत की, तो स्मार्टफोन के फीचर्स को देखते हुए इसकी कीमत काफी कम रखी गई है। Mi 10i का पहले वेरियंट की कीमत 20,999 तय की गई है, दूसरे वेरियंट की कीमत 21,999 और तीसरे वेरियंट की कीमत 23,999 रूपये तय की गई है। मतलब ये हुआ कि इन फीचर्स के साथ, अन्य कम्पनी के फोन काफी ज्यादा प्राईस में ​मार्किट में हैं।

Xiaomi के Mi 10i कलर और उपलब्धता

Sponsored Ad

Sponsored Ad

Xiaomi Mi 10i को तीन रंगों के साथ मार्किट में उतारा गया है जिसमें पहला है मिडनाइट ब्लैक दूसरा है पेसिफिक सनराइज़ और तीसरा है अटलांटिक ब्लू। सभी वेरियंट Xiaomi की आफिशियल वेबसाईट पर, रिटेल स्टोर्स पर और Xiaomi के पार्टनर स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा स्मार्टफोन के सारे वेरियंट 7 जनवरी 2021 से Amazon India की वेबसाईट पर भी उपलब्ध रहेंगे।

gadget uncle desktop ad

Xiaomi Mi 10i के साथ दिये जा रहे ऑफर्स

Mi 10i के लॉन्चिंग के साथ ही Xiaomi कई ऑफर्स भी ग्राहको को दे रहा है। फोन की खरीद पर 10,000 रूपये के जियो सर्विस के बेनिफिट मिलेंगे और यदि आप ICICI बैंक के कस्टमर हैं तो आपको 2,000 रूपये का एडिशनल डिस्काउंट भी मिलेगा।

Xiaomi Mi 10i Full Phone Specifications

अब बात करते हैं Mi 10i के Specifications के बारे में। Mi 10i में आपको मिलेगा 6.67 का HD+ का डिस्पले जिसका रिफ्रेश रेट होगा 120Hz इसके अलावा इसमें आपको मिलेगा HDR और  HDR+ का फीचर। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए Mi 10i में दिया जा रहा है गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट।

अब बात फोन के हार्डवेयर की तो Mi 10i में Qualcomm Snapdragon 750G का Processor दिया गया है और स्मूद गेमिंग के लिए Adreno 619GPU दिया गया है और फोन के साइड में फिंगर प्रिंट स्कैनर दिया है। साथ में IP53 Splash Proof भी दिया गया है।

Xiaomi Mi 10i 5G
Source : Xiaomi Official Website

अब बात फोन के कैमरे की। Mi 10i में 4 रियर कैमरे दिये गऐ हैं जिसमें पहला कैमरा 108 मैगापिक्सल का है। दूसरा कैमरा 8 मैगापिक्सल का 120 डिग्री वाइड एंगल, साथ ही 2MP का डेथ सेंसर और 2MP का मैक्रो लैंस दिया गया है। Mi 10i के फ्रंट में 16 मैगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Sponsored Ad

बैटरी बैकअप में आपको थोड़ी निराशा मिलेगी। Xiaomi Mi 10i में 4,820mAh की बैटरी दी गई है जो अन्य फोन की तुलना में थोड़ी कम है। फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ Xiaomi का दावा है कि फोन 30 मिनट में 68% तक चार्ज हो सकता है।

Xiaomi Mi 10i में 5G की कनेक्टीविटी दी गई है। चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए Type C पोर्ट और 3.5mm स्टीरियो हैडफोन जैक दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.