वरुण धवन का सनसनीखेज़ खुलासा, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में कही ये बात

0

मुंबई, इन दिनों Koffee With Karan का 7वां सीजन डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर चल रहा है। पिछले दिनों करण जौहर के शो पर अनिल कपूर और वरूण धवन को आमन्त्रित किया गया था जिसमें वरूण धवन ने अर्जुन कपूर को लेकर एक ऐसी बात कह दी जिसको लेकर अनिल कपूर को अर्जुन कपूर का बचाव भी करना पड़ गया। Koffee With Karan में सेलेब्रि​टीज़ को लेकर कई खुलासे (Varun Dhawan’s Sensational Revelation) होते रहते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सीजन 7 का अनिल कपूर और वरूण धवन का प्रोमो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

शो के दौरान वरूण धवन ने अर्जुन कपूर को काफी ट्रोल भी किया। हंसी मजाक में ही, बातचीत करते हुए उन्होने कोई मौका नहीं गंवाया और वे एक ऐसी बात कह गऐ जिसे सुनकर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को काफी दुख भी पहुंच सकता है।

Sponsored Ad

अर्जुन कपूर हैं ‘शौकीन’ : Varun Dhawan’s Sensational Revelation

हुआ यूं कि, करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में एक रैपिड फायर राउंड होता है जिसमें गेस्ट को जल्दी जल्दी शो होस्ट के सवालों के जवाब देने होते हैं। इस राउंड में वरूण से पूछा गया कि बॉलीवुड में वो कौन एक्टर है जो बहुत डींगे मारता है? इस सवाल के जवाब में वरूण ने बिना किसी हिचक के अर्जुन कपूर का नाम लिया। वरूण का ये उत्तर सुन अनिल कपूर ने अपने भतीजे अर्जुन कपूर का बचाव किया और कहा कि उन्हे अर्जुन के बारे में ऐसी बात नहीं करनी चाहिए।

अनिल कपूर की इस बात पर वरूण ने कहा कि, ‘शौकीन आदमी है’। इसके बाद वरूण ने अर्जुन की ऑनलाईन चैटिंग के राज़ भी खोले (Varun Dhawan’s Sensational Revelation) और ईशारों में ये भी बताया कि, ‘अर्जुन फ्लर्ट करता है कभी-कभी, लेकिन एक बार के लिए ठीक है।‘ इसे सुनते ही अनिल कूपर और करण जौहर हैरान हो गये लेकिन वरूण ने ये नही कहा कि वे किसे फ्लर्ट करते हैं।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

मलाइका-अर्जुन को लेकर अनिल कपूर की चिंता

शो के दौरान हंसी मजाक में कही गई इन बातों को सुनकर (Varun Dhawan’s Sensational Revelation) अनिल कपूर को मलाइका और अर्जुन कपूर के रिश्तों की चिंता होने लगी और इन बातों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर ने कहा, ‘उसका ब्रेकअप हो जाएगा’। अनिल की इस बात पर वरूण ने तुरंत सफाई दी ‘नहीं-नहीं वह नहीं होगा’। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा 2017 में अरबाज़ खान से अलग हईं थीं और उसके बाद से वे अर्जुन कूपर को डेट कर रहीं हैं। 2019 में सोशल मीडिया के जरिये दोनों ने ऑफिशियल तौर पर अपने रिश्ते को कबूल किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.