Rajkummar Rao को Gold List का Best Supporting Actor Award 2021 मिला

0

Rajkummar Rao को साल 2021 का पहला अवार्ड ​दिया गया है। ये अवार्ड GoldHouse संस्था ने Rajkummar Rao की हाल ही में Netflix पर रिलीज़ हुई फिल्म “The White Tiger” के लिए दिया है। The White Tiger में राजकुमार राव के सराहनीय अभिनय को देखते हुए उन्हे Gold List का Best Supporting Actor Award 2021 सम्मान दिया गया।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Rajkummar Rao ने इसकी जानकारी अपने फैन्स के साथ शेयर की। फोटो में राजकुमार राव के साथ 4 अन्य एशियाई कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं जिन्हे इस अवार्ड के लिए चुना गया है। फोटो को शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा है “धन्यवाद @goldhouseco इस सम्मान के लिए।”

Sponsored Ad

Rajkummar Rao की पोस्ट को एक लाख से ज्यादा लाईक मिलें हैं और उनके फैन्स उन्हे कमेंट करके Congratulate कर रहे हैं उनकी पोस्ट को लाईक करने वालों में आयुष्मान खुराना, दिया मिर्ज़ा और हुमा कुरैशी प्रमुख हैं।

आपको बता दें Rajkummar Rao की फिल्म “The White Tiger” हाल ही में Netflix पर रिलीज़ हुई है जिसमें उनके साथ हैं प्रियंका चोपड़ा। फिल्म में राजकुमार ने अशोक नाम के व्यक्ति की भूमिका अदा की है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

क्या है Gold List अवार्ड

Sponsored Ad

Sponsored Ad

आपको बता दें Gold List अवार्ड एक गैर लाभकारी संस्था GoldHouse.org के द्वारा दिया जाता है। Gold List हर साल फिल्म उद्योग और कला के क्षेत्र में सबसे उत्कृष्ट एशियाई और प्रशांत द्वीपसमूह (एपीआई) की उपलब्धियों का सम्मान करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.