मिस्र के राजा Tutankhamun की 3200 साल पुरानी मम्मी को देखने भर से क्यों हो जाती है मौत

0

Mummy of King Tutankhamun: मिस्र अपने पिरामिडों और पुरातन सभ्यता के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। मिस्र की सभ्यता तो अब नहीं बची है लेकिन उसका प्रमाण आज भी जमीन के नीचे, सैकड़ों ताबूतों में, पिरामिडों के रूप में कैद है। ये पिरामिड जितने अनोखे दिखते हैं, उससे कहीं अधिक रहस्यमयी हैं। इन पिरामिडों को देखने, दुनिया भर से लोग आते हैं। इजिप्ट (Egypt) के इन पिरामिडों को दुनिया के 7 आश्चर्यों में शामिल किया गया है।

जैसे-जैसे इन पिरामिडों पर अध्ययन होते हैं, नए-नये रहस्यों से पर्दा उठता जाता है लेकिन इन पिरामिडों में कुछ ऐसे रहस्य (Mysteries) छिपे हैं जिसके सामने विज्ञान भी घुटने टेक देता है। एक पिरामिड ऐसा है जिससे चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें आती है, तो दूसरा ऐसा पिरामिड भी है जिसे छूने भर से मौत आ जाती है। तो हम आज आपको ऐसे ही एक राजा की मम्मी (Mystery of King Tutankhamun’s Coffin) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे देखने भर से लोगों को मौत का सामना करना पड़ता है।

Sponsored Ad

Tutankhamun (तूतेनखामून की मम्मी)

यह रहस्यमयी मम्मी, मिस्र के प्रसिद्ध शासक तूतेनखामून (Tutankhamun) की बताई जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह मम्मी 3200 साल पुरानी है और लोगों के मुताबिक इसके नीचे बेशकीमती जवाहरात और खजाना गड़ा हुआ है। दरअसल ऐतिहासिक खोजों से ये पता चलता है कि पुराने समय में मिस्र के राजाओं को दफनाते समय उनके साथ जरूरत की सारी चीजों के साथ बेशकीमती हीरे-जवाहरात, गहने और भोग-विलास की वस्तुएं भी रख दी जाती थीं। ऐसी मान्यता थी कि मरने वाले व्यक्ति को इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

तूतेनखामून की रहस्यमयी मृत्यु

इतिहासकारों के अनुसार राजा तूतेनखामून 19 साल की उम्र में ही मृत्यु का शिकार हो गए और अब वर्तमान में Tutankhamun की मृत्यु को लगभग तीन हजार साल हो चुके हैं लेकिन आज इतने सालों बाद भी तूतनखामेन की मृत्यु को लेकर वैज्ञानिकों के मत अलग-अलग हैं। हालांकि, आज से लगभग 88 वर्ष पहले ब्रिटिश पुरातत्ववेत्ता हॉवर्ड कार्टर (Howard Carter) ने Tutankhamun की मृत्यु के रहस्यों को सुलझाने के लिए काफी सालों तक रिसर्च करके कुछ तथ्य पेश किए थे।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

पुरातत्ववेत्ताओं ने की खोज

Tutankhamun
Burial Chamber
gadget uncle desktop ad

जब लोगों को यह बात पता चली कि तूतेनखामून की मम्मी के नीचे बेशकीमती खजाना गड़ा है तो पुरातत्ववेत्ताओं ने उस मम्मी को खोदने का काम शुरू कर दिया। उस खुदाई के दौरान ये पता चला कि मम्मी की कब्र के नीचे सीढ़ियां बनी थीं। उन सीढ़ियों से नीचे जाने पर एक बड़ा सा कमरा था जिसमें सोना-चांदी और दूसरे बेशकीमती रत्न भरे पड़े थे।

अन्दर न जाने की सख्त चेतावनी

खोज के बाद पुरातत्ववेत्ताओं ने पाया कि इस राजा के मकबरे के दरवाजे पर इजिप्ट की एक प्राचीन लिपि में सख्त चेतावनी लिखी थी। इसमें लिखा था कि जो भी यहां आकर राजा की शांति को भंग करेगा, उसकी तत्काल मौत हो जाएगी लेकिन पुरातत्ववेत्ता उस चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए, खजाने को देखने के लिए अंदर चले गए।

खजाना निकालने वालों में सबकी हुई मौत

बताया जाता है कि जैसे ही पुरातत्ववेत्ताओं की टीम ने तूतेनखामून की मम्मी को हटा कर खजाना निकालने की कोशिश की, उनकी एक-एक कर मौत होने लगी। पुरातत्ववेत्ताओं की यह टीम मशहूर पुरा वैज्ञानिक (Archaeologist) हॉर्वर्ड कॉर्टर की थी। बताया जाता है कि उस समय हॉर्वर्ड कॉर्टर को कुछ भी नहीं हुआ क्योंकि वे वहां मौजूद नहीं थे लेकिन जिन्होने हॉर्वर्ड कॉर्टर को इस ममी से जुड़े, रहस्यमयी खजाने की खोज की जिम्मेदारी दी थी, उनकी मौत रहस्यमयी तरीके से कुछ महीनों के बाद ही हो गई।

राजकुमार की भी हुई मौत

पुरा वैज्ञानिक हॉर्वर्ड कॉर्टर के निर्देश पर उस मम्मी को उसी जगह दफ्न कर दिया गया लेकिन ऐसा देखा गया कि जो भी व्यक्ति तूतेनखामून की मम्मी देखने जाता था उसकी मौत अचानक ही किसी न किसी वजह से हो जाती थी।

Sponsored Ad

ये भी पढ़ें: सब चौंक गऐ जब मिस्र की 3000 साल पुरानी मम्मी बोल उठी | देखिये वायरल विडियो

मिस्र के राजकुमार भी अपनी पत्नी के साथ उस मम्मी को देखने गए और कुछ ही दिनों मे उनकी अपनी पत्नी ने अचानक से राजकुमार की हत्या कर दी। राजकुमार की हत्या किये जाने पर वहाँ के लोग हैरान हो गए।

लंदन के म्यूजियम में सुरक्षित है ममी

इन अजीबोगरीब घटनाओं के बाद लार्ड जॉर्ज कारनारवन की बेटी लेडी एवलिन के निर्देशों पर Tutankhamun की मम्मी को फिर कब्र से बाहर निकालने का फैसला लिया गया। उसके बाद उसे लंदन के म्यूज़ियम में ला कर रख दिया गया। लेडी एवलिन के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह रोज ही उस मम्मी को देखने के लिए जाने लगीं। बताया जाता है कि एक दिन जब वह मम्मी को देखकर लौट रही थीं, तभी उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनकी तत्काल मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.