विश्व का सबसे मंहगा अंगूर: कीमत 6 लाख रूपये प्रति 700 ग्राम

0

यूं तो आपने कई तरह के फलों को चखा होगा और कई तरह के अंगूर भी चखे होंगे लेकिन क्या आप ये कल्पना भी कर सकते है किसी 700 ग्राम अंगूर के गुच्छे की कीमत 6 लाख रूपये भी हो सकती है। जी हां ये बिल्कुल सच है।

रूबी रोमन अंगूर (Ruby Roman) जो कि जापान का एक लग्ज़री फ्रूट है, जुलाई 2016 में इसका एक गुच्छा जिसमें टोटल 26 अंगूर थे और वजन 700 ग्राम था उसे 1.1 मिलियन जापानी येन, (6 लाख भारतीय रूपये) में बेचा गया था

Sponsored Ad

इससे पहले अगस्त 2008 में पहली बार रूबी रोमन अंगूर को 1 लाख जापानी येन (65000 भारतीय रूपये) में बेचा गया था जापान के इशिकावा प्रांत ने इस खास प्रजाति के अंगूर को विकसित और मार्केट भी किया है ये लाल रंग के रस भरे अंगूर हैं और देखने में पिंग पॉंग बॉल के सामान होते हैं

सन 2008 में रूबी रोमन अंगूर की शुरूआत प्रीमियम अंगूर के रूप में जापान में हुई। इसकी गुणवत्ता की गारंटी के लिए हर अंगूर की कड़ाई से जाँच की जाती है, पास होने पर पैकेट पर गुणवत्ता सर्टिफिकेट भी लगाया जाता है। इस खास प्रजाति के अंगूर को बेचने के लिए भी कड़े नियम बनाए गऐ हैं जैसे एक अंगूर का वजन 20 ग्राम से ज्यादा और 18% शुगर होना चाहिए।

Ruby Roman का एक ‘प्रीमियम क्लास’ भी है जिसके अनुसार प्रत्येक अंगूर का वजन 30 ग्राम से ज्यादा और एक गुच्छे का वजन 700 ग्राम होना चाहिए

Sponsored Ad

Sponsored Ad

जापान में विशेष मौकों पर या अपने बिजनेस प्रमोशन के मौके पर रूबी रोमन को गिफ्ट करने का प्रचलन है। मांग ज्यादा होने के कारण और आसानी से उपलब्ध न होने के कारण इसकी कीमत इतनी ज्यादा है।

Source : Wikipedia

Leave A Reply

Your email address will not be published.