LPG गैस सिलिंडर की कीमत में छप्पर फाड़ वृद्धि, देखें क्या है आपके शहर में कीमत

0

आसमान छूती मंहगाई के कारण जनता के हाल पहले से ही बेहाल है उस पर रसोई गैस के सिलेंडर के दाम में भी छप्पर फाड़ वृ​द्धि हो गई है।

बुधवार 12 फरवरी 2020 से दिल्ली में 14.2 किलो के बगैर सब्सिडी वाले LPG रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत 858.50 हो गई है। वहीं 5 किलो का सिलेंडर 52 रूपये मंहगा हुआ है। इंडियन आयल जो पूरे भारत में प्रतिदिन 30 लाख से अधिक सिलेंडरों की आपूर्ति करता है, उसकी ​कीमतों में बढ़ोतरी के कारण गैस महंगी हुई है।

Sponsored Ad

2014 के बाद गैस की कीमत में ये सबसे बड़ी बढ़ोतरी है उस समय जनवरी के महीने में 220 रूपये बढ़ाये गऐ थे। आपको बता दें कि हर महीने सब्सिडी और मार्केट प्राइस में बदलाव होता है

1 जनवरी 2020 को भी रसोई गैस की कीमत बढ़ाई गई थी और 1 फरवरी को घरेलू सिलेंडर पर कोई कीमत नहीं बढ़ाई गई थी लेकिन कमर्शल सिलेंडर पर 224.98 रूपये की बढ़ोतरी हुई थी।

अलग नगरों एवं महानगरों में बगैर सब्सिडी वाले 14.2 किलो के सिलेंडर में 144.50 से लेकर 149 रूपये तक की कीमत बढ़ाई गई है।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

कोलकाता में 149 रूपये की बढ़ोतरी, नई कीमत 896 रूपये। मुबंई में 145 रूपये की बढ़ोतरी , नई कीमत 829.50 रूपये। चन्नै में 147 की बढ़ोतरी, नई कीमत 881 रूपये।

अन्य शहरों की कीमतें इस प्रकार हैं।
gadget uncle desktop ad
  • दिल्ली —–>> 858.50 रुपये
  • चैन्नै —–>> 881 रुपये
  • मुंबई —–>> 829.50 रुपये
  • कोलकाता  —–>> 896 रुपये
  • लखनऊ —–>> 893.50 रुपये
  • पटना —–>> 965 रुपये
  • गया —–>> 964.50 रुपये
  • नोएडा —–>> 853.50 रुपये
  • गुड़गांव —–>> 864 रुपये
  • गाजियाबाद —–>> 853.50 रुपये
  • फरीदाबाद —–>> 853.50 रुपये
  • बोकारो —–>> 925 रुपये
  • रांची —–>> 925 रुपये
Leave A Reply

Your email address will not be published.