अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री की गिरावट की संभावना

0

India Meteorological Department (IMD) ने आने वाले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की आशंका जाहिर की है। इस ठंड का असर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में ​दिखाई देगा।

इस समय उत्तरी भारत में ठंड का प्रकोप चरम पर है ऐसे में मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि “अगले 3 दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के मैदानी भागों के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है और अगले 2 दिनों में पश्चिम भारत के कुछ ​क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं होगी या 2-3 डिग्री की बढ़त हो सकती है।”

Sponsored Ad

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को शीत लहर चलेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में 23 और 24 दिसंबर को कड़ाके की शीत लहर चलने की संभावना है।

ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी मंगलवार और बुधवार को ऐसी ही भीषण शीत लहर की संभावना है।

23 दिसंबर को दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में सुबह के समय घना कोहरा देखा जा सकता है इसके अलावा 24 से 26 दिसंबर को भी अलग—अलग क्षेत्रों में घना कोहरा छा सकता है।

उप-हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और मेघालय में भी आने वाले 2 से 3 दिन तक यही स्थिति बनी रहेगी।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के अलग—अलग क्षेत्रों में अगले 3 दिनों में ग्राउंड फ्रॉस्ट की संभावना है। इसके साथ ही अगले 2 दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भी ग्राउंड फ्रॉस्ट की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.