Swaziland King: राजा से शादी करने के लिए फेस्टिवल में अर्धनग्न होकर नाचती हैं कुंवारी लड़कियां | हर साल करते हैं नई शादी

0

Swaziland King: आपको मालूम होगा कि हर देश को चलाने के एक प्रधान होता है और लोकतंत्र में जिसे जनता के द्वारा चुना जाता है। देश के राजनितिक व्यवस्था के अनुसार उसे राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बोला जाता है। वहीं, राजतन्त्र में देश के शासक को राजा बोला जाता है। आज के समय में दुनिया के कुछ गिने-चुने देशों में ही राज तन्त्र है। इनमें से अधिकतर देश अफ्रीका में स्थित हैं जो कि बेहद पिछडें और गरीब हैं।

अफ्रीका के इन्हीं देशों में एक है दक्षिण अफ्रीका के पास स्थित छोटा सा देश स्वाजीलैंड (Swaziland) जिसका नाम 2018 में 50वीं अज़ादी दिवस के मौके पर बदल कर ‘द किंगडम ऑफ इस्वातिनी’ (Kingdom of Eswatini Umbuso weSwatini) कर दिया गया। ये छोटा सा देश दुनिया भर में अपने राजा की पत्नियों के लिए प्रसिद्ध है।

Sponsored Ad

वैसे तो इतिहास में ऐसे कई किस्से हैं जहां महाराजाओं की 100 से अधिक पत्नियां होती थीं लेकिन वर्तमान समय में ऐसा नहीं होता और इसीलिए इस राजा की कहानी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

Swaziland King की हैं 15 पत्नियां

यहाँ के राजा मस्वाती तृतीय (Swaziland King) हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किंग मस्वाती तृतीय की 15 पत्नियॉ और 30 से अधिक बच्चे हैं। बताया जाता है कि इनके पिता सोभुजा द्वितीय की भी 125 पत्नियां थीं। मस्वाती तृतीय बेहद ऐश आराम की ज़िन्दगी बिताते हैं और उन्होने अपनी पत्नियों के लिए भी आलीशान बंगले बनवाये हैं।

कुंवारी लड़कियों से करता है शादी

Sponsored Ad

Sponsored Ad

स्वाज़ीलैंड के राजा (Swaziland King) हर साल अगस्त और सिंतबर के महीने में लुदजिजिनी गांव में “उम्हलांगा कार्यक्रम” का आयोजन करवाते हैं। इस कार्यक्रम में करीब 10 हजार कुंवारी लड़कियां राजा के सामने अर्धनग्न होकर डांस करती हैं। आपको बता दें कि राजा के सामने डांस करने वाली इन्हीं लड़कियों में से एक को वह अपनी नई रानी के रूप में चुनता है और शादी करता है।

पिछले कुछ सालों से वहाँ की लड़कियां इस फेस्टिवल का विरोध करती आ रहीं हैं और इसमें हिस्सा लेने से भी इंकार करती हैं लेकिन वहाँ के राजा विरोध करने वाली लड़कियों के परिवार वालों को दण्डित भी करते हैं।

gadget uncle desktop ad

शादी और बच्चे के लिए हैं कड़े नियम

स्वाज़ीलैंड के राजा (Swaziland King) पत्नीयों के अलावा कई गर्लफ्रेंड के साथ भी रिलेशनशिप में रहते हैं। वहां के नियम के अनुसार राजा उसी गर्लफ्रेंड से शादी करते हैं जो प्रेग्नेंट हो जाती है। शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाने पर पता चलता है कि वो महिला वारिस दे सकती है।

भारत दौरे पर 15 बीवी और 30 बच्चों के साथ आऐ

आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि जब वर्ष 2015 में भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में स्वाजीलैंड देश के राजा मस्वाती तृतीय (Swaziland King) शामिल होने आए तो अपने साथ 15 पत्नियां, 30 बच्चे और 100 नौकर लेकर आए थे और इन सभी के ठहरने के लिए दिल्ली के एक फाइवस्टार होटल में 200 कमरे बुक किये गए थे।

ये भी पढ़ें: यहाँ टॉयलेट का इस्तेमाल है प्रतिबंधित | शादी के बाद क्यों होता है इस रस्म का पालन?

Leave A Reply

Your email address will not be published.