CWG 2022 Women’s Hockey Semifinal: ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध जीत के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

0

नई दिल्ली, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 मे भारतीय महिला हॉकी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और इसी प्रदर्शन के बल पर महिला हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के सेमीफाइनल (CWG 2022 Women’s Hockey Semifinal) में जगह बनाई है जहां उसका मुकाबला शनिवार (सुबह, 6 अगस्त 2022) को प्रतियोगिता की मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है। प्रतियोगिता के आखिरी लीग मैच में भारतीय महिला टीम ने कनाडा को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

CWG 2022 Women’s Hockey Semifinal

Sponsored Ad

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट में काफी मजबूत है। जानकारी के लिए बता दें, 1998 से कॉमनवेल्थ गेम्स में हॉकी को शामिल किया गया था और तब से ऑस्ट्रेलिया ने 4 बार इस प्रतियोगिता को जीता है। कनाडा के मैच से पहले भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स के विरूद्ध खेलते हुए अपना मैच 3-1 के बड़े अंतर से जीता था

सेमीफानल जीकर बनेगी पदक की आस

शनिवार को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में यदि महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर दिया तो भारत की झोली में एक ओर पदक आने की उम्मीद पक्की हो जाएगी। वैसे तो महिला हॉकी टीम इस समय गजब की फार्म में है और टीम इस प्रतियोगिता मे गोल्ड मैडल जीतने का दमखम रखती है लेकिन यदि टीम फाइनल में हारती है तो भी भारत को सिल्वल मैडल मिलना तो तय हो जाएगा लेकिन फाइनल मैच खेलने से पहले टीम को सेमीफानल में ऑस्ट्रेलिया से (CWG 2022 Women’s Hockey Semifinal) जीतना होगा।

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पिछले साल, टोक्यो ओलंम्पिक में भी आस्ट्रेलियाई टीम को कड़े संघर्ष में 1-0 से पराजित किया था।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

कहां होगा मैच

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला सेमीफाइनल (CWG 2022 Women’s Hockey Semifinal) मैच शनिवार (6 अगस्त 2022) को बर्मिंघम हॉकी एंड स्क्वैश सेंटर में होगा। मैच, भारतीय समयनुसार सुबह 12.45 बजे (00:45, 6 अगस्त) से शुरू होगा।

gadget uncle desktop ad

मैच की लाईव स्ट्रीमिंग

यदि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण देखना चाहते हैं तो आप इसका सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं। सोनी स्पोर्ट्स के सोनी टेन 1, सोनी टेन 2, सोनी टेन 3 और सोनी टेन 4 पर इसका सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। इसके अलावा आप इस मैच की लाईव स्ट्रीमिंग सोनी के लिव ऐप (Sony Liv App) पर भी देख सकेंगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.