China Taiwan Latest News: ताइवान दौरे के बाद ‘नैंसी पेलोसी’ पर चीन की कार्यवाही, लगाए कई बड़े प्रतिबंध

0

China Taiwan Latest News: ताइवान के मुद्दे को लेकर चीन और अमेरिका में पिछले कई समय से तनातनी का खेल चल रहा है। चीन ने कई बार, अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) के ताइवान दौरे के विरोध में धमकाने वाली बयानबाजी़ भी की थी और नैंसी पेलोसी को ताइवान दौरा नहीं करने की हिदायद भी दी थी लेकिन चीन की सभी धमकियों को दरकिनार करते हुए नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया जिसके तुरंत बाद इसके विरोध में चीन ने अपने 27 युद्धक विमानों को ताइवान सीमा के ‘एयर डिफेंस जोन’ में भेज दिया।

 चीन की कार्यवाही (China Taiwan Latest News)

Sponsored Ad

अब चीन ने स्पीकर, नैंसी पेलोसी पर बड़ी कार्यवाही की है और उन्हे ब्लैक लिस्टेड (China Taiwan Latest News) कर दिया है। इसके अलावा चीन ने नैंसी पेलोसी पर अन्य कई बड़े प्रतिबंध भी लगा दिये हैं।

चीन का आरोप (China Taiwan Latest News)

जानकारी के लिए बता दें कि चीन और अमेरिका में पहले से ही तनातनी चल रही थी ऐसे में अमेरिकन संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के कारण विवाद ओर भी गहरा गया है। चीन की मीडिया में भी अमेरिका के खिलाफ कई प्रकार की बयानबाजी़ जारी है। चीन के दैनिक अखबार ग्लोबल टाईम्स में छपी खबर (China Taiwan Latest News) के अनुसार, अमेरिका पर आरोप लगाया है कि अमेरिका चीन को ताइवान की आड़ में दबाने का प्रयास कर रहा है।

ग्लोबल टाईम्स के अनुसार अमेरिका के पास इतना दम नहीं है कि वो चीन को दबा सके इसलिए अमेरिका ताइवान की आड़ में ऐसा करने का प्रयास लगातार कर रहा है।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

अमेरिका की प्रतिक्रिया

ताइवान दौरे के बाद अमेरिका की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने कहा है वे मानवाधिकारों एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना काम जारी रखेंगी। ताइवान की यात्रा के बाद, नैंसी पेलोसी ने दक्षिण कोरिया की भी यात्रा की, इस दौरान नैंसी पेलोसी ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होने लिखा, “अमेरिका ताइवान की जनता के साथ खड़ा रहेगा और हम मानवाधिकारों एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

gadget uncle desktop ad

ताइवान से चीन ने आयात किया बंद

चीन ने ताइवान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए ताइवान पर भी कई प्रतिबंध लगाऐ हैं। नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के विरोध में चीन ने ताइवान से खाद्य पदार्थों और कुछ फलों के आयात (China Taiwan Latest News) को लेकर प्रतिबंध भी लगाया है। चीन के इस कदम से ताइवान को कुछ हद तक आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विश्व अर्थव्यवस्था पर भी असर

ताइवान और चीन में मतभेद का असर विश्व अर्थव्यवस्था पर भी पड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। रूस और यूक्रेन के बीच पहले से ही युद्ध जारी है और वर्तमान में अर्मेनिया और अज़रबेजा़न के बीच की युद्ध शुरू हो चुका है। इस प्रकार यदि चीन और ताइवान में भी युद्ध शुरू हो जाता है तो इसका विश्व अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.