Richest Actress in India: ये हैं 1000 करोड़ का टैक्स देने वाली ऐशिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस

0

नई दिल्ली, हमारे लिए एक चीज़ को मानना बहुत आसान है कि भारतीय फिल्म उद्योग ही सबसे धनी है। भारतीय हीरो इतनी ज्यादा फीस की डिमांड करते हैं, जो अक्सर टॉप के हॉलीवुड सितारों से भी ज्यादा होती है। शाहरुख खान दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं, लेकिन जब अभिनेत्रियों या नायिकाओं (Richest Actress in India) की बात आती है, तो चीनी फिल्म उद्योग की अभिनेत्रियाँ बॉलीवुड से काफी आगे हैं। एशिया की सबसे अमीर और सबसे सफल अभिनेत्री चीन से हैं।

एशिया की सबसे अमीर एक्ट्रेस (Richest Actress in India)

Sponsored Ad

चीनी अभिनेत्री ‘फैन बिंगबिंग’ (Fan Bingbing) का नाम कुछ लोगों के लिए नया हो सकता है, खासकर उनके लिए जो चीनी फिल्म उद्योग से परिचित नहीं हैं। हालाँकि, वह वर्तमान में एशिया ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे लोकप्रिय और सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। ‘फैन बिंगबिंग’ लगभग बीस वर्षों से चीन में एक प्रमुख अभिनेत्री रही हैं।

विभिन्न रिपोर्टों का अनुमान है कि उनकी कुल संपत्ति लगभग 100-110 मिलियन डॉलर (820-900 करोड़ रुपये) है, जो उन्हें किसी भी भारतीय अभिनेत्री या कोरियाई और जापानी फिल्म उद्योग में किसी अन्य सेलिब्रिटी से अधिक अमीर बनाती है। आपको बता दें कि भारत की सबसे अमीर अभिनेत्री ऐश्वर्या (Richest Actress in India) राय लगभग 800 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

‘फैन बिंगबिंग’ ने दिया 1000 करोड़ टैक्स

2018 में, टैक्स चोरी के आरोपों के कारण फैन बिंगबिंग (Fan Bingbing) लगभग तीन महीने के लिए सार्वजनिक तौर पर गायब हो गई, जो जल्द ही हर जगह चर्चा का विषय बन गया। यह पता चला कि एक्ट्रेस पर उनकी स्वंय की कुल संपत्ति से अधिक राशि का जुर्माना लगाया गया था। कुछ रिपोर्टों से संकेत मिला कि टैक्स चोरी के लिए उन पर लगाया गया जुर्माना 883 मिलियन आरएमबी ($127 मिलियन या 1000 करोड़ रुपये) था।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

Fan Bingbing Movies

चीन के क़िंगदाओ में जन्मी फैन बिंगबिंग विश्व स्तर पर सबसे प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक के रूप में मशहूर हैं। काफी स्ट्रगल करने के बाद, उन्हे टीवी श्रृंखला ‘माई फेयर प्रिंसेस’ से पहचान मिली, और पूर्वी एशिया में उन्होने एक प्रिय अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाई। इसके बाद, उन्होंने बेहद सफल फिल्म “सेल फोन” में अभिनय किया और एशिया के टॉप सितारों में से अपनी स्थिति मजबूत की।

gadget uncle desktop ad

Read More: Latest Entertainment News in Hindi

अपने करियर के दौरान, उन्होंने चीन के प्रमुख निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ ऐतिहासिक नाटकों और फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद, फैन बिंगबिंग ने अंग्रेजी फिल्मों में कदम रखा अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उनकी सबसे मशहूर फिल्मों में एक “I Am Not Madame Bovary” रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.