Suryakumar Yadav Jersey Number | सूर्यकुमार यादव ने क्यों बदला जर्सी नंबर, जानें पूरा रहस्य

0

पूरी दुनिया में SKY के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव, आज किसी तार्रूफ के मोहताज नहीं हैं। अपने 360 एंगल शॉट्स की बदौलत वे अच्छे से अच्छे गेंदबाजों के छक्के छुड़ा चुके हैं। उनके सामने गेंदबाज़ी करते समय अधिकतर गेंदबाज़ कन्फ्यूज़ हो जाते हैं कि आखिर गेंद फेंके तो कहां फेंके, क्योंकि ये सूर्यकुमार की शानदार तकनीक है कि वे किसी भी तरह की गेंद पर SIX मारने की काबलियत रखते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं Suryakumar Yadav Jersey Number के बारे में वो चीज़ें जो आप पहले नहीं जानते होंगे। उनकी जर्सी नम्बर के पीछे आखिर ऐसा क्या राज़ है कि एक बार जर्सी नम्बर बदलने के बाद, सूर्यकुमार यादव ने फिर से वही पूराना Jersey Number पहनना शुरू कर दिया।

Suryakumar Yadav Jersey Number का रहस्य

Sponsored Ad

Suryakumar Yadav Jersey Number का रहस्य जानने के लिए हमें कुछ साल पीछे जाना होगा। आपको बता दें कि Suryakumar Yadav ने 2012 के आईपीएल (Indian Premier League, IPL) से शुरूआत की। यहीं से सूर्यकुमार यादव ने अपनी जर्सी के लिए 63 नम्बर को चुना था और आज भी उनका Jersey Number 63 ही है लेकिन अब आप कहेंगे कि इसमें नया क्या है, तो आपको बता दें कुछ समय के लिए Suryakumar Yadav ने अपनी जर्सी का नम्बर 63 से बदल कर 77 कर लिया था, लेकिन 77 जर्सी के साथ वे मैदान पर ज्यादा समय नहीं खेले और उन्होने वापस अपना Jersey Number 63 कर लिया।

हालांकि सूर्यकुमार यादव के क्रिकेट करियर की शुरूआत 2010 में हुई थी और तब वे मुम्बई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते थे। 2012 में आईपीएल और 2021 में उन्हे पहली बार अंतर्राष्ट्रीय करियर के तौर पर इंग्लैंड के खिलाफ T20 श्रृंखला खेलने का मौका मिला और आज वे एक महान बल्लेबाज़ बनकर फैंस के सामने उभरे हैं।

सूर्यकुमार यादव को 2012 में पहली बार आईपीएल में एंट्री मिली। जिसमें उन्हे केवल 1 ही मैच में मौका दिया गया और उस मैच में उन्होने बल्लेबाज़ी ही नहीं की। उस समय भी Suryakumar Yadav Jersey Number, 63 ही था। इसके बाद उन्हे 2014 के आईपीएल में खेलने का मौका मिला। इस बार उन्होने 16 मैच खेले जिसमें 10 मैचों में बल्लेबाज़ी का मौका मिला लेकिन इन 10 पारियों में वे कोई शतक या अर्धशतक नहीं लगा सके। इस IPL में उनका स्ट्राईक रेट 140.17 रहा।

2012 से 2017 तक Jersey Number, 63 रहा

Sponsored Ad

Sponsored Ad

आईपीएल 2015 से लेकर 2017 तक सूर्यकुमार यादव ने अपना Jersey Number, 63 ही रखा लेकिन उनके स्ट्राईक रेट में साल दर साल गिरावट आती रही।

आईपीएल स्ट्राईक रेट 2012 से 2017

gadget uncle desktop ad
सालमैचरनस्ट्राईक रेट
201710105119.31
201615182127.27
201513157138.93
201416164140.17
2012100
Source : mykhel.com

जैसा कि उपर की टेबल में आप देख सकते हैं कि IPL 2017 सूर्यकुमार के लिए बेहद ही निराशजनक रहा, जिसमें उनका स्ट्राईक रेट केवल 119.31 ही रहा जो उनके आईपीएल करियर का सबसे कम स्ट्राईक रेट है। इन पारियों में उनके बल्ले से केवल 1 ही अर्धशतक निकला जो उन्होने 2016 में बनाया था। 2018 के आईपीएल सीज़न में उन्होने अपनी जर्सी का नम्बर 63 से बदल कर 77 कर लिया।

IPL 2018 में जर्सी नम्बर बदला

Suryakumar Yadav ने कुछ समय के लिए आईपीएल 2018 में अपना जर्सी नम्बर 63 से बदलकर 77 कर लिया लेकिन ये नम्बर भी उनकी किस्मत का ताला नहीं खोल सका और कुछ मैच के बाद ही उन्होने वापस जर्सी नम्बर 63 कर लिया। फिर उन्होने 2018 का पूरा सीज़न जर्सी नम्बर 63 के साथ ही खेला। इसी सीज़न की बल्लेबाज़ी में उन्हे पिछले साल की तुलना में थोड़ा जम्प मिला। जहां 2017 में उनका स्ट्राईक रेट 119.31 रहा था, वहीं 2018 वे 133.33 के स्ट्राईक रेट पर आ गऐ और उनका सर्वाधिक स्कोर 72 रन रहा जिसमें उन्होने 4 अर्धशतक भी लगाऐ।

2018 से अबतक जर्सी नम्बर 63

जैसे ही आईपीएल 2018 में उनका ग्राफ उपर की ओर हुआ, तब से लेकर आज तक उनका बल्लेबाज़ी का ग्राफ लगातार उपर की ओर ही जा रहा है। सीज़न 2020 में स्ट्राईक रेट 145.01, 2021 में 143.43 और 2022 में 145.67 का स्ट्राईक रेट रहा। इन तीन सीज़न में उन्होने 9 अर्धशतक लगाऐ और टॉप स्कोर 82 रहा जो उन्होने 2021 में बनाया था।

2023 में बने ‘SKY 360’

Sponsored Ad

Suryakumar Yadav Jersey Number 63 के साथ खेलते हुए, सीज़न 2023 में मानों छा ही गऐ और फैंस ने उन्हे ‘SKY 360’ के नाम से बुलाना शुरू कर दिया क्योंकि आईपीएल सीज़न 2023, सूर्यकुमार यादव के लिए सबसे बेहतरीन रहा। इस सीज़न में 16 पारियों में उन्होने ताबड़तोड़ 605 रन बना डाले जिसमें उनका स्ट्राईक रेट 181.14 रहा जो उनके आईपीएल करियर का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। 2023 में उन्होने 5 अर्धशतक लगाए और पहली बार उनके बल्ले से शानदार शतक भी निकला जिसमें वे 103 रन पर नॉटआउट रहे।

सूर्यकुमार यादव ’63’ नम्बर को मानते हैं लकी

जी हां, Jersey Number 63, सूर्यकुमार यादव के लिए लकी (Lucky) नम्बर है। सूर्यकुमार ने कहा है कि जब भी उन्होने ये नम्बर पहना है, उनका प्रदर्शन अच्छा ही रहा है। सूर्यकुमार का मनना है कि 63 नम्बर उनके लिए सौभाग्य लेकर आता है। इसलिए वे हमेशा 63 नम्बर की जर्सी ही पहनना पसंद करते हैं। आईपीएल में उनका मौजूदा आक्शन प्राइस 8 करोड़ रूपये है।

क्रिकेट की लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें: Cricket News in Hindi

आपको बता दें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी 10 नम्बर की जर्सी ही पहनना पसंद करते थे। उनका भी यही मानना था कि 10 नम्बर उनके लिए सौभाग्य को लेकर आता है। जर्सी नम्बर को लेकर चाहे किसी की कोई भी धारणा क्यों न हो लेकिन ये बात तो शत प्रतिशत सच है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने बल्ले से अच्छे से अच्छे गेंदबाजों के पैर कंपा दिये हैं दोनों ही बल्लेबाज़ बु​लदिंयों पर पहुंच चुके हैं।

Frequently Asked Questions

प्रश्न: Suryakumar Yadav Net Worth कितनी है?
उत्तर: 2023 तक सूर्यकुमार यादव की नेटवर्थ 6 से 8 मीलियन डॉलर जो भारतीय रूपये के अनुसार 45 से 55 करोड़ रूपये है।
प्रश्न: Suryakumar Yadav IPL 2023 Price क्या है?
उत्तर: आईपीएल सीज़न 2023 में सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ में अपनी टीम में जगह दी है।
प्रश्न: Suryakumar Yadav Height in Feet क्या है?
उत्तर: सूर्यकुमार यादव की लंबाई 5 फुट 11 इंच है।
प्रश्न: Suryakumar Yadav Jersey Number क्या है?
उत्तर: Suryakumar Yadav Jersey Number, 63 है। 2018 और 2021 के आईपीएल सीज़न में उन्होने अपनी जर्सी का नम्बर 63 से 77 किया थो लेकिन वे वापस जर्सी नम्बर 63 पर ही आ गऐ।
प्रश्न: Suryakumar Yadav Mother Tongue क्या है?
उत्तर: सूर्यकुमार यादव का जन्म मुंबई में 14 सितंबर 1990 को हुआ। जन्म से वे एक महाराष्ट्रीयन है लेकिन उनके पिता उत्तर प्रदेश से हैं और सूर्यकुमार की Mother Tongue भोजपुरी है।
प्रश्न: Total Runs of Suryakumar Yadav in IPL 2023
उत्तर: सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल सीज़न 2023 में कुल 605 रन बनाये हैं जिसमें उन्होने 5 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। 2023 में उनका स्ट्राईक रेट 181.14 और औसत 43.21 रही।
प्रश्न: Amanda Wellington Suryakumar Yadav
उत्तर: नवम्बर 2022 में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था जिस पर सूर्यकुमार यादव ने एक ट्वीट करते हुए लिखा था, “Hello Wellington” चूंकि वेलंगटन न्यूजीलैंड की राजधानी है तो इस कारण सूर्यकुमार ने ये ट्वीट किया था, लेकिन बात सोशल मीडिया पर तब वायरल हो गई जब ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट खिलाड़ी Amanda Wellington ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा दिया “Hello Yadav” क्योंकि महिला खिलाड़ी का सरनेम भी वेलिंगटन ही था। खैर इस ट्वीट को लेकर फैंस ने दोनों को लेकर काफी टांग खिंचाई की। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव पहले से ही विवाहित हैं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.