Sapne Me Saap Dekhna | सपने में सांप देखने का मतलब शुभ है या अशुभ

0

दोस्तों, अक्सर हम अपने सपनों में कुछ ना कुछ देखते रहते हैं और कभी—कभी हम सपने में सांप भी देख लेते हैं। ऐसा माना भी जाता है कि Sapne Me Saap Dekhna आपके लिए किसी तरह का संकेत हो या आपके सपने आपसे कुछ कहना चाहते हैं। सपने में सांप देखना भविष्य में शुभ होता है या अशुभ, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने सांप किस स्थिति में देखा है।

तो आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपने सपने में सांप देखा है तो इसके लिए स्वप्न शास्त्र क्या कहता है Sapne Me Safed Saap Dekhna या फिर Sapne Me Golden Saap Dekhna इसके अलावा Sapne Me Lal Saap या Kala Saap Dekhna इसके क्या संकेत हैं। या कभी कभी सपने में बहुत सारे सांप देखना शुभ होता है या फिर अशुभ आइए जानते हैं।

Sponsored Ad

Content: Sapne Me Saap Dekhna

Sapne Me Saap Dekhna शुभ या अशुभ

दोस्तों हालांकि हम किसी भी चीज का दावा नहीं करते हैं कि वास्तव में सपने में सांप देखना सही है या गलत। इसका कोई मतलब ही हो ये जरूरी नहीं। चूंकि सांप कई तरह के होते हैं और हम सपने भी कई तरह के सांप देख सकते हैं तो आइये जानते हैं कि कैसे सांप और सपने हमारे जीवन को प्रभावित कर सकते हैं।

सपने में सांप का काटना

Sponsored Ad

Sponsored Ad

अगर सपने में सांप आप को डस लेता है तो ये सपना गंभीर रोग होने का संकेत देता है। अगर आप सपने में ऐसा कुछ देखते हैं तो आप सतर्क हो जाएं। वहीं, अगर आपने सपने में मरा हुआ सांप देखा है तो इसका मतलब है कि आप राहु दोष से उत्पन्न हो रहे सभी कष्ट को झेल रहे हैं।

सपने में सांप के दांत देखना

gadget uncle desktop ad

सपने में सांप के दांतों का दिखना भी अशुभ माना जाता है। अगर आप सपने में ऐसा कुछ देख रहे हैं तो आपको किसी से धोखा मिल सकता है। सपने में सांप के दांत नुकसान पहुंचाने का भी संकेत देता है।

सपने में सांप और नेवले का झगड़ना

सपने में सांप और नेवले की लड़ाइ अच्छा संकेत नहीं है। सांप और नेवले की लड़ाई आपको किसी कानूनी मामलों में पड़ने का संकेत देती है। इसका मतलब है कि आप किसी कोर्ट कचहरे के चक्कर में पड़ने वाले हैं।

सांप का पीछा करते नजर आना

सपने में आपके पीछे सापं का आना भी शुभ नहीं है। अगर आपके सपने में सांप आपका पीछा करते नजर आ रहा है या आपके पीछे भागते नजर आ रहा है तो समझ जाइए आप रियल लाइफ में किसी बात को लेकर डरे हुए है या कुछ छिपा रहे हैं।

सपने में सांप को मारते हुए या मरा हुआ देखना

यदि कोई व्यक्ति सपने में सांप को मारते हुए या मरा हुआ देखते हैं तो ये शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि ये आपके सारे कष्टों के समाप्त होने का संकेत है।

Sponsored Ad

सपने में सफेद सांप देखना (Safed Saap Dekhna)

Sapne Me Safed Saap Dekhna
Source : Pixabay

यदि आपने सपने में सफेद सांप देखा है तो इसे शुभ संकेत माना गया है। सपने में सफेद सांप देखने का मतलब है कि जल्द ही आपको कहीं से धन लाभ होने वाला है जो कि एक अच्छी बात है।

सपने में सांप को उड़ते हुए देखना

अगर आपने अपने सपने में किसी सांप को उड़ते देखा है तो ये शुभ संकेत बिल्कुल भी नहीं है। इसका मतलब है कि आप पर कष्ट सांप की तेजी से आने वाला है या फिर आपको किसी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सपने में बहुत सारे सांप देखना (Bahut Sare Saap Dekhna)

यदि किसी व्यक्ति ने एक नहीं दो नहीं बल्कि बहुत सारे सांप दिखे हैं तो ये अशुभ होता है। ऐसे में इस तरह का सपना देखना भविष्य में ज्यादा परेशानियां आने का संकेत देता है। वहीं, अगर

आप सपने में सांप को देखकर घबराए हुए हैं तो इसका मतलब है कि आप किसी चीज को लेकर डरे हुए हैं।

सपने में सांपों से बच निकलना

सापों से बचकर निकलना आपके लिए शुभ संकेत है। सपने में यदि आप बहुत सारे सांप देख रहे हैं लेकिन आपको वो काट नहीं पा रहे है और आप बच के निकल गए हैं तो मतलब आप के ऊपर से कोई बहुत बड़ा संकट टलने वाला है।

सपने में सांप का पेड़ पर चढ़ता दिखना

अगर सपने में सांप आपको पेड़ पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है तो इसका मतलब आपके जीवन में कुछ शुभ होने वाला है। ऐसा सपना तरक्की का और शुभ फल का संकेत माना जाता है। हो सकता है कि ये सपना देखने के बाद आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो जाए।

सपने में सांप का शिवलिंग पर दिखना

यदि आपको सपने में सांप शिवलिंग पर दिखाई देता है तो ये शुभफल का संकेत है। इसका मतलब है कि आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी हुई है और आने वाले समय में आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।

सांप को पेड़ से उतरते दिखना

इस तरह के सपने का मतलब अलग—अलग व्यक्ति के लिए कुछ भिन्न है। अगर सपने में कोई गरीब व्यक्ति सांप को पेड़ से उतरते हुए देखे तो इसका मतलब है कि उसे धन की प्राप्ति होने वाली है वहीं अगर ये सपना अमीर व्यक्ति देखता है तो उस व्यक्ति को धन हानि होने की संभावना रहती है।

सपने में सांप को बिल में जाते देखना

अगर आपके सपने में सांप बिल में जाते हुए दिखाई दे तो ये सपना आपके लिए शुभ सपना है। ऐसा सपना देखने पर धन की प्राप्ति के आसार रहते हैं।

सपने में काले सांप को देखना (Kala Saap Dekhna)

सपने में अगर आपको काला सांप दिखाई दे तो ये भी शुभफल का संकेत है। इसका मतलब है कि समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा, आपका धन बढ़ेगा। जो कार्य आप करेंगे वो सम्माननीय होगा और सामाज में सम्मान बढ़ जाएगा लेकिन अगर वही सांप अगर आपको काटने के लिए दौड़ता हुआ दिखाई दे या क्रोधित दिखे तो वह शुभ नहीं है।

सपने में लाल सांप देखना (Lal Saap Dekhna)

Sapne Me Saap Dekhna
Source : Pixabay

यदि आप जानना चाहते हैं कि सपने में लाल सांप के देखने से क्या होता है तो इसका संकेत है कि जीवन में एक छिपा हुआ खतरा है लेकिन इससे समृद्धि और समृद्धि आएगी। इसके अलावा लाल सांप एक आंतरिक आत्म-विश्वास के साथ भी जुड़ा हुआ है जिसे सकारात्मक में नकारात्मक माना जा सकता है।

लाल साँप द्वारा आपका पीछा किया जाना यह बताता है कि आपको किसी स्थिति पर भय और चिंता है लेकिन अंत में यह सकारात्मक हो जाएगा और यदि आप सपने में लाल सांप को मारते हैं तो यह संकेत करता है कि भविष्य में कोई भावुक मामला हो सकता है जिसमें से खतरे का तत्व चला गया है क्योंकि आपने उस खतरे को अनिवार्य रूप से मार दिया है।

सपने में पीले रंग का सांप देखना

अगर आप सपने में पीले रंग का सांप देखते हैं तो यह यात्रा की और इशारा करता है कि आपको आने वाले समय में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन यह यात्रा अच्छी होगी या बुरी, इस बात पर कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि पीले रंग का सांप देखना विश्वासघात की ओर भी संकेत करता है इसलिए आपको सावधान होने की भी जरूरत है।

सपने में हरे रंग का साँप देखना

हरा रंग खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। यदि आप हरे रंग का साँप सपने में देखते हैं तो इसका अर्थ है की आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की प्राप्ति होगी। जिस तरीके से साँप आगे बढ़ता रहता है, उसी प्रकार से हमारे आने वाले जीवन में तरक्की होने वाली है।

इसके अलावा सपने में हरे रंग का सांप यह संकेत देता है की अतीत में हुई बुरी घटनाओं को छोड़कर आगे बढ़ने का समय आ गया है।

सपने में सुनहरा सांप दिखाई देना (Golden Saap Dekhna)

Sapne Me Golden Saap Dekhna इसका संकेत शुभ होता है। सपने में सुनहरा सांप दिखाई दे तो इसका मतलब है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। आशा है आपको हमारी जानकारी Sapne Me Saap Dekhna पसंद आ रही होगी तो आइऐ बढ़ते हैं आगे।

सपने में सांप मंदिर में दिखाई देना

अगर सपने में सांप आपको किसी मंदिर में दिखाई देता है तो ये भी शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब है कि आपकी कोई मनोकामना जल्दी ही पूरी होने वाली है।

कालसर्प दोष का संकेत

वहीं अगर आप बार-बार सांप सपने में देख रहे तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह कालसर्प दोष से पीड़ित होने का संकेत है और अगर आपको सांप पानी में तैरते हुए दिख रहा तो यह भी कालसर्प दोष का संकेत माना जाता है।

शनिवार को सांप देखना सपने में

शनिवार के दिन सांप दर्शन होने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको शुभ समाचार मिलने वाले हैं। भगवान शनिदेव की कृपा आप पर बने इसके लिए आप शनि मंदिर में जाकर उनकी पूजा आराधना अवश्य करें। इसलिए यदि आपको सपने में शनिवार के दिन सांप दिख जाए तो आपके लिए बहुत ही शुभ समाचार है।

सपने में सांप दिखे तो क्या करें उपाय

अगर आपके सपने में नकारात्मक सपने आ रहे हैं तो उसको दूर करने के लिए अपने इष्ट देवी देवताओं का ध्यान करना चाहिए या शिव जी के मंत्र का ध्यान करना चाहिए या गायत्री मंत्र का ध्यान करें। इससे स्वप्न दोष खत्म हो जाता है या इसका प्रभाव कम भी हो जाता है। इसके अलावा घर में अलग-अलग रंग के सांप के आने का क्या म​तलब होता है। आईये जानते हैं।

हकीकत में सांप देखना

अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और रास्ते में आपको सांप दिख जाए तो यह एक संकेत माना जाता है कि कुछ अच्छा होने वाला है या फिर कोई अच्छी खबर आने वाली है। अगर आपको कोई सांप दाईं ओर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है तो यह भी एक अच्छा संकेत है और यदि बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट दे तो आपको सावधान होकर कार्य करना चाहिए।

घर में सांप आने का मतलब

कई बार सांप घरों के अंदर भी चले जाते हैं सांपों का घर में जाना बहुत शुभ माना जाता है इसका मतलब है कि आप धन का सृजन करने वाले हैं तो आइये जानते हैं कौन से सांप को घर में देखने से क्या होता है।

घर में सफेद रंग का सांप आना

अगर आपके घर में सफेद सांप दिख जाए तो समझ जाइए कि जल्द ही घर में धन की वर्षा होने वाली है। घर में सफ़ेद सांप का आना बहुत ही दुर्लभ होता है जिसका अर्थ है कि आपका आने वाला समय बहुत ही सुखमयी होगा और आपकी सभी इच्छाएं जल्द ही पूरी होंगी।

घर में हरा सांप आना

अगर आपके घर में हरे रंग का सांप आता है तो इसका मतलब है कि आपके घर में चल रही किसी भी परेशानी जैसे: धन, नौकरी, स्वास्थय, प्रेम, शादी, सभी समस्याऐं धीरे–धीरे जल्द ही समाप्त होने वाली है इसके अलावा हरा सांप शत्रु के पराजित होने का भी संकेत देता है।

घर में पीला सांप आना

घर में पीले सांप का आना बहुत ही शुभ माना जाता है ये आपके सौंदर्य के बढ़ने का संकेत होता है और इसके अलावा ये आपको कहीं से धन मिलने का भी संकेत देता है। पीले सांप का आना, आपके जीवन में जल्द ही किसी नए कार्य की शुरुआत और आपके जीवन में सुख समृद्धि के आने का संकेत होता हैं।

घर में काला सांप आना

घर में अगर काला सांप आ जाए तो समझ जाएं की अब आपको जल्द ही जीवन में तरक्की मिलने वाली है और जल्द ही आपकी कोई अधूरी इच्छा भी पूरी हो सकती है। इस तरह से घर में काला सांप आना आपके लिए सभी तरह से बहुत ही अच्छा संकेत देता है। घर में काला सांप आना नौकरी में व्यापार में जल्द ही तरक्की के होने का संकेत करता है।

वहीं अगर किसी शादीशुदा महिला के घर में काला सांप आता है तो इसका मतलब होता है उनका प्रेम संबंध और भी मजबूत होने वाला है और जल्द ही संतान की प्राप्ति भी होने वाली है।

घर में अगर काला सांप बैठा दिखाई देता है तो इसका अर्थ होता है की आपकी समस्या जल्द ही खत्म होने वाली है और अगर काला सांप घर में जाते हुए दिखाई दे तो कई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है यदि आप हमारे द्वारा बताई गई जानकारी Sapne Me Saap Dekhna से संतुष्ट हैं तो कृपया कमेंट अवश्य करें

घर में काला सांप का बच्चा देखना भी बहुत ही शुभ होता है इसका अर्थ यह होता है की आपके ऊपर भगवान की कृपा है। आपकी कोई अधुरी इच्छा है जो जल्द ही पूरी हो सकती है। ये आपके आत्मविश्वास के बढ़ने का भी संकेत है। कार्य क्षेत्र में आपको जल्द ही कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस तरह से घर में काला सांप आना आपके लिए सभी तरह से एक बहुत ही शुभ संकेत देता है।

काले सांप को मारने से क्या होता है?

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सांप को मारने से सर्पदोष और पितृदोष लगता है। इन दोषों की वजह से जीवन में कई तरह की परेशानियां, कार्यों में बाधा और संतान संबंधी विषयों में कष्ट उत्पन्न होता है।

सपने में काले सांप को मारने की कोशिश

सपने में काले सांप को मारने की कोशिश का मतलब है कि आपके जीवन में आपके शत्रु जो कि आपका बुरा चाहते हैं, उन्हें आप आसानी से पराजित कर देंगे। यह आपके लिए चेतावनी भी है कि किसी पर भी विश्वास करने से पहले एक बार उसके बारे में अच्छे से जान लें।

सांप को मारने के बाद क्या करें?

ज्योतिषशास्त्र में ऐसा भी कहा गया है कि सांप को मारने या सांप को कष्ट पहुंचाने वाले व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए इस पाप से छुटकारा नहीं मिलता है। कहा जाता है कि जो ऐसा करता है अगले जन्म में उनकी कुण्डली में कालसर्प नामक योग बनता है।

Sponsored Ad

इस योग के चलते व्यक्ति को जीवन में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है तमाम कोशिशों के बाद भी असफलताएं उसका पीछा नहीं छोड़ती हैं और ऐसे में इंसान पूरी जिंदगी परेशान रहता है।

ये भी पढ़ें: एक मेंढक की कीमत डेढ़ लाख, पढ़िये Poison Dart Frog की पूरी हकीकत

इसके अलावा 18 पुराणों में से एक, गरूड़ पुराण में कहा गया है जिस घर में सांप निवास करते हैं उस घर को तत्काल छोड़ देने में ही भलाई है क्योंकि इससे घर में किसी सदस्य की अकाल मृत्यु हो सकती है।

सांप को मारने से क्या पाप लगता है?

अगर कोई मनुष्य सांप की हत्या करता है तो उसे इसका फल कई जन्मों तक भुगतना पड़ सकता है। ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि सांप को मारने या कष्ट पहुंचाने वाले व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए इस पाप से छुटकारा नहीं मिलता है और अगले जन्म में उसकी कुण्डली में कालसर्प नामक योग बनता है।

कालसर्प दोष क्या होता है?

सपने में दिखाई देने वाली चीजें कभी—कभी हमारे भविष्य में होने वाली शुभ या अशुभ घटनाओं का संकेत होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में सांपों से जुड़ा एक खतरनाक योग का भी वर्णन किया गया है जिसे कालसर्प दोष के नाम से जाना जाता है।

कुंडली में यह योग दो पाप ग्रह, राहु और केतु से बनता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में ये खतरनाक अशुभ योग बनता है उसका जीवन संघर्ष, परेशानियों से घिरा रहता है।

इन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। सपने में या फिर असलियत में सांप दिखाई दें या फिर सांप हमला करें तो इसे भी इस योग से कभी-कभी जोड़कर देखा जाता है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सांप का सपने में दिखाई देना शुभ और अशुभ दोनों ही बताया गया है।

सपने में सांप दिखने से बचने के उपाय

आइऐ अब जानते हैं कि Sapne Me Saap Dekhna यदि अशुभ है तो इससे बचने के क्या उपाय हैं।

चांदी के नाग और स्वास्तिक पर जलाभिषेक

अगर किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार सांप दिखाई दे रहें तो इससे बचने के लिए चांदी के 2 नाग और एक स्‍वास्तिक बनवाएं और मंदिर में पंडित जी की मदद से चांदी के नागों को एक थाल में और स्वास्तिक को दूसरे थाल में रख कर नागों पर कच्‍चा दूध चढ़ाएं, वहीं स्वास्त‍िक पर बेलपत्र चढ़ाएं।

इस दौरान ‘ऊं नागेंद्रहाराय नम:’ मंत्र का लगातार जाप करते रहें। इसके बाद चांदी के सांपों को शिव मंदिर में शिवलिंग पर अर्पित कर दें, जबकि स्वास्त‍िक को गले में पहन लें। यह उपाय नाग पंचमी के दिन करने से सपने में सांपों के दिखने से छुटकारा मिलेगा।

भगवान शिव की पूजा और अभिषेक

सपने में सांपों को देख अगर आपको डर लगता है तो नाग पंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करें साथ ही बेलपत्र और जल चढ़ाएं। अब नाग देवता को हल्दी, रोली, चावल और फूल अर्पित करें। इसके बाद चने, खील बताशे और कच्चा दूध अर्पित करें।

मुख्य द्वार पर सर्प आकृति की पूजा

घर के मुख्य द्वार पर गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाकर उसकी पूजा करें। ऐसा करने से नाग देवता प्रसन्न होंगे और आपकी चिंता दूर करेंगे।

नाग, नागिन का जोड़ा जंगल में छोडें

सांपों के भय से मुक्त होने के लिए नाग पंचमी के दिन सपेरे से नाग और नागिन का एक जोड़ा खरीदकर उन्हें जंगल में छुड़वा दें। ऐसा करने से अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो उसका प्रभाव कम होगा और सपने में सांपों का दिखना भी बंद हो जाएगा।

आशा है आपको हमारा ये आर्टिकल Sapne Me Saap Dekhna अवश्य ही पसंद आया होगा। यदि आप हमारी इस जानकारी से संतुष्ट हैं या हमारे लिए कोई परामर्श है तो कृपया नीचे दिये बॉक्स में कामेंट करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.