Samsung S22 FE जल्द टेक बाज़ार में दे सकता है दस्तक, जानिये फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

0

नई दिल्ली, टेक वेबसाईट्स पर खबर है कि सैमसंग (Samsung) अपनी फ्लैगशिप सीरीज़ Samsung Galaxy S23 को अगले वर्ष 2023 में फरवरी के महीने में लॉन्च कर सकता है और इस लॉन्च के बाद ही Samsung S22 FE को बाज़ार में लाने की योजना है। कई मशहूर टिपस्टर्स के अनुसार कंपनी अमेरिका में, 2023, 1 फरवरी को Samsung Galaxy S22 FE एडिशन को लोगों के लिए पेश कर सकती है।

कुछ टिपस्टर्स का मानना है कि Samsung S22 FE को कैंसिल किये गऐ मॉडल Samsung Galaxy A74 5G के स्थान पर बाज़ार में उतारा जा सकता है और जानकारों का मानना है कि इसकी कीमत भी Galaxy A74 5G के सामान हो सकती है। खैर, आइये जानते हैं Samsung S22 FE की संभावित स्पेसिफिकेश और फीचर्स

Sponsored Ad

Samsung S22 FE संभावित स्पेसिफिकेशंस

सैमसंग के चाहने वाले फैंस Samsung Galaxy S22 FE में किसी नऐ प्रोसेसर और एक कैमरा सेंसर की उम्मीद कर सकते हैं। खबर है कि S22 FE में Exynos 2300 (4nm) का चिपसेट दिया जा सकता है लेकिन कंपनी की ओर से इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है। S22 FE एडिशन में काफी शानदार कैमरे की उम्मीद की जा सकती है। जानकारों के अनुसार गैलेक्सी S22 में 108MP का HM6 सेंसर होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इससे पहले लॉन्च हुए S21 FE एडिशन में 12MP का ही कैमरा दिया गया था।

फोन की Full Specification जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

Galaxy S23 से पहले भी आ सकता है S22 FE

Sponsored Ad

Sponsored Ad

कुछ लीक्स में ये भी दावा किया गया है कि सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ Samsung Galaxy S23 से पहले भी Samsung S22 FE ऐडिशन को लॉन्च कर सकता है और इसके साथ ही Galaxy Buds 2 को भी टेक मार्किट में पेश कर सकता है। टिपस्टर Dohyun Kim के अनुसार खबर ये भी है कि इस बार Galaxy S23 FE को सीरीज़ के साथ नहीं लाया जाएगा।

Galaxy F14 का इंतज़ार हो सकता है खत्म

gadget uncle desktop ad

सैमसंग के चाहने वाले काफी समय से Samsung Galaxy F14 का भी इंतज़ार कर रहे हैं और उम्मीद है कि फैंस का ये इंतजार 2023, जनवरी में समाप्त हो सकता है। कंपनी इस फोन को भारत में ऑनलाइन और रिटेल स्टोर पर सेल के उपलब्ध करा सकती है। ऑनलाइन सेल की बात करें तो भारतीय ई—कॉमर्स वेबसाईट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर फोन की सेल शुरू होगी। Galaxy F14 में 5G सपोर्ट मिलेगा या नहीं, इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.