Rohit Sharma World Record: रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को पछाड़ा, बना दिया T20 का वर्ल्ड रिकार्ड

0

नई दिल्ली, विस्फोटक बल्लेबाज एवं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान राहित शर्मा की बल्लेबाज़ी का कौन फैन नहीं है। देश और विदेश में उनकी बल्लेबाज़ी के अंदाज़ के लाखों लोग दीवाने हैं और अब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने T20 क्रिकेट में इतिहास (Rohit Sharma World Record) कायम कर दिया है। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होने विश्व में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकार्ड बना डाला। इस रिकॉर्ड में उन्होने न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकार्ड (Rohit Sharma World Record)

Sponsored Ad

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकार्ड, मार्टिन गप्टिल के नाम था लेकिन अब इस रिकॉर्ड को कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। मार्टिन गप्टिल ने 121 मैच खेलते हुए 172 छक्के लगाये हैं। नागपुर में 23 सितंबर को खेले गऐ दूसरे T20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की शुरूआत करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही धुंआधार छक्का जड़ दिया और इसी के साथ वे T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ (Rohit Sharma World Record) भी बन गऐ।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर जोश हेज़वुड ने फेंका जो काफी तेज़ गति के साथ गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। आपको बता दें, जोश हेज़वुड ने MCG क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ, बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन 164km प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंक कर सबको चौंका दिया था लेकिन रोहित शर्मा ने हेज़वुड की तीसरी गेंद पर ही छक्का जड़ते हुए विश्व रिकॉर्ड (Rohit Sharma World Record) बना दिया।

पहले स्थान पर रोहित शर्मा

रोहित शर्मा 138 पारियों में 176 छक्के लगाकर पहले स्थान पर काबिज़ हो गऐ हैं। इस लिस्ट में कीवी बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल 121 पारियों में 172 छक्के लगाकर दूसरे स्थान पर खिसक गऐ हैं। तीसरे स्थान पर क्रिस गेल हैं जिन्होने 79 पारियों में 124 छक्के लगाए हैं। 120 छक्के के साथ इयोन मोर्गन चौथे और 119 छक्के लगाकर आरोन फिंच पांचवे स्थान पर हैं।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

रोहित ने खेली 46* रन की शानदार पारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत करने आए कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल। रोहित शर्मा ने पहले ही ओवर से अपने इरादे साफ कर दिये और तेज़ गेंदबाज़ हेज़वुड की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद रोहित ने ऐसी ताबड़तोड़ पारी खेली कि दर्शकों के आनंद का ठिकाना नहीं रहा।

gadget uncle desktop ad

उन्होने मात्र 20 गेंदों का सामना किया और 46* रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी में उन्होने 4 छक्के और 4 चौके लगाऐ और उनका स्ट्राइक रेट 230 रहा। मैच के आखिरी ओवर में खेलने आए दिनेश कार्तिक ने 2 गेंद खेलकर ही भारत को मैच जिता दिया। दिनेश कार्तिक ने पहली ही गेंद पर शानदार छक्का लगाया और दूसरी गेंद पर चौका लगाकर मैच समाप्त कर दिया।

सीरीज़ का तीसरा और आखिरी T20 रविवार, 25 सितंबर को हैदराबाद में खेला जाना है। दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। तीसरा मैच जीतकर दोनों टीमें सरीज़ पर कब्जा जमाने की कोशिश करेंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.