कृषि कानून देश के लिए खतरनाक, किसान आन्दोलन का समर्थन: राहुल गांधी

0

शनिवार 6 फरवरी को राहुल गांधी ने कहा कि हम आन्दोलनकारी किसानों का समर्थन करते हैं। नये कृषि कानून न केवल किसानों के लिए खतरनाक हैं ​बल्कि पूरे देश के लिए भी खतरनाक हैं।

उन्होने सोशल मिडिया ट्वीटर पर एक ट्वीट किया जिसमे उन्होने लिखा है “अन्नदाता का शांतिपूर्ण सत्याग्रह देशहित में है- ये तीन क़ानून सिर्फ़ किसान-मज़दूर के लिए ही नहीं, जनता व देश के लिए भी घातक हैं। पूर्ण समर्थन!”

Sponsored Ad

राहुल गांधी का ट्वीट ऐसे समय पर आया है जब किसान शनिवार को पूरे देश में 12 बजे से दोपहर 3 तीन बजे तक चक्का जाम कर रहे हैं। कांग्रेस ने किसानों के चक्का जाम को पूर्ण समर्थन दिया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता कृषि बिलों के विरोध में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े होंगे। किसान आन्दोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने 50 हजार जवानों को तैनात किया है ताकि दिल्ली NCR में कानून और व्यवस्था बनी रहे।

इसके साथ ही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है और उसमें लिखा है “क्यों डराते हो डर की दीवार से ?” ट्वीट की गई फोटो में प्रियंका ने दिल्ली की सीमा पर पुलिस द्वारा की गई कई स्तर की सुरक्षा घेराबंदी और बैरीकेडिंग का फोटो शेयर किया है।

ये सर्वविदित है कि किसान पिछले साल 26 नवम्बर 2020 से दिल्ली के अलग अलग बॉर्डर पर सरकार के नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.