IND vs ENG: कप्तान Joe Root के दोहरे शतक से इंग्लैंण्ड मजबूत स्थिति में

0

IND vs ENG: इंग्लैण्ड के कप्तान Joe Root ने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाते हुए आज शनिवार को दोहरा शतक जमा दिया उन्होने 342 गेंद खेलते हुए अपना दोहरा शतक पूरा किया। उन्होने अपनी शानदार पारी में 19 चौके 2 और छक्के लगाये। खबर लिखे जाने तक वे 202 रनों के साथ ​क्रीज़ पर मौजूद थे।

इससे पहले इंग्लैण्ड ने अपने पहले दिन के खेल 3 विकेट पर 263 रन से आगे खेलना शुरू किया। दूसरे दिन बेन स्टोक्स ने भी शानदार बल्लेबाजी की उन्होने 118 गेंद खेलकर 82 रनों का योगदान दिया। बेन स्टोक्स ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाये। उन्होने ये स्कोर 69.47 की औसत से बनाये।

Sponsored Ad

बेन स्टोक्स का विकेट शाहबाज़ नदीम की झोली में गया। नदीम ने स्टाक्स को पुजारा के हाथों कैच कराया। ये नदीम का मैच का पहला विकेट था। कप्तान Joe Root और Ben Stokes के बीच 124 रन की साझेदारी हुई जिससे इंगलैंण्ड मजबूत स्थिति में पहुंच गया।

इंग्लैण्ड की पूरी टीम फार्म में नज़र आ रही है पहले टेस्ट में डेनियल लॉरेंस बल्लेबाज़ी में कोई कमाल नहीं दिखा सके और वे बुमराह की गेंद पर LBW हो गये। डेनियल लॉरेंस ने 5 गेंदों का सामना किया जिसमें वे अपना खाता भी नहीं खोल पाये और शून्य के निजी स्कोर के साथ पैवेलिन लौट गऐ।

बेन स्टोक्स के बाद बल्लेबाज़ी के लिए उतरे ओली पॉप। खबर लिखे जाने तक ओली पॉप 17 रनों के निजी स्कोर के साथ क्रीज पर मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.