मनोज तिवारी को दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद से हटाया गया

0

दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष की पोस्ट से हटा दिया गया है जो कि मनोज तिवारी के लिए एक बड़ा झटका है बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मनोज तिवारी के अलावा छत्तीसगढ़ में भी अध्यक्ष बदला गया है अब वहां की कमान विष्णुदेव साय को दी गई है।

बीजेपी नेतृत्व की ओर से आदेश गुप्ता को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए नियुक्ति पर भी जारी किया गया है।

Sponsored Ad

मनोज तिवारी दिल्ली की नॉर्थ ईस्ट सीट से भाजपा के एमपी है। वैसे वे भोजपुरी में कई हिट फिल्में दे चुके हैं और कई भोजपुरी फिल्मों में सिंगर के रूप में कई हिट गीत गा चुके हैं।

आपको बता देें कि 1 जून को मनोज तिवारी को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया था। वे कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। प्राईवेट अस्पतालों में ज्यादा फीस और सरकार की बदइंतजामी को लेकर वे प्रदर्शन के लिए राजघाट पहुंचे थे।

लॉकडाउन में इस प्रदर्शन के समय मनोज तिवारी के साथ बीजेपी के कुछ अन्य सदस्यों को भी दिल्ली पुलिस हिरासत में लेकर राजेन्द्र नगर थाने ले गई थी। उन पर लॉकडाउन के उल्लंघन का आरोप है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.