सोनाक्षी की पोस्ट पर अभद्र कमेंट करने वाला गिरफ्तार

0

Man arrested for posting abusive comment: सुशांत सिंह की मृत्यु के बाद से बॉलीवुड के बड़े बड़े सैलेब्रिटी को सोशल मिडिया पर ट्रोल किया गया जिनमें सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान, अर्जुन कपूर, वरुण धवन भी शामिल हैं।

इन सभी में सोनाक्षी सिन्हा भी थी जिन्हे सोशल मिडिया पर ट्रोल किया जा रहा था और इसी के बाद से सोनाक्षी सोशल मिडिया पर साइबर बुलिंग के खिलाफ अभियान चला रहीं हैं। इसी दौरान एक युवक ने सोनाक्षी की पोस्ट पर अपनी भड़ास निकाली और पोस्ट पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

Sponsored Ad

जिसके बाद सोनाक्षी की शिकायत पर महाराष्ट्र के औरंगाबद के रहने वाले 27 वर्षीय युवक को मुबंई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल सोनाक्षी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर युवक को आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। केस से सम्बधित एक अधिकारी के अनुसार सोनाक्षी ने 7 अगस्त को मुबंई क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी।

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर महिला सुरक्षा, उत्पीड़न और साईबर बुलिंग के बारे में एक विडियो बनाकर सोशल मिडिया पर अपलोड की थी। उसी पोस्ट पर एक अज्ञात शख्श ने महिलाओं के लिए घटिया भाषा का प्रयोग किया और कुछ बॉलीवुड हस्तियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोगा किया था।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

सोनाक्षी की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए महाराष्ट्र के औरंगाबाद से शशिकान्त गुलाब जाधव नाम के शख्श को गिरफ्तार किया।

आपको बता दें कि सोनाक्षी सोशल मिडिया पर “अब बस” नाम का अभियान चलाती हैं जिसमें वें लोगों से पूछती हैं कि उन्हे किसने ट्रोल किया है।

gadget uncle desktop ad
https://www.instagram.com/tv/CDldLragsxR/

यदि बात करें सोनाक्षी की फिल्मों की तो उनकी आने वाली है “भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया” जिसका फर्स्‍ट लुक जारी किया जा चुका है ये फिल्म 299 महिलाओं की कहानी है जिन्होने 1971 में भारत पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना की मदद की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.