देर रात नाइट क्लबों में ‘Bhool Bhulaiyaa 2’ के प्रमोशन में व्यस्त कार्तिक आर्यन

0

मुंबई, 07 मई। बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) के प्रमोशन का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। बीती देर रात कार्तिक आर्यन मुंबई के 4 नाइट क्लबों में फिल्म का प्रमोशन करते दिखाई दिए। कार्तिक आर्यन फिल्म प्रमोशन के लिए मुंबई में क्लब-होपिंग के लिए निकले। उन्होंने मुंबई के 4 मशहूर नाइट क्लबों में अपने फैंस के साथ जिग-जैग चैलेंज भी किया।

तस्वीर फैंस के साथ शेयर की

इन क्लबों में पहुंचकर एक्टर ने अपने फैंस के साथ खूब डांस किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। वीडियो में कार्तिक आर्यन अपने फ्रेंड्स के साथ जिगजैग करते हुए साफ देखे जा सकते हैं। कार्तिक ने पब क्रॉल के दौरान एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है और लिखा है “तेरी आंखें भूल भुलैया।”

Bhool Bhulaiyaa 2 Release Date

लेट नाइट प्रमोशन और अपने चाहने वालों के साथ बातचीत करने के बाद कार्तिक, सुबह दुबई के एक फुटबॉल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले। आपको बता दें Bhool Bhulaiyaa 2, इसी महीने 20 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यदि बात करें कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की तो वह “शहजादा”, “कैप्टन इंडिया”, “फ्रेडी” और साजिद नाडियाडवाला की आने वाली बड़े बजट की फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.