मौजूदा दुनिया में तानाशाही और लोकतंत्र के बीच चल रही है जंग: जो बाइडन

0

वाशिंगटन, 04 मई। अमेरिकन राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने कहा कि दुनिया में लोकतंत्र और तानाशाही में युद्ध चल रहा है साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग (Shi Jinping) के अनुसार 21वीं सदी में लोकतंत्र को बनाए रखा नहीं जा सकता।

मंगलवार को बाइडन ने अलबामा के ‘लॉकहीड मार्टिन पाइक काउंटी ऑपरेशन’ में कहा, ‘‘हम इतिहास में बदलाव के मोड़ पर हैं, यकीनन ये प्रत्येक छठी या आठवीं पीढ़ी में होता है, जहां चीजें तेजी से बदलती हैं, लेकिन हमें नियंत्रण में रहना होता है।’’

Sponsored Ad

तानाशाही और लोकतंत्र के बीच जंग

बाइडन ने कहा, ‘‘मित्रों दुनिया में तानाशाही और लोकतंत्र के बीच जंग चल रही है। चीन के नेता शी चिनफिंग, जिनके साथ मेरी बात हुई और उनके साथ मैंने दुनिया के किसी अन्य नेता की तुलना में अधिक वक्त बिताया है। उनके साथ व्यक्तिगत तौर पर और फोन पर करीब 78 घंटे बिताए हैं और उनका कहना है कि 21वीं सदी में लोकतंत्र को बनाए नहीं रखा जा सकता।’’

Joe Biden ने कहा, ‘‘यह मजाक नहीं है। इसे इसलिए नहीं बनाए रखा जा सकता, क्योंकि चीजें तेजी से बदल रही हैं। लोकतंत्र सहमति से बनता है और सहमति बनना मुश्किल है लेकिन केवल इसलिए तानाशाही नहीं ला सकते। ऐसा नहीं होने वाला। अगर ऐसा होता है तो पूरी दुनिया बदल जाएगी।’’

यूक्रेन को जैवलिन टैंक रोधी मिसाइलों की मदद

Sponsored Ad

Sponsored Ad

बाइडन ने जनता से कहा कि वे इस बात को संभव बना रहे हैं कि यूक्रेन के लोग अपनी रक्षा खुद कर सकें और अमेरिका को लड़ाई में शामिल होने का खतरा उठाना नहीं पड़े। उन्होंने लॉकहीड के कर्मचारियों से कहा कि अमेरिका ने 5500 से अधिक जैवलिन टैंक रोधी मिसाइलें यूक्रेन को देने का वायदा किया है। लॉकहीड कंपनी इन्हीं मिसाइलों को बनाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.