Hardeep Singh Puri ने पुरुष हॉकी टीम के 11 PSPB खिलाड़ियों को किया सम्मानित

0

Hardeep Singh Puri Felicitates 11 Players of Men Hockey team : पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को उन 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जो टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम का हिस्सा थे। ये खिलाड़ी पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (PSPB) हॉकी के खिलाड़ी हैं जो मंत्रालय की विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कर्मचारी भी हैं।

इस अवसर पर श्री पुरी ने 11 खिलाड़ियों में से हर खिलाड़ी को 15 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। श्री पुरी ने अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “हॉकी सितारों ने 41 साल के बाद कांस्य (Bronze) पदक जीतकर भारत का नाम रौशन किया है।” साथ ही उन्होनें यह भी घोषणा की कि “इन खिलाड़ियों को टोक्यो में शानदार प्रदर्शन के लिए उनके संबंधित संगठन की ओर से एक आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन भी दिया जाएगा।”

Sponsored Ad

Hardeep Singh Puri पदक जीतने पर जताया गर्व

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि हॉकी देश का लोकप्रिय खेल है और इसे गांवों, कस्बों और शहरों में भी खेला जाता है। Hardeep Singh Puri ने कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय कई सालों से हॉकी का हिस्सा रहे हैं। अपनी बात कहते हुए मंत्री जी ने कहा कि 15 सार्वजनिक उपक्रमों के सहयोग से पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (पीएसपीबी) लगातार खेल गतिविधियों, शिविरों और छात्रवृत्ति प्रदान करके खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देते रहेंगे।

22 खिलाड़ी पेट्रोलियम सेक्टर से

यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है कि भारतीय खिलाड़ी दूसरे देश में तिरंगे का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं लगातार प्रयासों के चलते इस साल टोक्यो ओलंपिक में 6 अलग-अलग खेलों में 22 खिलाड़ी पेट्रोलियम सेक्टर से थे। श्री पुरी ने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि भारतीय खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते रहेंगे और आने वाले वर्षों में कई पदक लाते रहेंगे।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

महिला हॉकी टीम को भी बधाई दी

उन्होंने महिला हॉकी टीम को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। मंत्री ने खिलाड़ियों को ये आश्वासन भी दिया कि सरकार उन्हें पूर्ण रूप से समर्थन देगी। उन्होंने कहा कि इन सितारों ने अपने शानदार प्रदर्शन से ये साबित कर दिया है भारतीय हॉकी में अब भी दम है।

gadget uncle desktop ad

श्री तेली ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि खिलाड़ी ऐसे ही अपने प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर कई दिग्गज हस्तियाँ भी मौजूद थीं जैसे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव श्री तरुण कपूर, सीएमडी इंडियन ऑयल और अध्यक्ष, पीएसपीबी श्री एस एम वैद्य, एचपीसीएल के सीएमडी श्री एम के सुराणा और तेल और गैस कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.