ग्लैन मैक्सवेल एक बार फिर विनी रमन के साथ बंधे सगाई के बंधन में

0

आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर ग्लैन मैक्सवेल रविवार, 15 मार्च को एक बार फिर सगाई के बधंन में बंध गऐ उन्होने मेलबर्न में भारतीय मूल की गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ सगाई की।

विनी रमन और ग्लैन मैक्सवेल ने सोशल मिडिया पर अपनी सगाई की तस्वारों को पब्लिक में साझा किया। आपको बता दें कि इस साल फरवरी में भी दोनो ने अपनी सगाई की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

Sponsored Ad

विनी रमन भारतीय मूल से संम्बधित हैं लेकिन उनका जन्म आस्ट्रेलिया में हुआ है 26 वर्षीय फार्मासिस्ट विनी का परिवार दक्षिण भारत से है और वे काफी समय से ग्लैन मैक्सवेल के साथ देखी जा रही थीं दोनो काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

रविवार को इंडियन स्टाईल में सगाई के दिन दोनों ने भारतीय परिधान को तवज्जो दी, विनी ने नीले रंग का लंहगा पहना और वही दूसरी तरफ मैक्सवेल ने भी नीले रंग की शेरवानी पहनी। हालांकि दोनो ने अभी शादी के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।

आपको बता दें कि कुछ साल पहले पाकिस्तान के ​क्रिकेटर शोएब मलिक ने भी भारतीय मूल की टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा से शादी की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.