भारत में Faug Game कब होगी Release? Faug कैसे करें डाउनलोड?

0

पिछले साल​ कई चाईनीज़ मोबाईल एप्स को भारत में बैन कर दिया गया जिसमें भारत में चल रही एक मशहूर मोबाईल गेम PubG भी एक थी। PubG बैन होने के साथ ही सितंबर 2020 भारत में बनी FauG Game को अनाउंस कर दिया गया था जो कि चाईनीज़ गेम PubG का अल्टरनेट थी।

फौजी गेम कब लॉन्च होगा इंडिया में (Faug game release date in india)

Sponsored Ad

सितंबर 2020 से लेकर 25 जनवरी 2021 तक FauG Game का बेसब्री से इंतजार हो रहा था। इंटरनेट पर release date को लेकर तरह तरह की खबरें भी आई लेकिन फौजी गेम प्ले स्टोर पर कब आएगा इसकी कोई सटीक खबर नहीं थी लेकिन अब खबर है कि FauG Mobile Game आज यानि 26 जनवरी ​2021 को लॉन्च होने जा रही है।

FauG Game की रिलीज़ को लेकर बॉलीबुड सुपर स्टार अक्षय कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल से आज एक ट्वीट भी किया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट में गेम का विडियो शेयर करते हुए लिखा है “दुश्मन का सामना करो। अपने देश के लिए लड़ो। हमारे झंडे को बचाओ। निडर और एकजुट गार्ड्स: FauG आपको सामने और उससे आगे तक ले जाएगा। अपना मिशन शुरू करो। अभी डाउनलोड करो।”

इस ट्वीट में उन्होने bitly का एक शॉर्ट लिंक भी दिया है जिसे क्लिक करने से आप गूगल प्ले स्टोर तक पहुंच जाऐंगे लेकिन फिलहाल वहां Pre-Register का ही लिंक दिखाई दे रहा है। आशा है कि ये लिंक जल्द ही Install बटन में तब्दील हो सकता है।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

फौजी गेम क्या है? (What is fau g game)

fau g गेम का मतलब (Fearless and United Guards) है। फौजी गेम भारतीय सेना के आधार पर बनाई गई है। खबर है कि इसमें कुछ समय बाद Battle Royal Mode जोड़ा जाएगा। गेम के को-फाउंडर विशाल गोंडल के अनुसार इस गेम के द्वारा लोग पिछले साल गलवान घाटी में हुई भारतीय चीनी सैनिकों के ​बीच हुई झड़प के बारे में जान सकेंगे।

gadget uncle desktop ad

गेम तो रिलीज़ नहीं हुई परन्तु पिछले साल अक्टूबर में पहली बार इसका टीज़र रिलीज़ किया गया था।

फौजी गेम किसने बनाया? (Who made fau g game)

FAU-G गेम को PubG गेम के विकल्प के रूप में बेंगलुरु आधारित कम्पनी nCore ने विकसित किया है। जिसके को—फाउंडर हैं विशाल गोंडल और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने faug को प्रमोट किया है।

फौजी गेम कितने एमबी का है? (fau g game size in mb)

फौजी गेम का साईज कितना है इसका कोई स्पष्ट उत्तर नहीं है लेकिन अलग- अलग वेबसाईट के अनुसार इस गेम का साईज़ लगभग 500MB से लेकर 2GB तक हो सकता है। गेम का सही साईज तो लॉन्च के बाद ही पता चल पाऐगा। ऐसा माना जा रहा है कि इस गेम के लिए कम से कम Android Version 8 की आवश्यकता होगी।

फौजी गेम कैसे डाउनलोड करें? (how to download fau g game)

Android फोनमें फौजी गेम डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और प्ले स्टोर के सर्च कॉलम में टाईप करें faug. टाईप करने के बाद जो टॉप रिजल्ट आऐ उसे क्लिक करें। ऐसा करने पर आप फौजी गेम एप के पेज पर पहुंच जाऐंगे और ये जरूर सुनिश्चित करें की गेम के नाम के नीचे Studio nCore Pvt. Ltd. अवश्य लिखा हो।

Sponsored Ad

पब्जी गेम किस देश ने बनाया (which country made pubg game)

PlayerUnknown’s Battlegrounds (PUBG) एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है, जिसे साउथ कोरियन वीडियो गेम कंपनी ब्लूहोल की सहायक कंपनी PUBG Corporation द्वारा विकसित और प्रकाशित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.