तेज स्पीड पर वाहन चलाने वाले सावधान, दिल्ली पुलिस ने 7.91 लाख से अधिक नोटिस किये जारी

0

नई दिल्ली, 11 अप्रैल। राजधानी दिल्ली में तेज गति पर वाहन चलाने वाले सावधान हो जाऐं और वाहन को निश्चित स्पीड पर ही चलाऐं क्योंकि यातायात पुलिस ने इस वर्ष 2022 के शुरू से अब तक तीन महीनों में स्पीड को लेकर 7.91 लाख से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं। तेज गति पर ड्राईविंग करते हुए कैमरे में कैद होने के कारण दिल्ली यातायात पुलिस ने इन लोगों को SMS के द्वारा नोटिस जारी किए हैं।

दक्षिणी रेंज में सबसे अधिक नोटिस

Sponsored Ad

ये जानकारी आधिकारिक आंकड़ों से प्राप्त हुई। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 के पहले 3 महीनों में टोटल 7,91,957 नोटिस सम्बधित लोगों को जारी किए गए हैं। सबसे अधिक नोटिस दक्षिणी रेंज में दिये गऐ हैं जो 2,41,736 हैं। इसके बाद पूर्वी रेंज में 1,65,669 नोटिस और फिर पश्चिमी रेंज में 1,52,132 नोटिस जारी किए गए हैं।

इसके अलावा नई दिल्ली रेंज द्वारा 97,772 नोटिस जारी किए गए और बाहरी रेंज ने 92,452 नोटिस जारी किए। आंकड़ों के अनुसार केंद्रीय रेंज द्वारा सबसे कम 42,196 नोटिस जारी किए गए हैं।

2020 में 8,043 लोगों का चालान

जनवरी से मार्च की अवधि के दौरान उल्लंघन के सम्बंध में कोई चालान नहीं किया गया। आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में दिल्ली यातायात पुलिस ने 18 लोगों को चालान (Over Speed Challan in Delhi) जारी किये थे और 35,43,884 लोगों को नोटिस भेजा था, जबकि 2020 में टोटल 8,043 लोगों को चालान जारी किये गए थे और यातायात विभाग ने 82,12,647 नोटिस भेजे थे।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

चालान एंव नोटिस से बचने के लिए लोगों को चाहिए कि वे यातायात के नियमों का पालन करें और निर्धारित स्पीड पर ही वाहन चलाऐं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.