कोविड-19: फिर बज गई खतरे की घंटी – चीन के शंघाई में कोरोना विस्फोट, गतिविधियों पर प्रतिबंध

0

बीजिंग, 28 मार्च। चीन में एक ​बार फिर कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए (Corona Cases Increased in China) चीन ने अपने सबसे बड़े शहर शंघाई में ज्यादातर गतिविधियों पर रोक लगा दी है। स्थानीय सरकार के अनुसार, चीन के शंघाई के वित्तीय केन्द्र पुडोंग जिले और उसके आसपास के इलाकों को सोमवार सुबह से शुक्रवार तक बंद रखा जाएगा क्योंकि यहा व्यापक स्तर पर कोविड-19 संक्रमण संबंधी जांच की जा रही है।

आर्थिक गतिविधियों पर रोक

Sponsored Ad

लॉकडाउन के दूसरे चरण में यहां शुक्रवार से 5 दिन का लॉकडाउन रहेगा इसलिए स्थानीय लोगों को एक बार फिर से अपने घर पर ही बंद रहना होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठान और कार्यालय बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी बन्द रहेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले ही 2.6 करोड़ की आबादी वाले इस शहर मे कई गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। शंघाई डिज़्नी पार्क भी अब बंद कर दिया गया है।

इस महीने 56,000 से अधिक मामले

चीन में इस महीने कहीं ज्यादा कोरोना के केस पाए गऐ हैं और अब तक देशभर में 56,000 से अधिक (Corona Cases Increased in China) कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए, जिनमें से अधिकतर मामले उत्तर-पूर्वी प्रांत के जिलिन में पाए गऐ हैं।

शनिवार को शंघाई में 47 नए मामले मिले थे। चीन ने वैश्चिक महामारी के खिलाफ ‘शून्य सहिष्णुता’ की रणनीति अपना रखी है जिसके तहत मामले बढ़ने पर ज्यादातर आर्थिक गतिविधियां बन्द कर दी जाती हैं। चीन में अब तक 87 प्रतिशत आबादी का कोविड-19 रोधी टीकाकरण हो चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.