BIGG BOSS-10 कंटेस्टेंट Swami OM दुनिया से हुए अलविदा

0

BIGG-BOSS फेम स्वामी ओम बुधवार सुबह दुनिया को अलविदा कह गऐ। उन्होंने 63 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। खबरों की मानें तो उनको पैरालाइसिस से पीड़ित थे। और वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। इसी के चलते आज सुबह स्वामी ओम का निधन हो गया।

BIGG BOSS सीजन-10 के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम तीन महीने पहल कोरोना की चपेट में भी आऐ थे। पहले कोरोना और फिर पैरालाइसिस होने के कारण उनके शरीर के कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। Swami Om का इलाज दिल्ली के AIIMS में चल रहा था।

Sponsored Ad

BIGG BOSS सीजन-10 में स्वामी ओम ने एक कॉमनर के तौर पर एंट्री ली थी और बिग्ग बॉस के घर में वो कई लोगों से झगड़ते हुए नज़र आए थे। हालांकि जब बिग्ग बॉस ने उन्हें घर छोड़ने का आदेश दिया, तो उन्होने इंकार कर दिया ​था और नतीजतन उन्हें गार्ड्स ने बाहर निकाला था।

स्वामी ओम ने घर से बेघर होने के बाद कई तरह के आरोप भी लगाए थे उन्होंने BIGG BOSS होस्ट अभिनेता सलमान खान पर जान से मारने का भी आरोप लगाया था जिस कारण स्वामी ओम इस कारण काफी चर्चा में भी आ गए थे।

इसके अलावा स्वामी ओम ने राजनीति में भी अपना हाथ आजमाने की कोशिश भी की थी। स्वामी ओम 2019 में नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में भी उतरे थे। इतना ही नहीं उन्होने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के रवैया को हिंदू विरोधी बताते हुए खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.