Tajinder Pal Singh Bagga की गिरफ्तारी जायज: आम आदमी पार्टी

0

नई दिल्ली, 06 मई। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि पंजाब पुलिस द्वारा तेजिंदर पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तारी जायज है। आप ने कहा Tajinder Pal Singh Bagga अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के एक प्रतिष्ठित वकील का भी अपमान किया था। वह अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार नफरत फैलाते रहे हैं।

Tajinder Pal Singh Bagga गिरफ्तार

Sponsored Ad

शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया और कहा कि बग्गा अपने सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि Tajinder Pal Singh Bagga ने पंजाब राज्य में भी हिंसा फैलाने का प्रयास किया था। जिसके बाद उनपर FIR दर्ज किया गया था।

पंजाब पुलिस द्वारा उनको जांच के लिए 2 बार सम्मन भी किया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। इसके बाद मजबूरी वश पंजाब पुलिस को बग्गा को गिरफ्तार करना पड़ा। आप प्रवक्ता सौरभ ने कहा कि पंजाब पुलिस बिल्कुल निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है जिसे भारतीय जनता पार्टी बाधित करने का प्रयास कर रही है।

पिछले महीने हुआ था केस दर्ज

उल्लेखनीय है कि Tajinder Pal Singh Bagga पर पंजाब पुलिस ने भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में पिछले माह केस दर्ज किया था। मोहाली के एक व्यक्ति की शिकायत पर पंजाब पुलिस ने बग्गा के विरूद्ध मामला दर्ज किया था जिसके बाद आज, शुक्रवार प्रात: पंजाब पुलिस द्वारा बग्गा को उनके दिल्ली आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

भारतीय जनता पार्टी ने ये आरोप लगाया है कि इस मामले में पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई। बग्गा की गिरफ्तारी बाद परिवार ने दिल्ली पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कराया दिया है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र इलाके में पंजाब पुलिस की टीम को भी रोक लिया जो तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार करके पंजाब ले जा रही थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.