सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने Hindi Diwas 2020 के लिए लोगों को अपनी शुभकानाएं दी हैं इनके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वैकंय्या नायडू ने भी Hindi Diwas पर अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
अमिताभ बच्चन ने अपना शुभकामना संदेश अपने ट्वीटर हैंण्डल से दिया। ट्वीट में उन्होने लिखा कि “आज ‘हिंदी दिवस’ पे अनेक अनेक शुभकामनाएँ! भारत के कोने कोने में विभिन्न भाषाएँ हैं और सब की सब प्रबल हैं और सबका अपना अपना प्रबल स्थान है! सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा!”
Sponsored Ad
“हिन्दी दिवस” के मौके पर भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी शुभकानाएं देते हुए ट्वीट किया कि “हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! विश्व में करोड़ों लोगों द्वारा अपनायी गई हिन्दी भाषा ने, स्वाधीनता संग्राम से लेकर ज्ञान-विज्ञान व मनोरंजन तक, लोगों को स्नेहसूत्र में पिरोया है। अन्य भारतीय भाषाओं के साथ राजभाषा हिन्दी, संविधान निर्माताओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बने।”
जबकि उपराष्ट्रपति वैकंय्या नायडू ने विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा था कि पूरे देश ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया है। गैर हिन्दी भाषी लोगों ने भी राष्ट्र निर्माण के लिए हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया”
आपको बता दें कि हिन्दी भाषा को भारतीय विधानसभा द्वारा 14 सितंबर 1949 को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया गया था और 26 जनवरी 1950 को कानूनी तौर पर भारत के संविधान द्वारा आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।
258 मिलियन लोग हिन्दी को मातृभाषा के रूप में बोलते हैं और हिन्दी विश्व में चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।