सोशल मीडिया पर लड़कियों को करता था परेशान, साइबर सेल ने किया गिरफ्तार

0

नई दिल्ली, 20 मई। वेस्ट दिल्ली क्षेत्र की साईबर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो सोशल मिडिया पर अलग अलग आईडी बनाकर एक महिला को परेशान कर रहा था। आरोपी (Stalker, सोशल मीडिया पर लड़कियों को परेशान करने वाला) सोशल मिडिया इंस्टाग्राम पर अलग ID बनाकर महिला को एडल्ट वेबसाईट के लिंक भेज रहा था महिला ने इससे परेशान होकर, इसकी शिकायत साइबर पुलिस में कर दी।

एक Stalker कर रहा था परेशान

शिकायत मिलने पर पलिस ने सम्बधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली और जांच के लिए एक पुलिस टीम गठित की। क्षेत्र के डीसीपी घनश्याम बंसल के अनुसार विकासपुरी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी कि व्यक्ति इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मिडिया पर अलग अलग आईडी बनाकर परेशान करता है। व्यक्ति लगातार महिला को एडल्ट वेबसाईट के लिंक भेज रहा था।

शिकायत दर्ज होने पर पुलिस टीम गठित

शिकायत दर्ज होने के बाद एसीपी अरविंद कुमार के निर्देशन में एक टीम गठित की गई जिसमें एसआई हिमांगी, एसआई महेश, कांस्टेबल दातार, हेड कॉन्स्टेबल विवेक शामिल थे।

वेस्ट दिल्ली जिले की साइबर पुलिस टीम ने एक Stalker (सोशल मीडिया पर लड़कियों को परेशान करने वाला) को गिरफ्तार किया है। वह एक महिला को इस्टाग्राम के अलग-अलग आईडी से परेशान कर रहा था। उस पर आरोप है कि वह महिला को लगातार एडल्ट वेबसाइट का लिंक भेज रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत साइबर सेल में कर दी। शिकायत मिलने के बाद सेवर थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। साथ ही मामले की जांच के लिए एक जांच टीम गठित की गई।

सोशल मीडिया पर आरोपी की ट्रेसिंग

पुलिस टीम ने मोबाइल कंपनियों एवं सोशल मिडिया के द्वारा जरूरी जानकारियां एकत्र की और आरोपी को ट्रेस किया गया। पुलिस टीम के प्रयास से आरोपी का सुराग सामने आया और आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया। Stalker आरोपी की पहचान विशाल चौहान के नाम से की गई। उसके पास से लैपटॉप और वो फोन भी बरामद किया गया जिसके द्वारा आरोपी अलग आईडी बना कर महिला को परेशान कर रहा था।

इसी प्रकार का एक मामला दिल्ली के तिलक नगर से भी सामने आया था जिसमें ​महिला की शिकायत पर साइबर पुलिस ने एक अन्य स्टॉकर (Stalker) को गिरफ्तार किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.