ये हैं 5 Mysterious Places In India जहां विज्ञान भी है बेबस | इन Haunted Places से रहना बचकर

0

Mysterious Places In India: हमारा देश अनगिनत रहस्यों से भरा हुआ है। भारत में कई स्थान हैं जो इन रहस्यों के गवाह भी हैं। किसी न किसी रहस्यमयी वजह से ये जगहें सुर्खियों में बनी रहती हैं। कोई जगह किसी विशेष प्राकृतिक घटना की वजह से, तो कई स्थान भूतों की वजह से रहस्यमयी समझी जाती हैं।

आखिर क्या है इन जगहों का रहस्य? विज्ञान के सामने भी ये प्रश्न एक विकट चुनौती से कम नहीं है। आज हम आपको भारत की 5 ऐसी ही रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सदियों से किसी न किसी वजह से डरावनी बनी हई हैं।

Sponsored Ad

राजस्थान का शापित गांव (Mysterious Places In India)

राजस्थान के जैसलमेर के पास स्थित कुलधरा गांव को वहां के स्थानीय लोगों द्वारा शापित गाँव माना जाता है। वहाँ के लोगों के मुताबिक करीब 200 साल पहले उस गाँव की आबादी 1500 थी लेकिन अचानक एक दिन रातों रातों सारे लोग गायब हो गए। तबसे आजतक उस गाँव में कोई भी नहीं बस पाया। आज भी यह गाँव विरान पड़ा हुआ है।

Mysterious Places In India की इस कड़ी में ये गांव पहले नम्बर पर है। लोगों द्वारा दावा किया जाता है कि सन 1290 के आस-पास इस गाँव को पलिवाल ब्राह्मणों द्वारा बसाया गया था। एक दिन रातों-रात सभी गाँव वासियों के गायब होने के कारण उस वक्त से ही इस गाँव को भुतहा माना जाता है।

गुजरात का दुमस बीच (Dumas Beach)

Sponsored Ad

Sponsored Ad

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र यह बीच किसी रहस्य से कम नहीं है। हम गुजरात के समुद्रीतट पर स्थित दुमस बीच के बारे में बात कर रहे हैं। यहाँ पर्यटक जमकर लुफ्त उठाते हैं लेकिन स्थानीय लोगों के मुताबिक इस बीच पर सूर्यास्त होते ही चीखने-चिल्लाने की आवाज़ आने लगती है। उनके अनुसार इस बीच पर अद्रिश्य शक्तियां (Invisible Energies) रहती हैं जो सुर्यास्त (Sunset) होते ही एक्टिव हो जाती हैं और चीखने-चिल्लाने की आवाज़ करने लगती है। इस बीच को हमने Mysterious Places In India की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखा है।

मुंबई का डिसूज़ा चॉल (Dsouza Chawl)

gadget uncle desktop ad

मुंबई के माहिम में स्थित डी.सूज़ा को भी लोकल लोगों द्वारा भुतहा होने का दवा किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार चॉल के आस-पास एक महिला की आत्मा भटकती है। ऐसा माना जाता है कि 25 साल पहले यह महिला इसी चॉल में रहती थी। एक दिन कुऐं से पानी भरते समय उसी मे गिर गई और उसकी मौत हो गई। फिलहाल यह कुआँ बंद है। लोगों का दावा है कि तबसे उस औरत की आत्मा आजतक यहाँ भटकती है।

मेरठ का जी.पी. ब्लाक (GP Block of Meerut)

mysterious places in india
GP Block, Meerut

यह स्थान मेरठ के गेटमॉल रोड़ पर स्थित है। स्थानीय लोगों द्वारा इस इलाके से जुड़ी कई सारी चौकाने वाली रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र किया जाता है। ये बंगला ब्रिटिशकाल से भी पहले का है जहां अंग्रेज़ अपने परिवार के साथ शाम गुजरने के लिए आते थे। बताया जाता है कि लाल रंग की साड़ी पहनी हुई एक महिला कभी जी.पी. ब्लाक की बिल्डिंग के ऊपर, तो कभी बाहर निकलते हुई दिखती है।

वहीं कुछ लोग दावा करते हैं कि इस बिल्डिंग में टेबल पर चार अज्ञात लड़कों को बियर पीते हुए भी देखा गया है। इन्हीं अजीब घटनाओं की वजह से लोग अब इस घर के अंदर नहीं जाते हैं। इस जी.पी. ब्लाक बंगले को Mysterious Places In India की लिस्ट में हमने चौथे स्थान पर रखा है।

भानगढ़ का किला (Bhangarh Fort)

राजस्थान में यह जगह भारत की सबसे डरावनी जगह मानी जाती है। सरकार ने भी यहाँ के लोगों को अँधेरा होने से पहले ही खाली कर देने की चेतावनी जारी कर रखी है। ऐसा माना जाता है कि यह किला 16वीं शताब्दी में बनवाया गया था। एक दिन एक जादूगर यहाँ की राजकुमारी रत्नावति से आकर्षित हो गया और उससे विवाह करना चाहता था।

Sponsored Ad

ये भी पढ़ें Begunkodar Railway Station एक लड़की की वजह से क्यों रहा 42 साल तक बन्द?

ऐसा दावा किया जाता है कि उस तांत्रिक ने राजकुमारी पर काला जादू कर दिया था लेकिन अचानक उस जादूगर की रहस्यमयी मृत्यु हो जाती है और उसने मरने से पहले भानगढ़ किले को नष्ट होने का शाप दे दिया। ऐसा माना जाता है कि आज भी इस किले में उस जादूगर की आत्मा भटकती है। वहाँ रात को अजीबो-गरीब आवाजें और हरकतें होने का दावा किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.