बॉलीवुड अभिनेत्री Sonam Kapoor के दिल्ली स्थित घर से 2.4 करोड़ की चोरी, पुलिस तहकीकात जारी

0

नई दिल्ली, 10 अप्रैल। बॉलीवुड सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा एवं अनिल कूपर की बेटी अभिनेत्री Sonam Kapoor के दिल्ली स्थित घर से 2.4 करोड़ की चोरी हुई है। सोनम कपूर दिल्ली के इस घर में अपने पति आनंद आहूजा के साथ रहती हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस द्वारा शनिवार 9 अप्रैल को दी गई। आपको बता दें कि इस घटना की जानकारी पुलिस को 23 फरवरी को दे दी गई थी। फिलहाल इस चोरी में लिप्त चोरों का पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं मिला है।

23 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज

Sponsored Ad

नई दिल्ली जिला डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने कहा कि बुधवार 23 फरवरी को अमृता शेरगिल मार्ग पर स्थित घर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कपूर फैमिली की ओर से दी मिली शिकायत में कहा गया कि उनके निवास स्थान से ढाई करोड़ रुपये नकद और आभूषण चोरी हुए हैं। हालांकि कपूर परिवार को इसकी जानकारी शुक्रवार 11 फरवरी को हुई थी परन्तु पुलिस को शिकायत 23 फरवरी को दी गई। तुगलक रोड थाना पुलिस ने इस घटना पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही है जांच

चोरी की घटना की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के घर से उनकी दादी सास सरला आहूजा ने चोरी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार दिल्ली स्थित कपूर फैमिली में लगभग 35 नौकर हैं जो पूरे घर का सारा काम काज करते हैं। पुलिस घर में काम करने वाले सभी कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल सोनम कपूर और आनंद आहूजा मुंबई में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.