कथावाचक देवी चित्रलेखा का पति कौन? वायरल तस्वीरों का सच!

0

नई दिल्ली, हाल ही में प्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। इन तस्वीरों में उन्हें एक व्यक्ति के साथ देखा गया, और दावा किया जा रहा था कि यह व्यक्ति उनका पति है, जो एक मुस्लिम है। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि दोनों अमेरिका में घूमने गए हैं। लेकिन इन खबरों की सच्चाई कुछ और ही निकली।

कौन हैं देवी चित्रलेखा?

Sponsored Ad

अगर आप देवी चित्रलेखा के बारे में नहीं जानते हैं, तो बता दें कि वह आज की युवा और लोकप्रिय कथावाचक हैं। उनकी भजन-कीर्तन और कथाओं ने उन्हें पूरे देश में प्रसिद्ध बना दिया है। उनका जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के खाम्बी गांव में हुआ। उनके पिता का नाम तुकाराम शर्मा और मां का नाम चमेली देवी है। देवी चित्रलेखा ने कम उम्र में ही भक्ति की राह पकड़ी और अपनी कथाओं से लाखों लोगों को प्रभावित किया।

20 साल की उम्र में शादी

यह बात शायद बहुत कम लोगों को पता हो कि देवी चित्रलेखा ने महज 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उनका विवाह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी माधव तिवारी से हुआ, जो एक ब्राह्मण परिवार से आते हैं। उनकी शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी।

वायरल तस्वीरों की सच्चाई

Sponsored Ad

Sponsored Ad

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर देवी चित्रलेखा की तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें उनके साथ खड़े व्यक्ति को उनका मुस्लिम पति बताया जा रहा था। इन दावों के चलते भ्रम फैल गया। इस पर देवी चित्रलेखा ने खुद सामने आकर सच्चाई बताई। उन्होंने कहा, “मेरे पति एक ब्राह्मण परिवार से हैं और उनका नाम माधव तिवारी है। जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वे झूठी हैं और उनका मेरी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।”

विवाह की रस्में और पहनावा

gadget uncle desktop ad

उनके विवाह की रस्में पारंपरिक तरीके से हुईं। फेरे लेते समय देवी चित्रलेखा ने लाल रंग का पारंपरिक जोड़ा पहना था। वहीं, शादी के बाद के रिसेप्शन में उन्होंने सफेद रंग की खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी, जिसमें सिल्वर सेक्विन्स लगे हुए थे। माथे पर चंदन का तिलक और गले में कंठी माला ने उनकी भक्ति छवि को और निखारा।

उनके पति माधव तिवारी ने हल्की गुलाबी रंग की शेरवानी और गोल्डन साफा पहना था। उन्होंने शादी में गले में मोतियों की माला भी धारण की थी। यह शादी बेहद शालीन और भव्य तरीके से संपन्न हुई थी।

Read More: Latest Sprititual News

Leave A Reply

Your email address will not be published.