नई दिल्ली, सर्दी का मौसम आते ही लोग ठंड और बर्फबारी का मजा लेने हिल स्टेशनों पर जाते हैं। क्रिसमस और नये साल के आगमन पर उत्तर भारत के हिल स्टेशन लोगों की भीड़ से भर जाते हैं लेकिन इस बार दिल्ली का मौसम (Weather Delhi) हिल स्टेशन से भी ज्यादा ठंडा हो गया। 5 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि दिल्ली के अन्य तीन जगहों पर न्यूनतम तापमान 2.2 से 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
बात करें 5 जनवरी 2023 को मशहूर हिल स्टेशन के तापमान की तो कांगड़ा में 3.2, शिमला 3.7, मसूरी और नैनीताल 4.4, देहरादून 4.6, डलहौजी 4.9 और धर्मशाला का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Sponsored Ad
7 जनवरी तक ठंड का प्रकोप जारी (Weather Delhi)
दिल्ली में ठंड (Weather Delhi Today) का प्रकोप 7 जनवरी तक रह सकता है मौसम विभाग ने 5 से 7 जनवरी तक दिल्ली में ज्यादा ठंड का पर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन 3 दिनों में दिल्ली का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। ठंड के साथ कोहरे की समस्या भी हो सकती है। ठंड के इस टार्चर को देखते हुए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली के साथ ही पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बना हुआ है। पंजाब के बठिंडा में ठंड और कोहरा, लोगों के लिए परेशानी बना हुआ है। हांड कंपा देने वाली सर्दी और कोहरे के कारण लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली में बेघरों के लिए शेल्टर होम व्यवस्था
दिल्ली में कड़ाके की ठंड (Weather Delhi) के चलते, बेघर लोगों के लिए सराय काले खां रेलवे स्टेशन के नजदीक शेल्टर होम की व्यवस्था की गई है। आप एमएलऐ (MLA) कुलदीप कुमार ने 5 जनवरी के दिन, दिल्ली की ठंड को देखते हुए गरीबों को कंबल बांटे। उन्होने सोशल मिडिया पर एक विडिया भी शेयर किया है जिसमें वे जरूरतमंदों को कंबल बांटते दिखाई दे रहे हैं।
बर्फबारी के कारण बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के कारण दिल्ली में ठंड (Weather Delhi) का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फ गिरने के बाद उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी है। विभाग के अनुसार आने वाले 3 दिन यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी किया है। 7 जनवरी के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और तापमान में थोड़ी वृद्धी हो सकती है।