शादी के बाद Sahil Khan का बड़ा खुलासा – जल्द बनने वाले हैं पापा?

0

नई दिल्ली, बॉलीवुड एक्टर Sahil Khan, जो अपनी फिल्मों स्टाइल और एक्सक्यूज मी के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। Sahil Khan ने हाल ही में अपनी 21 साल की गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा के साथ शादी और निकाह, दोनों सेरेमनी पूरी कर ली हैं।

पहले क्रिश्चियन वेडिंग, फिर इस्लामिक निकाह

Sponsored Ad

कुछ दिन पहले Sahil Khan ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुलासा किया था कि मिलेना ने इस्लाम धर्म अपना लिया है, लेकिन बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, जिससे फैंस के बीच कई सवाल उठने लगे। अब उनकी निकाह सेरेमनी ने इन चर्चाओं को और भी हवा दे दी है। साहिल और मिलेना की शादी दुबई के बुर्ज खलीफा में हुई, जो इस ग्रैंड इवेंट को और भी खास बनाती है।

बुर्ज खलीफा में खास अंदाज में लिए सात फेरे

Sahil Khan और मिलेना ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की, जिसमें मिलेना ने खूबसूरत सफेद गाउन पहना था। यह शादी बुर्ज खलीफा के सामने हुई, जिससे यह नजारा और भी लाजवाब लग रहा था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं। इसके बाद उन्होंने इस्लामिक रीति-रिवाज से निकाह भी किया, जिसकी वीडियो खुद साहिल ने शेयर की। इसमें दोनों को अरबी ट्रेडिशनल ड्रेस में देखा जा सकता है।

शादी को लेकर क्या बोले साहिल और मिलेना?

Sahil Khan ने अपनी शादी को लेकर बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में कहा, “प्यार उम्र से परिभाषित नहीं होता, यह एक खूबसूरत एहसास है।” वहीं, मिलेना ने भी अपनी शादी पर खुशी जताते हुए कहा कि “प्यार केवल जुड़ाव और समझ का नाम है, जहां दो लोग एक-दूसरे के साथ जिंदगी में आगे बढ़ते हैं।”

फैंस के लिए सरप्राइज़, क्या जल्द बनेगी जोड़ी पेरेंट्स?

gadget uncle desktop ad

Sahil Khan ने अपनी शादी के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अभी-अभी अपने बच्चे के साथ शादी की है।” इस कैप्शन ने फैंस को हैरानी में डाल दिया है। क्या साहिल और मिलेना जल्द माता-पिता बनने वाले हैं? इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन फैंस के बीच इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Sahil Khan की पर्सनल लाइफ हमेशा रही चर्चा में

Sahil Khan अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। पहले भी उनके रिश्ते और विवादों की खबरें आती रही हैं। अब उनकी यह शादी और निकाह एक नई चर्चा का विषय बन गई है। उनकी यह शादी कई लोगों के लिए सरप्राइज़ बनकर आई है, क्योंकि किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इतनी जल्दी शादी करने वाले हैं।

Read More: Latest Entertainment News

Leave A Reply

Your email address will not be published.