नोबेल पुरूस्कार विजेता Olga Tokarczuk ने रूस को बताया ‘आजाद दुनिया’ के लिए खतरा

0

यरुशलम, 16 मई। रविवार को, पोलैंड की नोबेल पुरूस्कार विजेता लेखिका ओल्गा टोकार्जुक (Olga Tokarczuk) ने रूस को ‘आजाद दुनिया’ के लिए एक बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश यूक्रेन पर रूस द्वारा हमले में दूसरे विश्व युद्ध की गूंज आसानी से महसूस की जा सकती है।

Olga Tokarczuk, मानवतावादी विषयों पर अपने लिखने के लिए विश्व प्रसिद्ध है और उन्होने यरुशलम में आयोजित एक साहित्य उत्सव के दौरान यह टिप्पणी की है। ओल्गा टोकार्जुक ने कहा, “यूक्रेन पर रूसी सेना की कार्रवाई से पता चलता है कि वह ‘आजाद दुनिया’ के लिए कितना बड़ा खतरा है।”

Sponsored Ad

रूसी आक्रमण को लेकर किया था आगाह

ओल्गा ने ये भी कहा कि पोलैंड की सरकार दुनिया को कई वर्षों तक रूस के आक्रमण के खतरे को लेकर आगाह करती आ रही थी।

आपको बता दें कि यूक्रेन पर रूसी द्वारा आक्रमण शुरू होने से लेकर अब तक लगभग 30 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिक पौलेंड में शरण ले चुके हैं। इस युद्ध को लेकर पोलैंड ने रूस पर ओर कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है।

दूसरे विश्वयुद्ध की याद दिलाता है: ओल्गा

Sponsored Ad

Sponsored Ad

ओल्गा ने कहा, “कोई भी कल्पना नहीं कर सकता था कि यूक्रेन युद्ध इतना क्रूर और कालानुक्रमिक होगा। यह युद्ध द्वितीय विश्व युद्ध के भयावह दृश्यों की याद दिलाता है।”

Olga Tokarczuk को 2018 में साहित्य के नोबेल पुरस्कार से नवाज़ा गया था। ये सम्मान उन्हे 18वीं शताब्दी के यहूदी नेता जैकब फ्रैंक के जीवन पर लिखे गए महाकाव्य “द बुक्स ऑफ जैकब” के लिए दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.