मलेशिया के खिलाफ भारत की जीत में मुमताज की हैट्रिक, 4-0 से जीत कर अब कोरिया से भिड़ंत

0

पोटचेफ्सट्रूम, 06 अप्रैल। मलेशिया के खिलाफ भारतीय महिला हॉकी टीम ने 4-0 से शानदार जीत दर्ज की जिसमें मुमताज खान की तीन गोल की हैट्रिक शामिल है। मंगलवार को FIH Junior World Cup 2022 के अपने आखिरी मैच में भारत ने मलेशिया को 4-0 से हराकर अपना विजयी अभियान जारी रखा। मले​शिया के मैच से पहले ही क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाने से चूकी भारतीय हॉकी टीम की ओर से मुमताज ने 10वें, 26वें और 59वें मिनट में तीन गोल मारे। इसके अलावा संगीता कुमारी ने भी 1 गोल मैच के 11वें मिनट में बनाया।

पूल डी में शीर्ष पर भारत

Sponsored Ad

भारतीय टीम ने अपने पूल में तीनो मैचों में जीत हासिल की और 9 अंक बनाते हुए ग्रुप में शीर्ष पर बना रहा। इससे पहले भारत ने वेल्स को 5-1 से शिकस्त दी और जर्मनी की मजबूत टीम को 2-1 से पराजित किया था। भारतीय टीम नॉकआउट में पहले ही जगह बनाने के बाद आत्मविश्वास से भरी थी और म​लेशिया के खिलाफ मुकाबले में शरू से ही दबदबा बनाये ​हुए थी।

इसी आत्मविश्वास के कारण मैच के 10वें मिनट में गेंद मलेशिया की डिफेंडर से टकराकर मुमताज तक पहुंची और उन्होने गेंद को गोल में पहुंचाने में काई गलती नहीं की। इसके 1 मिनट बाद ही भारत ने अपनी बढ़त दोगुनी कर ली जब लालरिंदिकी के क्रॉस पर संगीता ने गेंद को गोल का रास्ता दिखाया।

पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने में नाकाम

2 गोल की बढ़त बनाने के बाद भारत को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन टीम इसे गोल में नहीं बदल सकी। मध्यांतर से पहले मुमताज ने 26वें मिनट में एक ओर गोल बनाया और भारत की बढ़त 3-0 की हो गई। भारत को तीसरे क्वार्टर में भी कुछ ओर पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन सभी मौके बेकार हो गऐ। टीम इन्हें गोल में नहीं बदल सकी।

शुक्रवार को दक्षिण कोरिया से मुकाबला

FIH Junior World Cup 2022 मैच के आखिरी 10 मिनट में मलेशिया ने 2 पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किये लेकिन भारत की दूसरे नंबर की शानदार गोलकीपर खुशबू ने विरोधी टीम के प्रयासों पर पानी फेर दिया। इसके बाद भारत को भी 7वां पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन मौके को भी टीम गोल में बदलने में विफल रही। मुमताज ने मैच खत्म होने से 1 मिनट पहले चौथा गोल दागा और मुकाबला 4-0 से जीत लिया। अब शुक्रवार को भारतीय टीम की क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से भिड़ंत होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.