नई दिल्ली, बॉलीवुड फिल्मों के शौकीन अगर किसी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं तो वो है सन्नी देयोल की ‘Gadar 2’ पूरे देश की नज़रें इस फिल्म पर बनी हुई हैं। 2001 में रिलीज़ हुई गदर 1 ने दर्शकों का खूब मन जीता था और फिल्म ने बॉक्स आफिस पर झंडे गाड़ते हुए कई रिकॉर्ड कायम किये थे। जब से गदर 2 के रिमेक का उनाउंसमेंट किया था तभी से दर्शकों को इस फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई थी।
Gadar 2 Cast में सन्नी और अमीषा के साथ, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा और मीर सरवर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
Gadar 2 के ट्रेलर रिलीज़ पर भावुक हुए सन्नी देयोल
सुपर हिट सन्नी देयोल और अमीषा पटेल की जोड़ी 22 साल के बाद 11 अगस्त 2023 एक फिर दर्शकों के सामने आने वाली है। बुधवार को Gadar 2 का ट्रेलर मुम्बई में रिलीज़ किया और इस मौके पर अमीषा पटेल, सन्नी देयोल और फिल्म की अन्य कास्ट भी मौजूद थी। इस मौके पर तारा सिंह (सन्नी देयोल) इतने भावुक हो गऐ कि उनकी आंखों से आंसू आने लगे।
Gadar 2 के ट्रेलर रिलीज़ कार्यक्रम की शुरूआत सन्नी और अमीषा के भंगड़े के साथ हुई और इस एंट्री के बाद सन्नी ने बात करने के लिए जैसे ही माईक हाथ में लिया, वैसे ही दर्शकों ने थियेटर में हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। दर्शक बोल रहे थे “पाजी तुसी हमारी जान हो, हिंदुस्तान की शान हो” और बैकग्राउंड में ‘गदर 1’ का ब्लॉक बस्टर गीत बज रहा था “ओ घर आ जा परदेसी कि तेरी मेरी इक जिंदड़ी” इस माहौल को देखकर सन्नी भावुक हो गये और अपने आंसू नहीं रोक सके।
सन्नी को भावुक होते देख सकीना (अमीषा पटेल) ने सन्नी के आंसू पोंछे और सन्नी को प्यार से गले लगाया इस विडियो को एक डिजीटल क्रियेटर वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट पर सन्नी और अमीषा के फैंस बढ़िया-बढ़िया कमेंट कर रह हैं।
फैंस भी हुए भावुक
जैसे ही विडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वैसे ही इस पोस्ट पर फैंस के हजारों कमेंट आने लगे और वे भी इस विडियो को देखकर भावुक हो गऐ। एक फैन ने लिखा है, “So sweet, Tara Sakina jodi is toooo cute Ameesha is looking gorgeous as ever!! Sunny Deol looks the best with her. Cant wait to watch them in Gadar 2”
ये भी पढ़ें: Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में करण जौहर ने शाहरूख के साथ काम करने से क्यों किया मना। जानिये क्या है वजह
और एक अन्य फैन ने लिखा है, “So cute they are in traditional dress” पोस्ट पर एक अन्य यूज़र ने लिखा है, “रब ने बना दी जोड़ी”