Indian Women’s Cricket Team Schedule: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम का भारत दौरा दिसम्बर में

0

नई दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम दिसम्बर में भारत दौरा करेगी जिसमें भारत (Indian Women’s Cricket Team) और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 T20 मैच खेले जाने हैं। इस दौरे को लेकर बीसीसीआई वोमेन ट्वीटर अकाउंट (BCCI Women) पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट करके जानकारी दी है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम 9 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक 5 T20 मैच खेलेगी। पहले 2 T20, नवी मुबंई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में, 9 और 11 दिसम्बर को खेले जाऐंगे। इसके बाद बाकी के 3 T20, मुबंई में ही ब्रेबोर्न स्टेडियम में 14, 17 और 20 दिसम्बर को खेले जाने हैं।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1593604912549543936

महिला बिग बैश लीग में व्यस्त खिलाड़ी (Indian Women’s Cricket Team)

13 अक्टूबर 2022 से ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेट खिलाड़ी बिग बैश लीग (WBBL) में व्यस्त हैं जो ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई बिग बैश लीग 26 नवम्बर तक चलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि इस लीग में भारतीय महिला क्रिकेटर पूजा वस्त्राकर और जेमिमा रोड्रिग्स भी खेल रही हैं परन्तु बल्लेबाज स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने इस लीग में नहीं खेलने का फैसला लिया।

2023 में त्रिकोणीय सीरीज़

दिसम्बर में ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध 5 T20 मैच खेलने के बाद भारतीय टीम (Indian Women’s Cricket Team) अगले साल 2023 में एक त्रिकोणीय सीरीज़ भी खेलेगी जिसमें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीमें भी भाग लेंगी। ये त्रिकोणीय सीरीज़ अफ्रीका में बफैलो पार्क क्रिकेट ​स्टेडियम में खेली जाऐगी और इस सीरज़ के बाद ही भारतीय टीम (Indian Women’s Cricket Team), 2023 में आयोजित होने वाले महिला T20 विश्वकप की तैयारियों में लग जाऐगी।

अफ्रीका में खेली जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज़ का शेड्यूल इस प्रकार है।

19 जनवरी 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

21 जनवरी 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़

23 जनवरी 2023: भारत बनाम वेस्ट इंडीज़

25 जनवरी 2023: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़

28 जनवरी 2023: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

30 जनवरी 2023: भारत बनाम वेस्ट इंडीज़

02 फरवरी 2023: फाईनल मैच

पिछले दौरे में ऑस्ट्रेलिया ने किया क्लीन स्वीप

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम का आखिरी भारत दौरा मार्च 2018 में हुआ था जिसमें 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज़ खेली गई थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ये सरीज़ 3-0 से जीती थी। दिसम्बर में खेली जाने वाली टी20 सरीज़ के लिए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग अनुपस्थित रहेंगी। उन्होने राष्ट्रमंडल खेलों के बाद से ही क्रिकेट से लंबा ब्रेक लिया है साथ ही एक अन्य खिलाड़ी राचेल हेन्स ने भी क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। इस बार उप-कप्तान एलिसा हीली भारत दौरे पर कप्तानी का भार संभाल सकती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.