Google Translate में अब संस्कृत और भोजपुरी सहित 24 नई भाषाऐं उपलब्ध

0

वाशिंगटन, 12 मई। गूगल की अनुवाद सेवा Google Translate में 24 नई भाषाओं को जोड़ा गया है। गुरूवार को बीबीसी में गूगल के एक बयान के अनुसार 30 करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा बोली जानी वाली 24 भाषाऐं इस सर्विस में जोड़ी जा रही हैं। Google Translate में कुछ भारती भाषाऐं, नेपाली की भाषाऐं, फिजिअन और धिवेही की भाषाओं को जोड़ा गया है।

अफ्रीका की 10 भाषाऐं शामिल

Sponsored Ad

Google Translate में अफ्रीका में बाली जाने वाली 10 ऐसी भाषाओं को जोड़ा गया जो पहले इस सर्विस में उपलब्ध नहीं थीं। इन दस भाषाओं में लिंगाला, ट्वी और टिग्रीन्या शामिल हैं। गूगल ने एक बयान में बताया कि दुनिया के विभिन्न समुदायों को जोड़ने और भाषाओं की बाधाओं को समाप्त करने नीति को ध्यान में रखते हुए, हम उन भाषाओं की ओर लोगों का ध्यान खींचना चाहते हैं जो प्रौद्योगिकी में प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।

भोजपुरी भी Google Translate में शामिल

कंपनी के एक बयान में कहा गया है इस सर्विस में अब उत्तर भारत की भोजपुरी और भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत को भी जोड़ा गया है। बता दें कि भोजपुरी भाषा लगभग 5 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। गूगल ट्रांसलेट में अब फिजिअन, नेपाली और धिवेही को भी जगह दी गई है। अब Google Translate सर्विस में टोटल 133 भाषाऐं उपलब्ध हैं।

क्या है Google Translate

Sponsored Ad

Sponsored Ad

गूगल ट्रांसलेट गूगल की एक सर्विस है जिसमें अब 133 भाषाओं का अनुवाद आसानी से किया जा सकेगा। आप चाहे किसी भी देश में हो, गूगल ट्रांसलेट उस देश की भाषा के साथ आपकी पुरी मदद करेगा। मोबाई या कंम्पयूटर पर Translate का उपयोग करते हुए आप अपनी भाषा में बालें या लिखें इसके बाद आप भाषा का नाम चुनें और बस हो गया दूसरी भाषा में अनुवाद।

गूगल की ये सेवा किसी भी कंप्यूटर में इस्तेमाल की जा सकती है। इसे आप अपने फोन, एंड्रायड और आईफोन दोनों वर्ज़न पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.