क्या Tata Sumo की नई सवारी करेगी महिंद्रा स्कॉर्पियो को टक्कर?

0

नई दिल्ली, भारत में ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान कई नई कारों के लॉन्च होने की खबर है। इनमें से एक प्रमुख नाम है Tata Sumo, जिसे नए लुक में पेश किया जाएगा। टाटा मोटर्स अपने पुराने और लोकप्रिय मॉडल को फिर से अपडेट कर बाजार में उतारने जा रही है। टाटा सूमो एक समय में भारतीय एसयूवी सेगमेंट की सबसे पॉपुलर कार थी, और अब इसे नए डिज़ाइन और बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

नई सूमो का डिज़ाइन और फीचर्स

Sponsored Ad

नई Tata Sumo का डिज़ाइन काफी बदल सकता है। कंपनी इसे आधुनिक और स्टाइलिश लुक देने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि इसमें सफारी और हैरियर जैसे मॉडल्स की झलक देखने को मिल सकती है, लेकिन यह प्रीमियम नहीं होगी। कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक्सपो 2025 में इस गाड़ी को देखने का इंतजार है।

नई Tata Sumo के फ्रंट में एक बोल्ड ग्रिल और नई एलईडी हेडलाइट्स मिलने की संभावना है। इसमें डीआरएल (Daytime Running Lights) जैसे नए फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं। गाड़ी के पहिए भी बड़े हो सकते हैं, जिनका आकार 19 से 20 इंच के बीच हो सकता है। साइड प्रोफाइल में थोड़ा बदलाव किया जाएगा, जिससे गाड़ी का आकार और भी आकर्षक लगेगा। रियर प्रोफाइल में शार्प एलईडी टेललाइट्स और नए डिज़ाइन को देखा जा सकता है।

नई सूमो में प्रीमियम इंटीरियर्स

नई Tata Sumo में इंटीरियर्स भी बहुत प्रीमियम और स्पेशियस होने की उम्मीद है। इसमें 5 से 7 लोगों के बैठने की जगह दी जा सकती है, जो लंबी यात्रा के दौरान आरामदायक अनुभव देगी। कार के इंटीरियर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है। इसके अलावा, आरामदायक अपहोल्स्ट्री भी दी जा सकती है, जिससे यात्रियों को और भी बेहतर अनुभव मिलेगा।

Sponsored Ad

Sponsored Ad

नई सूमो की सेफ्टी और सुरक्षा फीचर्स

नई Tata Sumo में सेफ्टी फीचर्स का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें 6 या इससे अधिक एयरबैग्स, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD, ब्रेक असिस्ट और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स हो सकते हैं। यह कार न सिर्फ सड़कों पर सुरक्षित होगी, बल्कि यात्रियों को भी एक बेहतरीन सुरक्षा अनुभव देगी।

gadget uncle desktop ad

शानदार इंजन और कीमत

नई Tata Sumo में पेट्रोल और डीजल इंजन का विकल्प हो सकता है। इस गाड़ी में 2.0L इंजन मिलने की संभावना है, जो इसे एक रफ और टफ एसयूवी बनाता है। इसकी कीमत लगभग ₹12-14 लाख के बीच हो सकती है, जो इसे भारतीय बाजार में एक बेहतरीन विकल्प बनाएगी। नई सूमो को पर्सनल और कमर्शियल दोनों प्रकार के उपयोग के लिए पेश किया जाएगा। इसके बारे में और अधिक जानकारी जनवरी 2025 में उपलब्ध हो सकती है।

Read More: Latest Technology News

Leave A Reply

Your email address will not be published.