Shakti Dubey: प्रयागराज की बेटी बनीं देश की टॉपर, जानिए पूरी कहानी!

0

नई दिल्ली, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE 2024) के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रयागराज की रहने वाली Shakti Dubey ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर सभी को गर्वित किया है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई और ग्रेजुएशन प्रयागराज से पूरी की थी और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का रुख किया था।

BHU की गोल्ड मेडलिस्ट रहीं हैं Shakti Dubey

Sponsored Ad

Shakti Dubey ने बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है और वर्ष 2018 में BHU से गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश सिंह ने बताया कि शक्ति शुरुआत से ही मेहनती और समर्पित छात्रा रही हैं। उनके मुताबिक, शक्ति की बहन प्रगति भी पढ़ाई में बहुत तेज थी, लेकिन शक्ति इस मुकाम तक पहुंचेगी, इसका अंदाज़ा नहीं था।

दूसरे और तीसरे स्थान पर ये रहे उम्मीदवार

इस साल की सिविल सेवा परीक्षा में हरियाणा की हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे। इन सभी उम्मीदवारों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस कठिन परीक्षा को पास किया है।

कितनी रिक्तियों पर होगी नियुक्ति?

इस बार कुल 1129 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसमें विभिन्न सेवाओं के लिए रिक्तियों का वर्गीकरण इस प्रकार है:

  • IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) – 180 पद
  • IFS (भारतीय विदेश सेवा) – 55 पद
  • IPS (भारतीय पुलिस सेवा) – 147 पद
  • केंद्रीय सेवा समूह ‘A’ – 605 पद
  • समूह ‘B’ सेवाएं – 142 पद
gadget uncle desktop ad

इन रिक्तियों में सामान्य वर्ग, EWS, OBC, SC, ST और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आरक्षण लागू किया गया है।

आरक्षित सूची में 230 उम्मीदवार शामिल

UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के नियमों के तहत एक संयुक्त आरक्षित सूची भी जारी की है। इसमें कुल 230 उम्मीदवारों को रखा गया है, जिनमें अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवार शामिल हैं – जैसे कि 115 सामान्य, 35 EWS, 59 OBC, 14 SC, 6 ST और 1 पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार।

परीक्षा अंक 15 दिन में वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध

आयोग ने जानकारी दी है कि परीक्षा के अंक परिणाम घोषित होने के 15 दिन बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। साथ ही, उम्मीदवार कार्यदिवसों में आयोग के सुविधा केंद्र से किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी, 1 का परिणाम रोका गया

यूपीएससी ने यह भी बताया कि 241 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अस्थायी रूप से रखी गई है। साथ ही, एक उम्मीदवार का परिणाम रोका गया है, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

Sponsored Ad

Read More: Latest News

Leave A Reply

Your email address will not be published.